छत्तीसगढ़ » धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मई। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी अब बूथ मैनेजमेंट का महत्व समझ इसे ठीक करने की कवायद में जुट गई है। जिसके तहत पार्टी के तेज़ तर्रार युवाओं को छांटकर उन्हें बूथ प्रबंधन के गुर सिखा मास्टर ट्रेनर का दायित्व सौंपा जा रहा है। जिसमें कुरुद के दो युवा नेताओं का चयन किया गया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस मिशन 2023 के तहत प्रत्येक विधानसभा से पढ़े-लिखे अनुभवी कांग्रेस की इतिहास विचारधारा अपनी सरकार की कल्याणकारी योजना आदि विषय पर गहराई से ज्ञान रखने वाले युवाओं को मास्टर ट्रेनर बना बाकी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जा रहा है।
इसी कड़ी में कुरुद विधानसभा के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय एवं पार्टी प्रवक्ता योगेश कुर्मी का इंटरव्यू मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार और पार्टी संगठन प्रमुखो द्वारा लिया गया। राजीव भवन रायपुर में हुए साक्षात्कार में रमेश पांडेय ने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर अपना प्रेजेंटेशन देते हुए तर्कपूर्ण व कुशल वकतव्य एवं टीम के प्रश्नों का समाधान परक उत्तर दिया।
इसी तरह योगेश कुर्मी ने दमदार प्रेजेंटेशन देते हुए चयनकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता से देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिक नफरत का वातावरण है, भाजपा एवं संघ परिवार के कारनामों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, इसलिए संगठन की महत्वपूर्ण इकाई बूथ को मजबूत बनाकर ही हम अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में मात दे सकते हैं।
बूथ प्रबंधन मास्टर ट्रेनर में चयन होने पर दोनों ही युवाओं ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सौंपे गए दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने का भरोसा दिलाया। इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मई। ईडी की छापेमारी में उजागर हुए 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए कुरुद एवं सिर्री मंडल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री का पुतला फूंका।
बुधवार शाम कारगिल चौक में पुलिस के साथ झूमा झटकी कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंकते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, भूपेंद चंद्राकार, टिकेश साहू, हरिशंकर सोनवानी, प्रभात बैस, कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर, किशोर यादव, कमलेश रेड्डी, हिमांशु साहू, किशोर कुर्रे, जिज्ञासा सिन्हा, रोशन साहू, गुलशन साहू, भूपेंद्र सिन्हा, राहुल बांधेकर, केशव, रवि, मलय चंद्राकर, देवेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।
इसी तरह सिर्री मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू आदि भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बाजार चौक सिर्री में कांग्रेसी नेताओं का पुतला दहन किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 मई। देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह भारतीय शिक्षा सेवा आई.ई.एस परीक्षा के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों का चयन किये जाने की मांग की गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी शुरुआत राज्य शिक्षा सेवा परीक्षा के माध्यम से किये जाने की मांग की गई हैं।
सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रईय संयोजक अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ ने देश में शिक्षा के गुणवत्ता विकास और भविष्योंमुखी शिक्षा को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिये तथा देश में शिक्षा के बेहतर विकास के लिए अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह अखिल भारतीय शिक्षा सेवा आई.ई.एस परीक्षा की शुरुआत करने की मांग की गई हैं। सतीश प्रकाश सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर का आदेश क्रमांक बी-1-1/2023/एक/4, नया रायपुर अटल नगर दिनाँक 09.05.2023 का हवाला देते हुए बताया कि राज्य शासन के उक्त आदेश के सरल क्रमांक 02 एवं सरल क्रमांक 29 में अंकित राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पोस्टिंग अपर संचालक के पद पर कार्यालय संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में की गई हैं। प्रथम दृष्टया ये शासन का एक सामान्य स्थानांतरण आदेश हैं, किंतु ये विचारणीय प्रश्न हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पदस्थ किया गया हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में एक तरफ 11 वर्षों से व्याख्याता/प्रधान पाठकों से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं दी गई हैं।
