छत्तीसगढ़ » धमतरी
धमतरी, 9 मई। शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री कृपाल ने सोमवार को दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या-शिकायतों संबंधी आवेदन लिये। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित इस जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्या-शिकायतों के संबंध में आवेदन दिये। इसमें पट्टा, भूमि का मुआवजा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, पशु शेड निर्माण, सोलर प्लांट सुधार, पुल निर्माण, मजदूरी राशि की मांग सहित कैदियों का पारिश्रमिक राशि परिजनों को भुगतान, नौकरी दिलाने और विद्युत तार हटाने इत्यादि संबंधी कुल 80 आवेदन मिले। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करें, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मई। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 3266 शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पद पर , विगत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की जा रही हैं। इस कड़ी में 6 मई को बस्तर संभाग के कांकेर जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भानूप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्राचार्य पदोन्नति मोर हक- मोर अधिकार अभियान के तहत 6 मई को विधानसभा क्षेत्र भानूप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ शासन से नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने की माँग की गई है।
भेंट-मुलाकात के दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह को आश्वस्त किये हैं कि वें शीघ्र ही प्रदेश के 3266 शासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल में रिक्त प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति के संबंध में मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से चर्चा करेंगी। विधायक ने आश्वस्त किये हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी कराने उचित पहल की जाएगी।
विधायक से भेंट-मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने विधायक को बताया कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत टी संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा ई संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं।
राज्य में तीन हजार दो सौ छियासठ शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। इन स्कूलों में प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं। प्रदेश के इन स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रहीं हैं। विगत 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से टी तथा ई संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। आगामी तीन माह के भीतर अनेको व्याख्याता और प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं।
प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता तथा वरिष्ठ प्रधान पाठक वर्तमान में प्राचार्य पद का वेतन पा रहें हैं, शासन द्वारा इन्हें प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने से शासन को किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने प्रदेश में 11 वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को शीघ्र पूर्ण कर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी 3266 पदों पर नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिये विधायक महोदया से त्वरित पहल करने की माँग की।
प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विगत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिये प्राचार्य पदोन्नति मोर हक - मोर अधिकार अभियान की शुरुआत की गई हैं, इस अभियान के अंतर्गत सभी जिले में मंत्रीगणों, संसदीय सचिव, विधायकगणों, निगम-आयोग-मंडलों, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों को शासन द्वारा प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने समस्त नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपने का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने केंद्र सरकार द्वारा धमतरी से बोरई होते हुए कोंडागांव तथा जगदलपुर तक की नैरोगेज रेल मार्ग के सर्वे की अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है। विकास मरकाम ने कहा कि यह एक बहुप्रतिक्षित मांग है जो कि क्षेत्रवासियों द्वारा निरंतर की जा रही थी। विदित हो कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यानी 1944 से यह रेलमार्ग बंद और मार्ग विलुप्त हो चुका था। तभी से रायपुर से बस्तर के बीच रेल्वे कनेक्टिविटी ठप थी। जो अब पुन: प्रारंभ होने जा रहा है।
विकास मरकाम ने कहा केंद्र सरकार बस्तर और आदिवासी समुदाय को विकास के धारा में गतिशील करने के निरंतर प्रयास कर रही है। रेलवे कनेक्टिविटी से बस्तर राजधानी से जुड़ जाएगा। आवाजाही, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आदिवासी समाज को उत्थान के नए अवसर प्राप्त होंगे। विकास मरकाम ने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से बंद रेल मार्ग को प्रारंभ करने के नाम पर आदिवासियों को ठगते रहे। केंदीय बजट 2012-13 में इस लाइन को बनाने की बात करके ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विकास मरकाम ने धमतरी से कोंडागांव तक के रेलमार्ग बिछाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और इसके लिए प्रयास करने वाले पूरे भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। इस मार्ग को बस्तर के लोगों का जीवन बदलने वाला बताया।
