धमतरी

फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रुद्री की दौड़ स्पर्धा, महापौर ने जिले भर से आए धावकों का बढ़ाया हौसला
10-Feb-2021 8:08 PM
 फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रुद्री की दौड़ स्पर्धा, महापौर ने जिले भर से आए धावकों का बढ़ाया हौसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 फरवरी।
रुद्री स्थित खेल मैदान में फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग एकेडमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगता के शुभारंभ अवसर में धमतरी नगर निगम महापौर विजय देवांगन बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, जिला खेल अधिकारी  सुधा कुमार, अंबर चंद्राकर, गोविंद यादव, उकेश्वरी बघेल,गोपाल शर्मा,उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के भारत माता के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि फ्रीडम एकेडमी के संचालक लोकेश साहू देश की सेवा कर रिटायरमेंट होने के बाद भी हमारे धमतरी के बच्चों को देश सेवा के लिए जज्बा लाने तथा देश की सुरक्षा करने  सेना भर्ती के लिए नि:शुल्क ट्रेंनिग देना सराहना कार्य है। लोकेश साहू चाहते तो सेना से रिटायर मेन्ट लेने के बाद अन्य विभाग में नौकरी कर सकते थे, लेकिन उनके देश के प्रति सेवा भावना निश्चित ही धमतरी को गौरवांवित करेगा।

 कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए विभिन्न खेलों में भी भाग लेने प्रेरित किया। वहीं महापौर विजय देवांगन ने गन फायर कर दौड़ प्रतियोगता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश गिरी गोस्वामी ने किया!
इस प्रतियोगिता में  धमतरी जिले सहित अन्य जिलों से सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news