प्राचार्य पद जो कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रथम सीढ़ी का प्रशासनिक तथा एकेडमिक महत्वपूर्ण पद होता हैं। उक्त प्राचार्य पद को पार करके ही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक,अपर संचालक जैसे उच्च पद पर पदस्थापित होने का अवसर मिलता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले इन पदों पर कार्यरत अधिकारियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की मूल अवधारणा तथा नितांत आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में डी. एड., बी.एड., एम.एड. आदि व्यवसायिक डिग्री का होना बहुत जरूरी हैं।
राष्ट्रीय संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग का बेसिक मूल मंत्र बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली पर बेस्ड हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक प्रशिक्षण का बड़ा व्यापक महत्व हैं, क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग की समस्त शैक्षणिक गतिविधियां एवं क्रियाकलाप बाल मनोविज्ञान पर आधारित होती हैं। ऐसे में यह चिंतनीय हैं कि बिना डी. एड., बी.एड., एम.एड. आदि व्यवसायिक डिग्री के अप्रशिक्षित अधिकारियों के द्वारा बिना बाल मनोविज्ञान को समझे और जाने बिना शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 मई। प्रदेश की भूपेश सरकार शराबबंदी को लेकर सत्तासीन हुई। किंतु यह विडंबना है कि उनके द्वारा उनके संरक्षण में प्रदेश में समानांतर शराब का सिंडीकेट चलाकर 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। केंद्रीय एजेंसी के जांच में यह तथ्य सत्य साबित हुआ है, उक्त शराब घोटाला के विरोध में बजरंग चौक नगरी में मण्डल प्रभारी रविशंकर दुबे व मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन करते समय स्थानीय थानेदार ने गुस्से में आकर अपने जवानों को पानी डालने के आदेश देने के बजाय स्वयं मुख्यमंत्री के पुतले को लात से मारकर एक वाहन में फेंका। भाजपाइयों ने उस वाहन को बचाया, भाजपाई आक्रोशित होकर थानेदार को घेर लिए थे। मौके पर तहसीलदार पहुंचे सभी भाजपाइयों ने तहसीलदार को थानेदार के रवैए के प्रति शिकायत किए और उन्हें तत्काल थाने से हटाने का मांग किए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, रामगोपाल साहू दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम, हृदय साहू, राजेश गोसाईं, बलजीत छाबड़ा, अकबर कश्यप, सुलोचना साहू, हेमलता साहू, सत्यवती नेताम, अरुण प्रजापति, अजय ध्रुव, हरीश सार्वा, नरसिंह मरकाम, सन्त कोठारी, अश्वनी निषाद, नीलम साहू, चित्रांस नागवंशी, गुरुप्रसाद साहू, सुनील निर्मलकर, यस साहू, विकास सोनी, राजा पवार, सौरभ नाग, नरेंद्र साहू, द्रविड़ नाग, प्रशांत साहू वअनेक भाजपाई उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 मई। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले में 10 वीं और 12 वीं में उच्चतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर रघुवंशी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्हें लैपटॉप प्रदान किया।
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल बागतराई के विद्यार्थी भीमराज साहू पिता हिम्मतलाल साहू ने जिले में टॉप किया है। इसी तरह 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मेघा के छात्र ऋषभ सोनी पिता संतोष सोनी ने जिले से उच्चतम अंक अर्जित किया है। कलेक्टर ने दोनों छात्रों को और भी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और भविष्य के बारे में पूछा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से बुधवार की दोपहर दसवीं-बारहवीं के नतीजे जारी किए गए हैं। ऐसे समय में अक्सर खबरों में पढ़ते हैं कि बोर्ड रिजल्ट से खुश न होने पर छात्र खतरनाक कदम उठा लेते हैं। कमोबेश हमारे समाज में बोर्ड एग्जाम को एक ऐसा हौव्वा बना दिया गया है, मानो यही नंबर इंसान की पूरी जिंदगी तय कर देंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। व्यक्ति को उसका ज्ञान ही जीवन में सफल या असफल बनाता है। समाज में हर फील्ड में चाहे वो फिल्म या सिनेमा जगत हो, खेल जगत हो, प्रशासनिक सेवाएं हो, ऐसे उदाहरण मिलते हैं। जिनमें लोगों ने बोर्ड एग्जाम में बहुत अच्छा नहीं किया, लेकिन वो अपने जीवन में सफल रहे।
हम अगर एक एग्जाम को ही जीवन में सफलता का पैमाना मान लेते हैं, तो बोर्ड रिजल्ट का परफार्मेंस हमें चिंता से भर देता है। सच्चाई यह है कि मनोवैज्ञानिक तौर पर भी अच्छा रिजल्ट पाने वाले ही होनहार हों, ऐसा कहीं भी सिद्ध नहीं हुआ है। कई लोग बोर्ड परीक्षाओं में भले ही बेहतर न कर पाएं, लेकिन अपनी जिंदगी में ऐसा मुकाम हासिल करते हैं, जिसका दुनिया लोहा मानती है।
कम नंबर से न हों दुखी...
