महासमुन्द

अनुकम्पा नियुक्ति पर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सीएम का आभार
20-May-2021 5:43 PM
अनुकम्पा नियुक्ति पर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सीएम का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मई।
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी एवं महासमुन्द जिलाध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी ने संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।  विभिन्न मुद्दों के साथ राज्य के शासकीय कर्मचारियों के संबंध में  महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कैबिनेट की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य के सभी  मृतक कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण हैं उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। इस निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। 

निश्चित रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लेकर प्रदेश के कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

इस निर्णय पर रूपेश तिवारी,रेखराज शर्मा, लोकेश पटेल, बी आर देवांगन, दिलीप तिवारी, मुकेश नामदेव, प्रेमलाल पटेल, आशुतोष जोशी, प्रभा पंडा,  प्रभा चन्द्राकर, भोजराज पटेल, उमेश दीक्षित, पुरुषोत्तम दीवान, भीमसेन चन्द्राकर, सन्तोष यादव आदि ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news