नगरी, 8 मई। गोंडवाना समाज सेवा समिति नगरी का दो दिवसीय 16 वां वार्षिक सम्मेलन महासभा 2023 ग्राम गढिय़ापारा में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बूढ़ादेव की स्थापना व क्षेत्र के देवी-देवताओं की सेवा अर्जी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र मोहन मंडावी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलों से शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में 20 उपक्षेत्रों के मुड़ादारों, पदाधिकारियों ,युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, कर्मचारी प्रभाग ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
इस अवसर पर अतिथियों एवं समाज प्रमुखों के द्वारा समाज को शिक्षा, सामाजिक संगठन , नशा मुक्ति, रोजगार, रूढि़ परम्परा, संस्कृति, संवैधानिक अधिकार, अंतरजाति प्रकरण में रोक, धर्मांतरण पर रोक जैसे विषयों पर बारी-बारी से चर्चा किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना समाज तहसील नगरी, संरक्षक कुंदन सिंह साक्षी, गुलजार मरकाम श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, अंबिका मरकाम पूर्व विधायक,बिंदा नेताम, सुखराम मरकाम, देवनाथ नेताम, राजेश समरथ, टिकेश्वर ध्रुव, आदि का योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन बलराम सोरी और ईश्वर मंडावी ने किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी की वर्किंग कमेटी का बैठक आयोजन कर्णेश्वर धाम स्थित बुढ़ादेव मंदिर परिसर देऊरपारा में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक आय-व्यय की जानकारी वित्त सचिव माखन ध्रुव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मद्यपान निवेश एवं शिक्षा को बढ़ावा पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज ने सर्व सम्मति से विशेष ध्यान देने का संकल्प के साथ सामाजिक रीति नीति एवं संस्कारों को समाज के पारंपरिक तरीके से संपन्न करने का आह्वान किया गया।
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. ध्रुव के करकमलों से हुआ। अपने उद्बबोधन में कहा कि शिक्षा पर ध्यान देने की बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा से शारीरिक,मानसिक, शैक्षणिक और ,भौतिक विकास होता है इससे एक व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है।और इस तरह के विकास से किसी भी समाज की संरचना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने यह भी कहा समाज के लिए काम करना कठिन होता है। पदाधिकारियों के मन में निराशा नहीं लाना चाहिए बल्कि उत्साह भरना चाहिए फिर देखो समाज का विकास कैसे होता है।
सभा को पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव ने भी संबोधित किया। मौके पर विचाराधीन जटिल सामाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।
स्वस्थ पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समाज की ओर से सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा शशि ध्रुव को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
स्वागत भाषण सह सचिव सुरेश ध्रुव,आभार प्रदर्शन अंकेक्षक टीकम गंगेश तथा कार्यक्रम का संचालन हुलास सूर्याकर ने किया। इस अवसर पर संरक्षक तुलाराम ओटी, धनसिंह नेताम,अध्यक्ष छेदप्रसाद कौशिल,कोषाध्यक्ष भावंत ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैहा,कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,तह.मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव,महेन्द्र कुमार नेताम,अरविंद नेताम,वेदन प्रसाद ध्रुव, हरीश नेताम मदन मंडावी,सीताराम नेताम,मधु सुर्याकर, परसादी राम चंद्रवंशी, केदारनाथ मंडावी,चिंता राम ध्रुव,सियाराम नेताम,चमरू राम ध्रुव, जागेश्वर ध्रुव,अमर सिंह मरकाम,मंतूराम नेताम नारायण मरकाम,बुधियारीन बाई ध्रुव,अनीता ध्रुव,अनीता नेताम,स्कंद ध्रुव,नीलू छेदैहा,संत नेताम,महेंद्र सोरी,नारद ध्रुव,विष्णु भास्कर,नारायण मरकाम,पुनीत मरकाम,टीकम ध्रुव, रामप्रीत छेदैहा,पुरन नेताम,शीतल ध्रुव, अशोक ध्रुव,चंद्रभान मरकाम,बिसाहु मरई, कन्हैया सुर्याकर सहित सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। सिहावा विधानसभा के गट्टासिल्ली क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस के रीति नीति एवं प्रदेश सरकार के कार्य से प्रभावित होकर तथा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव की कार्यशैली को देखकर क्षेत्र के 40 युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम में सभी युवाओं को फूल माला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
इन युवाओं के टीम लीडर आकाश नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है उससे छत्तीसगढ़ की जनता समुचित विकास और पहचान राज्य स्तर से बढक़र राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। राज्य के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसरों का लगातार सृजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। आज हमारे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है और आज किसानों का धान की कीमत मिल रहा है समय समय पर जरूरत के समय बोनस मिलता है इससे मैं ज्यादा प्रभावित हुआ हूं तथा आने वाला समय में कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर आएगी।
यह सभी नव कांग्रेस प्रवेश युवकों को विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्होंने कहा भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह के माध्यम से कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच पहुंचने की कोशिश में है आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसके लिए युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो शंकर को समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश की है बधाई के पात्र हैं।