बोर्ड परीक्षाएं हों या इसके रिजल्ट, अभिभावकों को कभी बच्चों को प्रेशर नहीं देना चाहिए। बच्चे अगर शांत मन से परीक्षाएं देते हैं या सहज भाव से अपने रिजल्ट को स्वीकार करते हैं, तो उनमें आगे सुधार की बहुत गुंजाइश होती है। इसके उलट उन्हें रिजल्ट खराब होने पर नीचा दिखाने से उनके भविष्य को लेकर परफार्मेंस बिगड़ जाता है। इसको लेकर हमेशा एक कहानी याद आती है जिसमें दुनिया के एक मशहूर वैज्ञानिक की मां ने अपने बेटे के परफार्मेंस को सुधार दिया। यह कहानी इलेक्ट्रिक बल्ब का अवष्किर करने वाले थॉमस एल्वा एडसिन की बताई जाती है। बताते हैं कि एडसिन काफी ऊंचा सुनते थे, इसलिए उन्हें क्लास में ध्यान देने में दिक्कत होती थी। उन्हें स्कूल से यह कहकर निकाल दिया गया था, कि आपका बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता, हम उसे अपने स्कूल में नहीं पढ़ा सकते। एडसिन को वापस लेकर लौटी मां से जब एडसिन ने पूछा कि आप अब मुझे घर से ही पढ़ाई करने को क्यों कह रही हैं, तो मां ने कहा कि स्कूल ने कहा है कि आपका बच्चा इतना होनहार है कि हम उसे पढ़ा ही नहीं सकते।
परफॉर्मेंस प्रेशर होती है वजह
धमतरी जिला अस्पताल में पदस्थ साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक ने बताया कि कई बच्चे पढऩे में बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन एग्जाम में वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसा उनके साथ परफॉर्मेंस प्रेशर के कारण होता है। बच्चों को परिवार, स्कूल और आसपास के लोगों से परफार्मेंस को लेकर इतना प्रेशर दे दिया जाता है कि वो एग्जाम हाल में एंजाइटी का शिकार हो जाते हैं। कई बार वो प्रश्नपत्र सामने आने पर जो आता है, वो भी भूल जाते हैं, या फिर उन्हें लिखने में असुविधा का सामना करना पड़ता है, इस कारण उनका रिजल्ट अच्छा नहीं आता। लेकिन वही लोग जैसे-जैसे परिपक्व होते हैं, उनका एकेडमिक पक्ष बहुत मजबूत होता जाता है और वो बहुत अच्छे रिजल्ट देते हैं।
बच्चे पर ट्रस्ट करें
एडसिन को मां की बात पर भरोसा हो गया और वो आगे चलकर इतने महान वैज्ञानिक बने जिसे दुनिया सलाम करती है। एक दिन जब उन्हें मां की अलमारी में स्कूल का वो कागज रखा मिला, तो उन्होंने मां से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस पर मां कहती है कि उस वक्त अगर मैं तुम्हें ये बता देती तो शायद तुम आज इस स्थान तक नहीं पहुंच पाते। इसे आम भाषा में हम ट्रस्ट कहते हैं। अगर हम अपने बच्चों की प्रतिभा पर ट्रस्ट करेंगे, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को कभी भी उनके रिजल्ट या सब्जेक्ट में मिले नंबर से जज मत करिए। अभी जिंदगी में कदम-कदम पर इम्तेहान हैं, उसका हौसला बढ़ाइए, ताकि वो आगे के एग्जाम का सामना कर सके।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 मई। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर जिले के शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग के समन्वय और संयुक्त प्रयासों से सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य वृहत स्तर पर अभियान के तहत किया जा रहा है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नई कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सभी ब्लॉको में सर्वे का कार्य के साथ ही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिला 83 प्रतिशत कव्हरेज के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 8 लाख 49 हजार 164 के लक्ष्य के विरूद्ध 7 लाख 8 हजार 533 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।
योजना के तहत पात्र परिवार को मिलने वाले लाभ
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 मई। जिले के आमजनों की समस्याओं, शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन कलेक्टोरेट में किया जाता है। जहां लोग कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याओं-शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करते है।
जनदर्शन में धमतरी जिले के ग्राम बोरिदखुर्द निवासी 34 वर्षीय भूषण साहू ने समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय की जाने वाली ट्रायसायकिल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूषण साहू को तत्काल ट्रायसायकिल प्रदान करने सहित शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलायें।
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले के प्रत्येक दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाय जाए, इसके लिए अधिकारी स्वयं पहल करें। कार्रवाई करते हुए संयुक्त कलेक्टर और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भूषण साहू को ट्रायसायकिल प्रदान की।
दिव्यांग भूषण ने बताया कि उसने कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में ट्रायसायकिल प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे ट्रायसायकिल दिला दी, जिसके लिए उसने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। श्री भूषण साहू काफी खुश नजर आए।
उन्होंने बताया कि पहले किसी भी काम या आने-जाने के लिए उसे दूसरे पर निर्भर रहना पड़़ता था, लेकिन अब उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं है। अब वह अपने कामों को स्वयं पूरा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जिले के लगभग 75 हजार हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 18 हजार 100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7 हजार 466, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना से 1 हजार 325, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 10 हजार 418, सुखद सहारा पेंशन योजना से 7 हजार 688, मुख्यमंत्री नवीन पेंशन योजना 29 हजार 405 और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से 307 हितग्राही शामिल है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 मई। वन से घोषित राजस्व ग्रामो के निवासियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। जिले के असर्वेक्षित ग्रामो का सर्वेक्षण करने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी द्वारा जिला स्तरीय सर्वे दल का गठन किया गया।
