धमतरी

हासम मेमन के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक जताया
22-Apr-2021 7:29 PM
हासम मेमन के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक जताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अप्रैल।
नगर पंचायत नगरी के पूर्व पार्षद हासम मेमन का रायपुर में ईलाज के दौरान निधन हो गया। नगर में उनके निधन का समाचार फैलते ही नगर में मातम छा गया। हासम मेमन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगर पंचायत नगरी के पूर्व पार्षद थे। वे सक्रिय समाजसेवी के साथ साथ नगर में आम लोगो के बीच उनका संबंध अच्छा था।

उनके निधन पर क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी हासम मेमन का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनके परिवार जनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। 

स्व. श्री मेमन के निधन पर पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक अशोक सोम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि द्वय रूद्रप्रताप नाग,अख्तर खान,वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल जब्बार खान,राम भरोसे साहू, दउवा लाल देवांगन, अमृत लाल नाग,उत्तम गोलछा,किशन मगेन्द्र,शोभी राम नेताम, पीला राम नेताम,कैलाश जैन,प्रकाश गोलछा,भानेंद्र ठाकुर,ज्ञान गोलछा,कमलेश मिश्रा, जीवन नाहटा, निकेश ठाकुर,राघवेन्द्र वर्मा,शिव परिहार,रवि ठाकुर, राजेन्द्र सोनी,करण चंद्राकर, गोपी कृष्ण लाहौरिया, इस्माईल मेमन, संजय परिहार,इमरान खान,गगन नाहटा,टेश्वर सिंह ध्रुव,जावेद मेमन, भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, पीके राजन, माखन भरेवा, छबि ठाकुर, सुरेश प्रजापति, सोहन चतुर्वेदी,पंकज ध्रुव,सचिन भंसाली, अनवर रजा,पम्मी ठाकुर,मनोज गुप्ता,निश्चल लाहौरिया,पिंकी यदु, श्रीमती विमला मरकाम,श्रीमती नंदिनी गजेन्द्र कंचन,श्रीमती मीना यतींद्र बंजारे, जियाउद्दीन रिजवी, शांतनु कोसरे, लक्ष्मी साहू, मिलेश्वर साहू, पन्ना ध्रुव,अय्यूब खान, हिदेश सोनवानी, जितेन्द्र ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव,हरीश साहू,रिजवान मेमन,ललित निर्मलकर,नदीम अली, कुलदीप साहू,किशन गजेन्द्र, भरत लहरे,मनीष तिवारी, तेजेन्द्र भट्ट,सोनूू चौहान,आदित्य तिवारी, सलमान रजा, इशू अली, अकरम खान, सोहेल मंसूरी, प्रदीप सोन, आदित्य ठाकुर, अंकुश देवांगन सहित कांग्रेसजनों ने शोक जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news