बालोद
बांध में नहाने गए लापता युवक का शव बरामद
14-May-2021 7:10 PM
दल्लीराजहरा, 14 मई। कल बांध में नहाने गए लापता युवक का शव आज सुबह बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर दल्लीराजहरा के वार्ड 13 के तीन युवक बीटाल के रजही डैम में नहाने के लिए गए थे। डैम में नहाने के दौरान दल्लीराजहरा का 20 वर्षीय युवक विवेक साहूू डूब गया था। कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर युवकों ने ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम बालोद को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम बालोद के पहुंचने के बाद टीम द्वारा खोजबीन की गई किन्तु अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल पाया। पुन: आज सुबह से ही रेस्क्यू टीम बालोद द्वारा खोजबीन की गई और अंतत: उन्हें सफलता मिली। युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।