अलग-अलग ग्रामों में लगभग 40-50 सदस्यीय सर्वे टीम द्वारा सर्वे कार्य जारी है। कलेक्टर द्वारा सर्वेक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार कर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा। अब तक सभी 87 ग्रामो का सर्वेक्षण किया जा चुका है, अभिलेख तैयार किया जा रहा। तीव्र गति से सर्वे करने टीम को प्रशिक्षित करने विषय विशेषज्ञ और जिला मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती, राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख शाखा मौके पर जाकर प्रशिक्षण भी कर रहे।
संयुक्त प्रयास से अब तक 31 ग्रामों का राजस्व अभिलेख तैयार किया जा रहा, 9ग्रामो के अभिलेख को भुंईया पोर्टल मे अपलोड करने आयुक्त कार्यालय भेजा जा चुका। 5 ग्रामो का भुईया पोर्टल में अपलोड किया जा चुका है, और ग्रामीणों को नक्शा, खसरा और बी 1 दिया जा चुका है। इस सप्ताह 9 ग्रामों का अभिलेख तैयार कर शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। खरीफ मौसम के शुरू होने के पूर्व 57 ग्रामो का अभिलेख तैयार कर अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, शेष 30 ग्रामो का अभिलेख तैयार कार्य प्रगतिरत है।
प्रक्रिया पर एक नजर
पहले राज्य में बंदोबस्त विभाग द्वारा नवीन ग्रामों का बंदोबस्त किया जाकर सर्वेक्षण कर राजस्व अभिलेख तैयार किया जाता था। एक ग्राम का बंदोबस्त करने में औसतन 3-4 वर्ष लगते थे। यह कार्य बेहद जटील ,तकनीकी कार्य है, जो राजस्व सर्वेक्षण कार्यो में दक्ष व पारंगत अनुभवी कर्मचारियों के द्वारा संपादित किया जाता है। सर्वे कार्य में जरा सी चूक से बरसों तक संबंधित कृषक परेशान होते है। राजस्व सर्वेक्षण का कार्य जल्दबाजी में करने से अभिलेंखों में शुद्धता नहीं रहती। इसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ता है। अब शासन द्वारा बंदोबस्त को खत्म कर दी गई है। राजस्व सर्वेक्षण अब सेटेलाईट इमेजिंग प्रणाली या ड्रोन से एरियल फोटोग्राफी कर किया जा रहा। इससे सर्वे कार्य में परिशुद्धता बनी रहती है और कम समय में अधिक कार्य होता है। यह सर्वेक्षण पांच चरणों में संपादित होता है।
ग्राम की अधिसूचना, आई आई टी रुढक़ी द्वारा गांव में कोआर्डीनेट लेकर बाऊंड्री फिकेशन हेतु सेटेलाइट से नक्शा उपलब्ध कराता है। उसका भौतिक सत्यापन कर विसंगतियों को दूर कर रूडक़ी भेजा जाता है। वहाँ से नक्शा मिलने पर ग्राम पंचायत मे प्रथम प्रकाशन कर दावा आपत्ति आहूत की जाती है। दावा आपत्ति के निराकरण कर पुन: रुढक़ी भेजी जाती है। रूडक़ी से संशोधित नक्शा आते ही अंतिम प्रकाशन कर दावा आपत्ति मंगाकर उसका निराकरण किया जाता है।
कलेक्टर श्री रघुवंशी के आदेश से इसके बाद भू राजस्व संहिता 1959 की धार ा107, 108, 235, 236, 237, 242, 248 मे दिये गये नियमो व उपबंधो के तहत क्षेत्र नक्शा, खसरा, बी वन, अधिकार अभिलेख, निस्तार पत्रक, मिशल अभिलेख, रीनंबरिंग सूची और अन्य सहायक क्षेत्र अभिलेख तैयार कर की जाती है। तैयार अभिलेंखों का त्रिस्तरीय जांच भू-अभिलेख शाखा मे की जाती है। परिष्कृत अभिलेख तैयार हो जाने के बाद सर्वेक्षण समाप्ति की अधिसूचना जारी करते हुये भुंईया साफ्टवेयर मे अपलोड कराने की कार्रवाई की जाती है। उसके बाद नवीन राजस्व ग्राम के संबंधित पटवारी द्वारा आनलाईन अभिलेख प्रविष्टि की जाती है।ं
पूरे राज्य में 1043 वनग्राम का सर्वेक्षण जारी है, जिनमें से हमारे जिला के 87 वनग्राम से घोषित राजस्व ग्राम सम्मिलित है। पूरे राज्य में धमतरी जिला में किये जाने वाले सर्वेक्षण कार्य अग्रणी है। सबसे ज्यादा प्रगति धमतरी जिला की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 मई। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार सोमवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अछोटा में किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों से कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 138 का निराकरण मौके पर किया गया तथा शेष 19 प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।
स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी ब्लॉक के ग्राम अछोटा स्थित पंचायत परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उनका लाभ लेने की अपील भी की गई। साथ ही स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग द्वारा मरीजों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से भी आमजनों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में सर्वाधिक 69 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए। इसी तरह समाज कल्याण विभाग को 44 तथा शेष आवेदन अन्य विभागों को प्राप्त हुए। शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
धमतरी, 9 मई। जिले में तेन्दूपत्ता तोड़ाई एवं संग्रहण-2023 का कार्य रविवार 07 मई से प्रारम्भ हो गया है। वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि इस साल जिले के 27 ग्रामों में स्थित 28 समितियों के जरिए कुल 26 हजार 800 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 16 हजार 944 संग्राहकों के द्वारा अब तक कुल 5452.8 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण किया जा चुका है, जिसकी कीमत दो करोड़ 18 लाख 11 हजार रूपए है। बताया गया है कि इस वर्ष जिले की बोराई, तुमड़ीबहार, निर्राबेड़ा, अमाली, नगरी, रतावा, सेमरा, बेलरगांव, घोटगांव, गट्टासिल्ली, राजपुर, दुगली, जबर्रा, मारागांव, सिंगपुर, गेदरा, मोंगरागहन, बरबांधा, चनागांव, डोकाल, बिरझुली, खड़मा, पठार, मोहंदी अ, मोहंदी ब, छुही अ, कुकरेल और अछोटा समिति में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। दो दिनों में 20.35 प्रतिशत मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है।
