सरगुजा

किसान एवं गोधन न्याय योजना से मिल रही आर्थिक मदद
13-Jun-2021 9:20 PM
किसान एवं गोधन न्याय योजना से मिल रही आर्थिक मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 13 जून।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं विभिन्न क्षेत्रीय न्यूज चैनलों के द्वारा किया गया। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। लोकवाणी के 18वीं कड़ी को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम जगदीशपुर के किसानों ने सुनी। इसके साथ ही जिला मुख्यालय, जनपद मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतो में भी सुना गया।

लोकवाणी के इस कड़ी के बारे में किसान रामधन राजवाड़े, पवन दास, शोभनाथ, उमेश राजवाड़े ने कहा कि किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना किसानों के आय बढ़ाने वाली योजना है। इससे किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिल रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news