मरकाम ने बताया कि आने वाला समय में हम 75 पार करके सरकार बनाएंगे सभी कार्यकर्ता हमारे सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं जो भी व्यक्ति इन योजनाओं के बारे में जान लेंगे वह कभी इधर-उधर नहीं डगमगाएंगे हमें बूथ, जोन ,सेक्टर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर योजनाओं की जानकारी वह घर-घर तक पहुंचाएंगे। आज जो 40 युवाओं ने मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष एवं सिहावा विधायक के सामने कांग्रेस प्रवेश किए उनका नाम आकाश नेताम, शहजाद मेमन, प्रदीप नेताम, विनोद ध्रुव, आनंद मरकाम, छन्नी सलाम, महेश्वरी सलाम, रुखमणी वटी, जसवंत मरकाम, पिंटू साहू, राजेश नेताम, घनश्याम, परमेंद, पूनम, करण, महेंद्र, आयान, अज्जू नेताम, श्यामू वटी, सूरज प्रजापति, घनश्याम, धनेश, जितेंद्र नेताम, ओमप्रकाश, ललेश यादव अन्य युवा शामिल है।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू ,जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, मंडी सदस्य राजेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, रवि ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, अमृतलाल नाग ,राजेंद्र ठाकुर ,सविता सोन, नंदनी कंचन ,तामेश्वरी साहू, विमला मरकाम दीपक बिसेन, सुमित तिवारी, उमेश देव ,राजू सोम, प्रमोद कुंजाम,सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू चौहान, नदीम अली , महेन्द्र धेनुसेवक, महेंद्र पांडे,भारत लहरे,आसिफ खान,अनवर छोटु भाई, एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। शनिवार को नगर स्थित डिकेश टीवीएस शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहाँ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। इसी दौरान संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, भाजपा महिला मोर्चा नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, ह्रदय साहू, भूनेश्वर साहू, बृजलाल साहू, महेश साहू, लखनलाल ध्रुव व भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। बुधवार को कांकेर मार्ग पर जगतरा के पास हुए भीषण हादसे में मारे गए धमतरी के पास ग्राम सोरम के साहू परिवार के सदस्यों को नगर साहू समाज नगरी ने बजरंग चौक में 51 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व व्याख्याता ए.एल. बनपेला एवं महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने कहा कि साहू परिवार के 10 सदस्य व गांव के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई, यह दिल को झकझोर देने वाली घटना है। परिक्षेत्र साहू समाज संरक्षक रामगोपाल साहू ने कहा कि धर्मराज का हंसता खेलता परिवार एक झटके में काल के मुंह पर समा गया, ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति व धर्मराज के परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
कार्यक्रम में नगर साहू समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू, सचिव ज्वाला प्रसाद साहू, सह सचिव हरीश सारवां, लक्ष्मण गजपाल, अलका गजपाल, रमतुला बाई साहू, चेलेश्वरी साहू, अनिरुद्ध साहू, प्रकाश चंद्र साहू, नोहरलाल साहू, उधोलाल साहू, सुरेश कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, कीर्तिलता साहू, फऱसियां परिक्षेत्र अध्यक्ष मनहरण साहू, सांकरा परिक्षेत्र अध्यक्ष जन्मेजय साहू, रघुराम साहू, वीरकुमार साहू, सचिदानंद साहू, भूपेंद्र साहू, घनाराम साहूकिशोर कुमार , साहू, डिकेश साहू, दिनेश कुमार साहू, देऊराम साहू, भरत लाल साहू, टेश्वर साहू, मन्नूलाल साहू, शैलेन्द्र लाहौरिया, प्रदीप भंसाली, देवीचंद ढेलडिय़ा व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रभारी ज्वाला प्रसाद साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक बंधु व सभी वर्ग के गणमान्य को धन्यवाद ज्ञापित किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। शनिवार को ग्राम कुकरेल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला सह अस्पताल प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी आर ठाकुर ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर सिन्हा,अखिलेश दुबे,नारद ध्रुव, नोहर सिंह, नीरज साहू, रूद्र प्रताप नाग, राजेन्द्र सोनी सहित साहू समाज कुकरेल के सदस्य ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दरम्यान विधायक ने लोगों को शासन द्वारा खोले गए स्वास्थ्य केंद्र का समुचित लाभ उठाने के साथ साथ खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अस्पताल के देखरेख और विकास में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डी आर ठाकुर बी एम ओ नगरी ने स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए वर्तमान समय के सबसे बड़े बीमारी गैर संचारी रोग से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम कुकरेल में वर्ष 2012 से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने के उपरांत से भवन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की सभी गतिविधि साहू समाज के भवन में क्रियान्वित किया जा रहा था जो कि पूर्णत: नि:शुल्क था। लगभग 10 वर्षों तक साहू समाज के इस सहयोग के लिए उन्हें विधायक के द्वारा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अंत में हितेन्द्र कुमार साहू विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक नगरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर विभाग की ओर से सभी उपस्थित अतिथियो , नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