धमतरी, 9 मई। स्थानीय गोकुलपुर वार्ड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा सत्र 2023-24 में रिक्त सीट के विरूद्ध प्रवेश के लिए लॉटरी आगामी 10 मई को निकाली जाएगी। संस्था की प्राचार्य ने बताया कि चयन समिति, जनप्रतिनिधि एवं पालकों की उपस्थिति में यह लॉटरी दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच के बाद 11 से 15 मई के बीच प्रवेश दिया जाएगा।
बताया गया है कि ऐसे विद्यार्थी जो कोविड 19 में अपने माता-पिता को खो चुके हैं, वे बच्चे अथवा पालक कोविड से मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लॉटरी तिथि से पहले स्कूल में जमा करा दें, ताकि उन बच्चों को छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत प्रवेश में प्राथमिकता दी जा सके।
धमतरी, 9 मई। शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री कृपाल ने सोमवार को दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या-शिकायतों संबंधी आवेदन लिये। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित इस जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्या-शिकायतों के संबंध में आवेदन दिये। इसमें पट्टा, भूमि का मुआवजा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, पशु शेड निर्माण, सोलर प्लांट सुधार, पुल निर्माण, मजदूरी राशि की मांग सहित कैदियों का पारिश्रमिक राशि परिजनों को भुगतान, नौकरी दिलाने और विद्युत तार हटाने इत्यादि संबंधी कुल 80 आवेदन मिले। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करें, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मई। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 3266 शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पद पर , विगत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की जा रही हैं। इस कड़ी में 6 मई को बस्तर संभाग के कांकेर जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भानूप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्राचार्य पदोन्नति मोर हक- मोर अधिकार अभियान के तहत 6 मई को विधानसभा क्षेत्र भानूप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ शासन से नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने की माँग की गई है।
भेंट-मुलाकात के दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह को आश्वस्त किये हैं कि वें शीघ्र ही प्रदेश के 3266 शासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल में रिक्त प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति के संबंध में मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से चर्चा करेंगी। विधायक ने आश्वस्त किये हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी कराने उचित पहल की जाएगी।
विधायक से भेंट-मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने विधायक को बताया कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत टी संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा ई संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं।
राज्य में तीन हजार दो सौ छियासठ शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। इन स्कूलों में प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं। प्रदेश के इन स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रहीं हैं। विगत 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से टी तथा ई संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। आगामी तीन माह के भीतर अनेको व्याख्याता और प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं।
प्रदेश के वरिष्ठ व्याख्याता तथा वरिष्ठ प्रधान पाठक वर्तमान में प्राचार्य पद का वेतन पा रहें हैं, शासन द्वारा इन्हें प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने से शासन को किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने प्रदेश में 11 वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को शीघ्र पूर्ण कर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी 3266 पदों पर नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिये विधायक महोदया से त्वरित पहल करने की माँग की।
प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विगत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिये प्राचार्य पदोन्नति मोर हक - मोर अधिकार अभियान की शुरुआत की गई हैं, इस अभियान के अंतर्गत सभी जिले में मंत्रीगणों, संसदीय सचिव, विधायकगणों, निगम-आयोग-मंडलों, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों को शासन द्वारा प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने समस्त नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपने का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने केंद्र सरकार द्वारा धमतरी से बोरई होते हुए कोंडागांव तथा जगदलपुर तक की नैरोगेज रेल मार्ग के सर्वे की अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है। विकास मरकाम ने कहा कि यह एक बहुप्रतिक्षित मांग है जो कि क्षेत्रवासियों द्वारा निरंतर की जा रही थी। विदित हो कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यानी 1944 से यह रेलमार्ग बंद और मार्ग विलुप्त हो चुका था। तभी से रायपुर से बस्तर के बीच रेल्वे कनेक्टिविटी ठप थी। जो अब पुन: प्रारंभ होने जा रहा है।
