महासमुन्द
महासमुन्द, 21 मई। खल्लारी खार में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट प्रवाहित कर बिछाए गए फंदे में कल गांव की महिला आ गई। इससे वह घायल हो गई। इस वक्त उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बागबाहरा रेंजर विकास चंद्राकर ने बताया कि खल्लारी में शिकारियों के द्वारा बिछाए जाल की चपेट में कांति बाई के आने की सूचना मिली है। टीम खल्लारी में जाकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल की ओर जा रही थी। उसी समय शिकारियों द्वारा जंगल में बिछाए करंट प्रवाहित फ ंदे की चपेट में आ गई। मालूम हो कि जंगलों में वन्य प्राणियों के शिकार का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। वन्य प्राणियों के साथ ग्रामीण भी उस फंदे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।