धमतरी

विधायक, जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा
08-Feb-2021 5:28 PM
विधायक, जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों  ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

मगरलोड में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 फरवरी।
विगत 3 फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होने पहुंचे अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू एवं अजजा आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान का प्रथम मगरलोड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
सिहावा विधायक डॉ. धु्रव, जिला अध्यक्ष लोहाना एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष डिहू राम साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने दी है जिसके लिए मैं पार्टी के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करूंगा।

पार्टी संगठन को कार्यकर्ताओं के सहयोग से मजबूत बनाएंगे और छत्तीसगढ़ शासन के महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए जोर देकर काम करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही मगरलोड ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्षद मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, छाया विधायक कुरूद लक्ष्मीकांता साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत नाहर, जिला पंचायत सदस्य तारिणी नीलम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष गण डिहू राम साहू, भूषण साहू, कैलाश प्रजापति,आशीष शर्मा,आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू साहू, पार्षद वीणा सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,नारद साहू, चंदन बाफना,डाकवर साहू, हेमंत देवांगन, राजेन्द्र साहू, सोहिल साहू, सुरेन्द्र धनंजय, लीला राम साहू, बिसहत साहू, रवि निर्वाण, खिलावन साहू, फुलजी सिन्हा, टी एल सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में मगरलोड ब्लॉक के कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news