विकास मरकाम ने कहा केंद्र सरकार बस्तर और आदिवासी समुदाय को विकास के धारा में गतिशील करने के निरंतर प्रयास कर रही है। रेलवे कनेक्टिविटी से बस्तर राजधानी से जुड़ जाएगा। आवाजाही, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आदिवासी समाज को उत्थान के नए अवसर प्राप्त होंगे। विकास मरकाम ने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से बंद रेल मार्ग को प्रारंभ करने के नाम पर आदिवासियों को ठगते रहे। केंदीय बजट 2012-13 में इस लाइन को बनाने की बात करके ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विकास मरकाम ने धमतरी से कोंडागांव तक के रेलमार्ग बिछाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और इसके लिए प्रयास करने वाले पूरे भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। इस मार्ग को बस्तर के लोगों का जीवन बदलने वाला बताया।
नगरी, 8 मई। गोंडवाना समाज सेवा समिति नगरी का दो दिवसीय 16 वां वार्षिक सम्मेलन महासभा 2023 ग्राम गढिय़ापारा में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बूढ़ादेव की स्थापना व क्षेत्र के देवी-देवताओं की सेवा अर्जी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र मोहन मंडावी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलों से शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में 20 उपक्षेत्रों के मुड़ादारों, पदाधिकारियों ,युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, कर्मचारी प्रभाग ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
इस अवसर पर अतिथियों एवं समाज प्रमुखों के द्वारा समाज को शिक्षा, सामाजिक संगठन , नशा मुक्ति, रोजगार, रूढि़ परम्परा, संस्कृति, संवैधानिक अधिकार, अंतरजाति प्रकरण में रोक, धर्मांतरण पर रोक जैसे विषयों पर बारी-बारी से चर्चा किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना समाज तहसील नगरी, संरक्षक कुंदन सिंह साक्षी, गुलजार मरकाम श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, अंबिका मरकाम पूर्व विधायक,बिंदा नेताम, सुखराम मरकाम, देवनाथ नेताम, राजेश समरथ, टिकेश्वर ध्रुव, आदि का योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन बलराम सोरी और ईश्वर मंडावी ने किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी की वर्किंग कमेटी का बैठक आयोजन कर्णेश्वर धाम स्थित बुढ़ादेव मंदिर परिसर देऊरपारा में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक आय-व्यय की जानकारी वित्त सचिव माखन ध्रुव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मद्यपान निवेश एवं शिक्षा को बढ़ावा पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज ने सर्व सम्मति से विशेष ध्यान देने का संकल्प के साथ सामाजिक रीति नीति एवं संस्कारों को समाज के पारंपरिक तरीके से संपन्न करने का आह्वान किया गया।
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. ध्रुव के करकमलों से हुआ। अपने उद्बबोधन में कहा कि शिक्षा पर ध्यान देने की बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा से शारीरिक,मानसिक, शैक्षणिक और ,भौतिक विकास होता है इससे एक व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है।और इस तरह के विकास से किसी भी समाज की संरचना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने यह भी कहा समाज के लिए काम करना कठिन होता है। पदाधिकारियों के मन में निराशा नहीं लाना चाहिए बल्कि उत्साह भरना चाहिए फिर देखो समाज का विकास कैसे होता है।
सभा को पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव ने भी संबोधित किया। मौके पर विचाराधीन जटिल सामाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।
स्वस्थ पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समाज की ओर से सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा शशि ध्रुव को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
स्वागत भाषण सह सचिव सुरेश ध्रुव,आभार प्रदर्शन अंकेक्षक टीकम गंगेश तथा कार्यक्रम का संचालन हुलास सूर्याकर ने किया। इस अवसर पर संरक्षक तुलाराम ओटी, धनसिंह नेताम,अध्यक्ष छेदप्रसाद कौशिल,कोषाध्यक्ष भावंत ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैहा,कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,तह.मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव,महेन्द्र कुमार नेताम,अरविंद नेताम,वेदन प्रसाद ध्रुव, हरीश नेताम मदन मंडावी,सीताराम नेताम,मधु सुर्याकर, परसादी राम चंद्रवंशी, केदारनाथ मंडावी,चिंता राम ध्रुव,सियाराम नेताम,चमरू राम ध्रुव, जागेश्वर ध्रुव,अमर सिंह मरकाम,मंतूराम नेताम नारायण मरकाम,बुधियारीन बाई ध्रुव,अनीता ध्रुव,अनीता नेताम,स्कंद ध्रुव,नीलू छेदैहा,संत नेताम,महेंद्र सोरी,नारद ध्रुव,विष्णु भास्कर,नारायण मरकाम,पुनीत मरकाम,टीकम ध्रुव, रामप्रीत छेदैहा,पुरन नेताम,शीतल ध्रुव, अशोक ध्रुव,चंद्रभान मरकाम,बिसाहु मरई, कन्हैया सुर्याकर सहित सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। सिहावा विधानसभा के गट्टासिल्ली क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस के रीति नीति एवं प्रदेश सरकार के कार्य से प्रभावित होकर तथा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव की कार्यशैली को देखकर क्षेत्र के 40 युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम में सभी युवाओं को फूल माला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