नगरी, 7 मई। भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर तेंदूपत्ता जन चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम फरसियां में जन चौपाल लगाकर तेंदूपत्ता संग्राहकों व ग्राम के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, शिवदयाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, माखनलाल काशीव, घसियाराम साहू, दौलतराम ध्रुव, भुलाराम, सुरेश कुमार साहू,अघनू राम साहू, कार्तिक यादव,रितेश पारा, माधुरी कश्यप , मनीष साहू, राहुल सिन्हा, केशव टेकाम, अरूण प्रजापति एवं ग्राम के वरिष्ठ व तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। अनुसूचित जनजाति मोर्चा धमतरी द्वारा तेन्दूपत्ता जन आन्दोलन के तहत तेन्दूपत्ता खरीदी समितियों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीण संग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है। जन चौपालों में तेंदूपत्ता खरीदी में संग्राहकों/ हितग्राहियों, फड़ मुंशीयों को हो रहे नुकसान के साथ-साथ अन्य वनोपज पर जनजाति वर्ग को यथोचित लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया जा रहा है।
महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा ने बताया कि दुगली, मेचका, अरसीकन्हार, जबर्रा, निर्राबेड़ा, खडमा, पठार, मारागांव , चनागांव समिति के गांव में जन चौपाल लगाया गया। इस दौरान सभी जन चौपाल के प्रभारी श्यामंत बिसेन, नारायण सिंह ध्रुव जनपद सदस्य, अरुण प्रजापति, केशव टेकाम नयापारा फरसियां, विमला ध्रुवा, भागवत मरकाम मेचका, प्रेम सिंह सलाम, राम कुमार नेताम गेदरा, श्यामा मंडावी दुगली, सदाराम यादव देवगांव एवं गावों के संग्राहकगण उपस्थित रहे।
जनजाति मोर्चा की ओर से सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहन पुजारी, दिनेश्वरी नेताम, प्रेमलता नागवंशी, नरसिंह मरकाम, अनीता ध्रुव, महेश गोटा, खूब लाल ध्रुव, हीरामन सिंह ध्रुव को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सभी समितियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जन चौपाल में वर्तमान सरकार से तेंदूपत्ता खरीदी दिवस 15 दिन करने, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति तेंदूपत्ता बोनस तथा पिछले वर्षों का प्राप्त बोनस भी दिये जाने, तेंदूपत्ता संग्राहक/हितग्राहियों को जीवन बीमा, चरण पादुका, साड़ी तथा संग्राहक परिवार के पढ़ाई करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति जैसे सुविधाएं पूर्व की भांति देने, अभ्यारण क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवारों को पूर्व की भांति मुआवजा देने, जन घोषणा पत्र के अनुरूप तेंदूपत्ता प्रबंधकों को तृतीय वर्ग कर्मचारी घोषित करने तथा तेंदूपत्ता मुंशियों को 12000 रु. वार्षिक मानदेय देने की मांग रखी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 7 मई। इलेवन क्रिकेट क्लब चिंवरी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में अंचल की 32 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत चिंवरी में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में आसपास के गांवों की टीमों ने शिरकत की। जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना जौहर दिखाते हुए जमकर चौके-छक्के लगाए, गेंदबाजों ने भी एक से बढक़र एक गेंदे फेंककर विकेटों की गुल्लिया उड़ाई। अंत में हुए रोमांचक फायनल मैच में चिंवरी ने तर्री की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। तृतीय स्थान पर सिर्री की टीम ने कब्जा किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल में हार और जीत मायने नहीं रखती, मैदान में खेल भावना सर्वोपरि होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
खुद भी अच्छे क्रिकेटर रहे चीफ़ गेस्ट श्री चन्द्राकर ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लगन और मेहनत से अभावों और सुविधाओं के बिना भी अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं। शुरुआत में बड़े से बड़े खिलाडिय़ों को इन चुनौतियां से जुझना पड़ता है। अभाव से लडक़र जो आगे बढऩा जानता है वहीं आगे जाकर सफलता का ताज चूमता है।
इस मौके पर बसन्त साहू, देवेंद्र दादर, हरीश दादर, सोमप्रकाश, तोरण, सुरेश, तेजुराम, ओमप्रकाश, संतोष, योगेश, वीरेंद्र साहू, कौशल निषाद, भागवत साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। भाजपा मंडल बेलरगांव में सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव का आगमन एवं नागरिक अभिनंदन 9 मई मंगलवार को घोटगांव समय 11 बजे, घुटकेल समय-2 बजे उमरगांव समय 4बजे, शाम 4:30 बजे बेलरगांव मंडल समिति, आईटी सेल, सोशल मिडिया, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक तोषण साहू उमरगांव के निवास पर रखी गयी है। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील अकबर कश्यप अध्यक्ष भाजपा मंडल बेलरगांव ने की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 मई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने आज जल जीवन मिशन के कार्यों का धमतरी जिले अंतर्गत ग्राम मुजगहन, रूद्री, कानीडबरी में निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम मुजगहन रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के निरीक्षण के दौरान टंकी के आउटलेट पाईप में लिकेज होने की ग्रामीणों की शिकायत पर इसे 24 घंटे के भीतर रिपेयर करने के निर्देश मुख्य अभियंता, रायपुर को दिए।
