महासमुन्द

कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए साजिश रची थी-उपासने
20-May-2021 5:54 PM
कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए साजिश रची थी-उपासने

महासमुन्द,  20 मर्ई। भाजपा नेताओं ने कल अपरान्ह चार बजे एक वर्चुअल प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज के जरिए अपने कायर्कतार्ओं और समर्थकों और बुध्दिजीवियों के सहारे भारत को दुनिया भर में बदनाम किया है। यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी का अपराध है। कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए सािजश रची थी। इस बात का खुलासा उस टूलकिट में हुआ। हाल के महीने में सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ  दुष्प्रचार किया गया है। अधिकांश दस्तावेज गुप्त दस्तावेज का हिस्सा थे।  कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है, उसकी निंदा के लिए शब्द कम हैं।   प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सच्चिदाानंद उपाासने, सासंद चुन्नी लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी आदि ने इस वार्ता के दौरान कहा कि मोदी जी और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक पार्टी जा सकती है, सोच कर घृणा होती है। 

इनका आरोप है कि कांग्रेस ने अपने समर्थकों, कायर्कतार्ओं को निर्देश दिया था कि कोरोना के नए म्यूटेंट को इंडियन म्यूटेंट कहा जाए और कोरोना वायरस को मोदी वायरस। कोरोना से मृतकों के जलते हुए शवों का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किये जाएं। डेड बॉडी का फोटो लेकर उसे विदेशी मीडिया को भेजा जाय। कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

इनका राज्य सरकार पर आरोप है कि राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार मोदी को पत्र लिख रही है। ऐसे समय में जब भारत कोविड से लड़ रहा है, तब कांंग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है। कंांग्रेस बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर शिकायत दर्ज करा रही है। कांग्रेस जो भी करे हम सच कहना नहीं छोड़ सकते। देश की छवि को इस तरह खराब करने और देश के दुश्मन केहाथ में खेलने की कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news