इन युवाओं के टीम लीडर आकाश नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है उससे छत्तीसगढ़ की जनता समुचित विकास और पहचान राज्य स्तर से बढक़र राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। राज्य के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसरों का लगातार सृजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। आज हमारे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है और आज किसानों का धान की कीमत मिल रहा है समय समय पर जरूरत के समय बोनस मिलता है इससे मैं ज्यादा प्रभावित हुआ हूं तथा आने वाला समय में कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर आएगी।
यह सभी नव कांग्रेस प्रवेश युवकों को विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्होंने कहा भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह के माध्यम से कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच पहुंचने की कोशिश में है आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसके लिए युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो शंकर को समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश की है बधाई के पात्र हैं।
मरकाम ने बताया कि आने वाला समय में हम 75 पार करके सरकार बनाएंगे सभी कार्यकर्ता हमारे सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं जो भी व्यक्ति इन योजनाओं के बारे में जान लेंगे वह कभी इधर-उधर नहीं डगमगाएंगे हमें बूथ, जोन ,सेक्टर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर योजनाओं की जानकारी वह घर-घर तक पहुंचाएंगे। आज जो 40 युवाओं ने मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष एवं सिहावा विधायक के सामने कांग्रेस प्रवेश किए उनका नाम आकाश नेताम, शहजाद मेमन, प्रदीप नेताम, विनोद ध्रुव, आनंद मरकाम, छन्नी सलाम, महेश्वरी सलाम, रुखमणी वटी, जसवंत मरकाम, पिंटू साहू, राजेश नेताम, घनश्याम, परमेंद, पूनम, करण, महेंद्र, आयान, अज्जू नेताम, श्यामू वटी, सूरज प्रजापति, घनश्याम, धनेश, जितेंद्र नेताम, ओमप्रकाश, ललेश यादव अन्य युवा शामिल है।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू ,जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, मंडी सदस्य राजेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, रवि ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, अमृतलाल नाग ,राजेंद्र ठाकुर ,सविता सोन, नंदनी कंचन ,तामेश्वरी साहू, विमला मरकाम दीपक बिसेन, सुमित तिवारी, उमेश देव ,राजू सोम, प्रमोद कुंजाम,सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू चौहान, नदीम अली , महेन्द्र धेनुसेवक, महेंद्र पांडे,भारत लहरे,आसिफ खान,अनवर छोटु भाई, एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। शनिवार को नगर स्थित डिकेश टीवीएस शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहाँ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। इसी दौरान संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, भाजपा महिला मोर्चा नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, ह्रदय साहू, भूनेश्वर साहू, बृजलाल साहू, महेश साहू, लखनलाल ध्रुव व भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। बुधवार को कांकेर मार्ग पर जगतरा के पास हुए भीषण हादसे में मारे गए धमतरी के पास ग्राम सोरम के साहू परिवार के सदस्यों को नगर साहू समाज नगरी ने बजरंग चौक में 51 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व व्याख्याता ए.एल. बनपेला एवं महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने कहा कि साहू परिवार के 10 सदस्य व गांव के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई, यह दिल को झकझोर देने वाली घटना है। परिक्षेत्र साहू समाज संरक्षक रामगोपाल साहू ने कहा कि धर्मराज का हंसता खेलता परिवार एक झटके में काल के मुंह पर समा गया, ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति व धर्मराज के परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
कार्यक्रम में नगर साहू समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू, सचिव ज्वाला प्रसाद साहू, सह सचिव हरीश सारवां, लक्ष्मण गजपाल, अलका गजपाल, रमतुला बाई साहू, चेलेश्वरी साहू, अनिरुद्ध साहू, प्रकाश चंद्र साहू, नोहरलाल साहू, उधोलाल साहू, सुरेश कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, कीर्तिलता साहू, फऱसियां परिक्षेत्र अध्यक्ष मनहरण साहू, सांकरा परिक्षेत्र अध्यक्ष जन्मेजय साहू, रघुराम साहू, वीरकुमार साहू, सचिदानंद साहू, भूपेंद्र साहू, घनाराम साहूकिशोर कुमार , साहू, डिकेश साहू, दिनेश कुमार साहू, देऊराम साहू, भरत लाल साहू, टेश्वर साहू, मन्नूलाल साहू, शैलेन्द्र लाहौरिया, प्रदीप भंसाली, देवीचंद ढेलडिय़ा व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रभारी ज्वाला प्रसाद साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक बंधु व सभी वर्ग के गणमान्य को धन्यवाद ज्ञापित किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। शनिवार को ग्राम कुकरेल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला सह अस्पताल प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी आर ठाकुर ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर सिन्हा,अखिलेश दुबे,नारद ध्रुव, नोहर सिंह, नीरज साहू, रूद्र प्रताप नाग, राजेन्द्र सोनी सहित साहू समाज कुकरेल के सदस्य ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दरम्यान विधायक ने लोगों को शासन द्वारा खोले गए स्वास्थ्य केंद्र का समुचित लाभ उठाने के साथ साथ खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अस्पताल के देखरेख और विकास में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डी आर ठाकुर बी एम ओ नगरी ने स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए वर्तमान समय के सबसे बड़े बीमारी गैर संचारी रोग से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम कुकरेल में वर्ष 2012 से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने के उपरांत से भवन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की सभी गतिविधि साहू समाज के भवन में क्रियान्वित किया जा रहा था जो कि पूर्णत: नि:शुल्क था। लगभग 10 वर्षों तक साहू समाज के इस सहयोग के लिए उन्हें विधायक के द्वारा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अंत में हितेन्द्र कुमार साहू विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक नगरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर विभाग की ओर से सभी उपस्थित अतिथियो , नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