ग्राम के अंदर अनेक घरेलू नल कनेक्शन में प्लास्टिक के नल पाए गए एवं अधिकांश स्थानों पर नल ही नहीं लगे थे, जिसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 2 दिवस में उच्च मानक के स्टेनलेस स्टील की टोटियां लगाकर ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए गए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने के कारण संबंधित सहायक अभियंता एवं उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान प्रतिमाह जलकर का भुगतान नियमित रूप से पंचायत को करने की समझाईस दी। उन्होंने ग्राम रूद्री की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का निरीक्षण ग्राम सरपंच अनिता यादव के साथ किया।
ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में घरेलू कनेक्शन दिए जाने एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति होने की जानकारी सरपंच द्वारा दी गई। यह भी अवगत कराया गया कि ग्रामीणों के द्वारा 100 रू. प्रति माह प्रति परिवार से जलकर नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा अवगत कराया गया कि योजना से प्रति माह रू. 60 हजार का जलकर प्राप्त हो रहा है जिससे योजना के संचालन संधारण का कार्य सुचारू रूप से की जा रही है। ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत समस्त कार्य पूर्ण होने के कारण ग्राम को हर घर जल प्रमाण पत्र दिए जाने की कार्रवाई करने हेतु कार्यपालन अभियंता को ग्राम पंचायत के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए।
सरपंच की मांग पर गौठान में पेयजल की व्यवस्था हेतु तत्काल 1 नलकूप खनन करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए गए। उन्होंने ग्राम कानीडबरी की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का निरीक्षण किया । निरीक्षण में पाया गया कि रेट्रोफिटिंग योजना के लिए कार्यादेश 8 माह पूर्व दिया गया किंतु टंकी कार्य की प्रगति मात्र 15 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व पाईप लाईन के कार्य पूर्ण किये जावे एवं टंकी के कार्य आगामी 2 माह में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तर की जानकारी लेने पर कार्यपालन अभियंता ने बतलाया की धमतरी जिले की 5 योजनाएं कार्यादेश जारी होने के 3 माह से अधिक होने के बाद भी कार्य अप्रारंभ है। सचिव श्री भारतीदासन द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्थल से ही दूरभाष पर प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया की धमतरी जिले के जिन योजनाओं के कार्य कार्यादेश जारी होने के 3 माह पश्चात् भी प्रारंभ नहीं हुए उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई तत्काल की जाए।
विश्राम गृह धमतरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा में श्री भारतीदासन ने कहा कि धमतरी जिले के 160 शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले ग्रामों एवं 52 ग्रामों में जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं उन्हें लक्षित कर हर घर जल प्रमाण पत्र हेतु कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति पंचायतों के सहयोग से सुनिश्चित किया जावे। जिला कांकेर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कासावाही के तीन बसाहटों में सोलर पंप युक्त योजना कार्यरत पाई गई। ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम प्रधान डोंगरी के निरीक्षण में ग्राम में पानी टंकी युक्त योजना चालू पाई गई। जिला कांकेर में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि 57 हजार घरेलू नल कनेक्शन हेतु आमंत्रित 580 योजनाओं से की निविदाओं की दरें इंटरनेट की सुविधा में कमी का आड़ लेते हुए अभी नहीं खोली गई है, इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया की कांकेर खंड कार्यालय की निविदाओं को राज्य स्तर पर खुलवाने हेतु तत्काल कार्रवाई करें। जिला कांकेर के जल जीवन मिशन की समीक्षा में कायों की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। सचिव, छ.ग. शासन द्वारा समीक्षा में मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं अधीक्षण अभियंता, कोंडागांव को कांकेर जिला में अत्यंत धीमी प्रगति के लिए नियमित रूप से समीक्षा करने हेतु निर्देशित किए गए।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में मुख्य अभियंता, रायपुर द्वारा जिला धमतरी में बैठक लेकर दो दिनों के भीतर ग्राम मुजगहन में टंकी के पाईप लाईन के रिपेयर एवं नलों में उच्च गुणवत्तायुक्त नल लगाने हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित कर ली गई। प्रमुख अभियंता द्वारा ग्राम रूद्री के गौठान में तत्काल विभागीय मशीन के माध्यम से नलकूप खनन करने हेतु अधीक्षण अभियंता, विद्युत यांत्रिकी को दिनांक 6 मई 2023 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किए गए। प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता, धमतरी के द्वारा ऐसी 05 अनुबंध जिनके कार्यादेश जारी होने के उपरांत भी कार्य प्रारंभ नहीं हुए थे उन्हें निरस्त किए गए एवं तत्काल पुन: निविदा आमंत्रण की कार्रवाई प्रारंभ की गई। कांकेर जिले के जिन 580 योजनाओं की निविदाएं इंटरनेट की सुविधा की कमी के कारण खोलने में विलंब हो रही है उन्हें राज्य स्तरीय एम. आई. एस. कार्यालय, रायपुर में निविदा खोलने हेतु समस्त कार्रवाई पूर्ण करते हुए कार्यपालन अभियंता, कांकेर को उनकी टीम सहित,दिनांक 6 मई 2023 को 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार दिए गए निर्देशों को विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 मई। