रायपुर

वैक्सीनेशन के लिए 15 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
19-May-2021 5:40 PM
वैक्सीनेशन के लिए 15 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मई। सीजी वेब पोर्टल पर वैक्सीनेशन के लिए अब तक करीब 15 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि बुधवार को साढ़े 14 हजार लोगों को वैक्सीन लगवाया।

वैक्सीनेशन के लिए सीजी वेब पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक 14 लाख 99 हजार 189 लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टे्रशन कराया है। इनमें से 18 मई 2021 तक कुल 11 लाख 89189 नागरिकों ने सीजी टीका वेब पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

बताया गया कि प्रदेश में 3 लाख 10 हजार 279 नागरिकों का पंजीयन किया गया। आज 21767 नागरिकों का वैक्सीनेशन शेडयूल किया गया, और 10 हजार 296 नागरिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया। दूसरी तरफ, बुधवार को 14 हजार 443 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये सभी 18 से 44 आयु के लोग हैं। इनमें से अंत्योदय के 1033, बीपीएल के 5621, एपीएल के 6623, और फ्रंटलाइन वर्कर 1166 हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news