नगरी, 7 मई। भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर तेंदूपत्ता जन चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम फरसियां में जन चौपाल लगाकर तेंदूपत्ता संग्राहकों व ग्राम के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, शिवदयाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, माखनलाल काशीव, घसियाराम साहू, दौलतराम ध्रुव, भुलाराम, सुरेश कुमार साहू,अघनू राम साहू, कार्तिक यादव,रितेश पारा, माधुरी कश्यप , मनीष साहू, राहुल सिन्हा, केशव टेकाम, अरूण प्रजापति एवं ग्राम के वरिष्ठ व तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। अनुसूचित जनजाति मोर्चा धमतरी द्वारा तेन्दूपत्ता जन आन्दोलन के तहत तेन्दूपत्ता खरीदी समितियों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीण संग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है। जन चौपालों में तेंदूपत्ता खरीदी में संग्राहकों/ हितग्राहियों, फड़ मुंशीयों को हो रहे नुकसान के साथ-साथ अन्य वनोपज पर जनजाति वर्ग को यथोचित लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया जा रहा है।
महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा ने बताया कि दुगली, मेचका, अरसीकन्हार, जबर्रा, निर्राबेड़ा, खडमा, पठार, मारागांव , चनागांव समिति के गांव में जन चौपाल लगाया गया। इस दौरान सभी जन चौपाल के प्रभारी श्यामंत बिसेन, नारायण सिंह ध्रुव जनपद सदस्य, अरुण प्रजापति, केशव टेकाम नयापारा फरसियां, विमला ध्रुवा, भागवत मरकाम मेचका, प्रेम सिंह सलाम, राम कुमार नेताम गेदरा, श्यामा मंडावी दुगली, सदाराम यादव देवगांव एवं गावों के संग्राहकगण उपस्थित रहे।
जनजाति मोर्चा की ओर से सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहन पुजारी, दिनेश्वरी नेताम, प्रेमलता नागवंशी, नरसिंह मरकाम, अनीता ध्रुव, महेश गोटा, खूब लाल ध्रुव, हीरामन सिंह ध्रुव को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सभी समितियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जन चौपाल में वर्तमान सरकार से तेंदूपत्ता खरीदी दिवस 15 दिन करने, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति तेंदूपत्ता बोनस तथा पिछले वर्षों का प्राप्त बोनस भी दिये जाने, तेंदूपत्ता संग्राहक/हितग्राहियों को जीवन बीमा, चरण पादुका, साड़ी तथा संग्राहक परिवार के पढ़ाई करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति जैसे सुविधाएं पूर्व की भांति देने, अभ्यारण क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवारों को पूर्व की भांति मुआवजा देने, जन घोषणा पत्र के अनुरूप तेंदूपत्ता प्रबंधकों को तृतीय वर्ग कर्मचारी घोषित करने तथा तेंदूपत्ता मुंशियों को 12000 रु. वार्षिक मानदेय देने की मांग रखी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 7 मई। इलेवन क्रिकेट क्लब चिंवरी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में अंचल की 32 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत चिंवरी में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में आसपास के गांवों की टीमों ने शिरकत की। जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना जौहर दिखाते हुए जमकर चौके-छक्के लगाए, गेंदबाजों ने भी एक से बढक़र एक गेंदे फेंककर विकेटों की गुल्लिया उड़ाई। अंत में हुए रोमांचक फायनल मैच में चिंवरी ने तर्री की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। तृतीय स्थान पर सिर्री की टीम ने कब्जा किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल में हार और जीत मायने नहीं रखती, मैदान में खेल भावना सर्वोपरि होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
खुद भी अच्छे क्रिकेटर रहे चीफ़ गेस्ट श्री चन्द्राकर ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लगन और मेहनत से अभावों और सुविधाओं के बिना भी अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं। शुरुआत में बड़े से बड़े खिलाडिय़ों को इन चुनौतियां से जुझना पड़ता है। अभाव से लडक़र जो आगे बढऩा जानता है वहीं आगे जाकर सफलता का ताज चूमता है।
इस मौके पर बसन्त साहू, देवेंद्र दादर, हरीश दादर, सोमप्रकाश, तोरण, सुरेश, तेजुराम, ओमप्रकाश, संतोष, योगेश, वीरेंद्र साहू, कौशल निषाद, भागवत साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। भाजपा मंडल बेलरगांव में सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव का आगमन एवं नागरिक अभिनंदन 9 मई मंगलवार को घोटगांव समय 11 बजे, घुटकेल समय-2 बजे उमरगांव समय 4बजे, शाम 4:30 बजे बेलरगांव मंडल समिति, आईटी सेल, सोशल मिडिया, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक तोषण साहू उमरगांव के निवास पर रखी गयी है। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील अकबर कश्यप अध्यक्ष भाजपा मंडल बेलरगांव ने की है।