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नगरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। संस्था प्रमुख विकल गुप्ता, प्राचार्य सुनीता कश्यप ने माता सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए तदुपरांत सभी सफल छात्र छात्राओं को टीका लगाकर सम्मानित किया गया एवं संस्था प्रमुख विकल गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया एवं प्रत्येक कक्षा के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित पालकों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला इस संस्था में कराएं क्योंकि यह नगरी की सबसे पुरानी एवं कम शैक्षणिक शुल्क में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने वाली संस्था है।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता कश्यप, बनवाला साहू, एच आर हिरवानी, डी मोहन, संगीता साहू, एस वर्मा सादिया मिर्जा अनीता कश्यप था मेश्वरी साहू सुशीला साहू देवकी साहू कुमारी एम साहू वैभव सोनी अंजू साहू कुमारी चित्रलेखा भरत यादव देवेंद्र भारती मदन पटेल आरएन चक्रधारी विनायक साहू रंजना गोस्वामी सीमा जैन गिरीश ध्रुव गीता देवांगन धनश्री देवांगन एवं पालक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमराज हिरवानी ने किया।
नगरी, 6 मई। गेदरा समिति मे तेंदूपत्ता जन चौपाल में भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,अजजा मोर्चा के कुकरेल मंडल अध्यक्ष प्रेमसिंग सलाम, गेदरा के उपसरपंच, पंच, फड़ मुंशी एवं संग्राहक उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं बतलाएं।
धमतरी, 6 मई। राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने तथा उसका लाभ दिलाने और जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 08 मई को धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अछोटा, 09 मई को ग्राम परसतराई और 10 मई को ग्राम लोहरसी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इन जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में हितग्राही मूलक जानकारियों के साथ नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 मई। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के स्थानीय लोगों को भाजपा सरकार की भांति भर्ती ने प्राथमिकता का अधिकार कब मिलेगा?
विकास मरकाम ने कहा कि भूपेश सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32फीसदी आरक्षण अधर में लटक गया था और स्थानीय भर्ती पूरी तरह बंद हो चुकी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 58फीसदी आरक्षण पर स्टे ऑर्डर देकर आदिवासी समाज में उम्मीद की एक किरण जगाई है। भाजपा सरकार में सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की शासकीय भर्तियों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता का अधिकार दिया था, जिसे भूपेश बघेल की इस सरकार ने 2022 से छीन लिया है। मैं भूपेश बघेल सरकार से कहना चाहता हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्टे आर्डर के बाद पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में 100फीसदी स्थानीय भर्ती के अधिकार को शीघ्रतापूर्वक वापस किया जाए। पांचवी अनुसूची वाले क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को उनका अधिकार, उनका रोजगार शीघ्र ही प्रदान किया जाए।
वनांचल के युवा मुख्यधारा से विमुख हो रहे हैं। ऐसे में तत्काल और त्वरित रूप से इन क्षेत्रों में भर्तियों और नियुक्तियों की आवश्यकता है। पूरे प्रदेश में भूपेश कार्यकाल में बेरोजगारी लगभग 25फीसदी के दर से बढ़ी है। लेकिन छत्तीसगढ़ के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में बेरोजगारी का दर और अधिक भयावह रूप से बढ़ा है। बड़ी बड़ी बात करने वाले सरगुजा और बस्तर संभाग के तीरंदाज मंत्री द्वय कवासी लखमा और अमरजीत भगत सत्ता सुख में बस्तर - सरगुजा के आदिवासियों का अधिकार भूल गए हैं। बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है। इससे प्रदेश का हर युवा ग्रसित है। कई भर्तियां भूपेश सरकार की अनिच्छा के चलते 2018 से लंबित है जबकि आदिवासी अंचलों में भर्तियां न के बराबर हुई है। विकास मरकाम ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों की शासकीय भर्तियों ने स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता का अधिकार वापस नहीं दिया गया।
तो अजजा मोर्चा द्वारा शीघ्र ही बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
11 मई को मंडी प्रांगण नगरी में होगा भव्य कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 मई। सिहावा विधानसभा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राजीव युवा मितान क्लब सिहावा विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में दीदी मड़ाई सम्मान आभार एवं राजीव युवा मितान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के समस्त साथी व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, व कार्यकर्ता गण, जोरो से कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। महेन्द्र पाण्डेय विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब सिहावा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के मार्गदर्शन में एन के बागड़े प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत नगरी, सोमेन्द्र साहू परियोजना अधिकारी नगरी, महिला बाल विकास के कर्मचारियों व राजीव युवा मितान के जोन प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया।
वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 मई को समय 10 से मंडी प्रांगण नगरी में किया जाना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला समूह एवं राजीव युवा मितान क्लब के मितान साथियों व छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान करने के साथ ही साथ भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को संगोष्ठी के माध्यम से कार्यक्रम को रूपरेखा देने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री एवं जनप्रतिनिधि गण
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अनिला भेडिय़ा महिला बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ.लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं सिहावा विधायक, देवेंद्र यादव जी शासी सदस्य राजीव युवा मितना क्लब एवं विधायक भिलाई, आकाश शर्मा अध्यक्ष प्रदेश युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़, नीरज पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई छत्तीसगढ़, सावित्री मंडावी विधायक भानूप्रतापपुर, अंबिका मरकाम उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक सिहावा,बीरेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़,शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी,निशू चंद्राकर जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब जिला पंचायत उपाध्यक्ष धमतरी, मीना बंजारे जी सभापति जिला पंचायत धमतरी, मनोज साक्षी सदस्य जिला पंचायत धमतरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाना है।
कार्यक्रम को भव्यता एवं सफल आयोजन के लिए सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, बेलरगांव, कुकरेल,युवा कांग्रेस, एन यू एस आई ,महिला कांग्रेस, सेवादल,किसान कांग्रेस,अल्पसंख्यक कांग्रेस,आदिवासी कांग्रेस आदि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने अपने दायित्व के साथ कार्य करने की बात कही।
बैठक में विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, भूषण साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग, विधायक प्रतिनिधि बेलरगांव अख्तर खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष राजू सोम , टिकेश्वर ध्रुव पार्षद, भरत निर्मलकर एल्डरमेन पेमन स्वर्णबेर एल्डरमेन नगरी, प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी सचिव नदीम अली, एनएसयूआई प्रदेश सचिव गीतेश साव, प्रमोद कुंजाम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धमतरी, अंकुश देवांगन विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई, जनपद सदस्य नगरी उमेश देव, जनपद सदस्य नगरी कीर्ति मरकाम, जनपद सदस्य मगरलोड दुर्गेश नंदिनी साहू, गोपीकृष्ण लहौरिया, महेंद्र धेनुसेवक, राजेंद्र ठाकुर, राजू कावड़े, वेद राम साहू आसिफ खान प्रेमांशु प्रजापति भरत लहरे आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम के लिए कार्य योजना बनाई गई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 मई। ग्राम भोथापारा के हाट बाजार में भारत सत्याग्रह एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने प्रदेश की भूपेश सरकार की उपलब्धियों एवं मोदी सरकार के नाकामियो के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल करण चंद्राकर, भूषण साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के उपाध्यक्ष सविता सोन,जनपद सदस्य काँटाकुर्रीडीही संतोषी साहू, अनिता शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल, ओमबती ध्रुव सरपंच कुकरेल, कमलनारायण सिन्हा, सरपंच भोथापारा कृष्ण कुमार, दुखराम, दिलीप राहूल एवं आम लोगो की उपस्थिति रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 मई। नगर पंचायत नगरी के सभा कक्ष में विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने पात्र युवक युवतियों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री ने 12 महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी जिसमें बेरोजगारी भत्ता एक महत्वपूर्ण घोषणा थी।
जिसके तहत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत प्रत्येक माह बेरोजगार युवक-युवतियों के खाता में पैसे डाले जाएंगे साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि रोजगार स्थापित करने में उन्हें सहायता मिल सके। उन्होंने पात्र युवक-युवतियों को दिशा निर्देश देते हुए करते हुए कहा कि प्राप्त राशि का सदुपयोग किया जावे ।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,अपने भाई बहन तथा परिवार में इस राशि का भरपूर उपयोग करें।ज्ञात हो कि नगर पंचायत नगरी के 70बेरोजगारों का चयन बेरोजगारी भत्ता के लिए हुआ है। बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत आदेश पत्र प्राप्त करने पहुंचे आकाश साहू, डिंपल यादव, प्रियंका छेदैहा, वर्षा निषाद, साधना ,भामिनी ,चुमेश्वरी साहू, सुजल साहू और गौरव साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हमें बड़ी राहत मिली है।
शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने ने कहा कि इस योजना से हमारे परिवार में हर्ष का वातावरण है। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन नरेश छेदैहा तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ गिरीश चंद्रा ने किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी की अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी अजय नाहटा, उपअभियंता झनक उईके, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान,ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, एल्डरमेन भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर,पार्षद टिकेश्वर ध्रुव, सुनील निर्मलकर ,जितेंद्र ध्रुव ,विनीता कोठारी, जियाउद्दीन रिजवी ,सुनीता निर्मलकर, प्रफुल्ल अमतिया, सोहन चतुर्वेदी, पूनम छाबड़ा, अश्वनी निषाद, प्रकाश पुजारी ,भूपेंद्र साहू, कर्मचारी राजेंद्र साहू ,दुर्गेश साहू,भूपेंद्र कौशल नीलकंठ साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 मई। बजरंग दल को बैन करने और बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने की बात से नाराज बजरंग दल, भाजपा सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गुरुवार शाम कारगिल चौक में भाजपा नेताओं की अगुवाई में हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी नेताओं का पूतला फूंक दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि बजरंग दल राष्ट्र और हिंदू समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है, ऐसे दल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा बैन लगाने की बात की कही जा रही है, जिसकी हम निंदा करते है।
इस मौके पर कुलेश्वर चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, भानु चंद्राकर, भोजराज, सुनील चंद्राकर, त्रिलोक जैन, कृष्णकांत साहू, प्रभात बैस, भुपेंद्र सिन्हा, भारत भूषण, टीकेश साहू, शत्रुघन साहू, मिथलेश बैस, प्रमोद शर्मा, राहुल बांधेकर, रंजीत साहू, बादल चंद्राकर, कमल शर्मा, किशोर कुर्रे, भारत साहू, जिज्ञासा सिन्हा, संतोष, खिल्लू देवांगन, प्रवीन शर्मा, दिलीप टंडन, दुर्गेश चंद्राकर, संतोष सोरी, संजू चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।
नगरी, 5 मई। सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा ग्राम पंचायत कुकरेल में आदिवासी भवन में रसोई घर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ जन, सरपंच कुकरेल ओमबती, जनपद सदस्य काँटाकुर्रीड संतोषी साहू, जिला प्रवक्ता महिला कांग्रेस सविता सोन, भूषण साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल करण चंद्राकर, अनिता शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल, कमल नारायण सिन्हा उपस्थित रहे।
विरोध के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों पर बिफरे कांग्रेसी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 मई। कर्नाटक की सत्ता में आकर बजरंग दल में प्रतिबंध लगाने के फैसले से गुस्साये बजरंगियों ने विगत दिनों धमतरी कांग्रेस भवन में बलात प्रवेश कर तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसकी कांग्रेसी नेताओं ने निंदा करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
धमतरी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर ने कहा कि वोट की राजनीति के लिए भारतीय जनता पार्टी और किस हद तक जाएगी कभी मंदिर ,मस्जिद, कभी हिंदू मुस्लिम, कभी दलित पिछड़ा और अब भगवान राम के बाद हनुमान जी के नाम पर घटिया स्तर की राजनीति पर उतारू हो गई है।
किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर तोड़ फोड़ करना भाजपा की उस मानसिकता को दर्शाती हैं, कि उसे देश प्रदेश से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ और सिर्फ सत्ता चाहिए।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन उसकी भी मर्यादा है। विरोध प्रदर्शन के नाम पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी सीमा लांघकर कांग्रेसियों को आघात पहुंचाया है।
मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने कहा कि 15 साल तक विपक्ष में रहकर भी कांग्रेस पार्टी ने कभी जाति, धर्म, समाज और भगवान के नाम पर राजनीति नहीं की, लेकिन भाजपाई चार साल में ही अपना आपा खो चुके हैं इनके नेता अनार्गल बात करते हैं, और कार्यकत्र्ता हुड़दंग। शांतिपूर्ण छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता और नफरत का जहर घोल भाजपा यहां का माहौल खराब कर भूपेश बघेल सरकार की छवि को धूमिल करने ये असंभव प्रयास कर रही।
नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि कर्नाटक की सत्ता हाथ से खिसकता देख भाजपा अपने असली एजेंडे पर आ गई है, कवर्धा,बिरनपुर जैसी घटनाओं को तूल देकर छत्तीसगढ़ में अशांति का माहौल पैदाकर अपनी राजनितिक रोटी सेंकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आम जनता इनके सभी कारनामों को देख और समझ रही है। जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ने माना कि हर पार्टी का कार्यालय उससे जुड़े लोगों के लिए एक मंदिर समान होता है। बजरंग दल के जिन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोडफ़ोड़ की है उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को उन्मादी राजनीति से बचाने के लिए भूपेश बघेल ने प्रदेश में नफरत की राजनीति करने वाले तत्वों पर रासुका लगाने का फैसला लिया है, अब पुलिस को अपना काम करना है ताकि असमाजिक तत्वों को सर उठाने का मौका न मिले।
प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश करने एवं धमतरी में तोडफ़ोड़ की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने वालों में राजकुमारी दीवान, शशि सिंह गौर, कांति सोनवानी, प्रभात राव, तारिणी चंद्राकर, बसंत साहू, रमेश्वर साहू, प्रहलाद चंद्राकर, रामदत्त शुक्ला, जगजीत कौर आदि कांग्रेसी शामिल हैं।
नगरी, 4 मई। सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा ग्राम पंचायत कुकरेल में आदिवासी भवन में रसोई घर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ जन, सरपंच कुकरेल ओमबती, जनपद सदस्य काँटाकुर्रीड संतोषी साहू, जिला प्रवक्ता महिला कांग्रेस सविता सोन, भूषण साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल करण चंद्राकर, अनिता शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुकरेल, कमल नारायण सिन्हा उपस्थित रहे।