छत्तीसगढ़ » दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 दिसम्बर। दंतेवाड़ा जिले के आदिवासियों की आजीविका को सुदृढ़ करने आज कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीआईजी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एक नई शुरुआत की गई।
इस नई पहल को मनवा नवानार मतलब हमारा नया गांव का नाम दिया गया है। जिसमें सुरक्षा बेस कैंप, सीआरपीएफ,स एफ तथा अन्य सुरक्षा बेस कैंपों एवं उसके समीप के गांव के बीच एग्रीमेंट किया जाएगा जिसके अनुसार कैंपों को भोजन में लगने वाली सब्जियों, दूध, डेयरी उत्पाद, पोल्ट्री, फल के साथ दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति गांववासियों तथा स्थानीय स्व-सहायता समूहों से की जाएगी। जिससे उस गांव के लोगों को आजीविका के साधन मिलेंगे साथ ही उनके आय में भी वृद्धि होगी।
अभी कुछ ही जगहों पर इसे शुरू किया जा रहा है जैसे जैसे ग्रामीणों के उत्पादों की उपज में वृद्धि होगी, इसमें सभी ग्रामों को शामिल किया जाएगा। इस प्रकार से सुरक्षा बेस कैंप अब समग्रित विकास केंद्रों की तरह से विकसित होंगे। इस योजना में एनआरएलएम कृषि उद्यानिकी पशुधन विकास विभाग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस नई पहल से जिले के सुनहरे भविष्य की कल्पना की जा सकती है। सुरक्षा दृष्टि से नए कैंप खुलने पर विवाद का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के ग्रामीण समृद्ध हो सकेंगे। आज के इस नई पहल के साक्षी ग्रामों के सरपंच, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा उनके अधिकारी एवं कर्मचारी बने।
दंतेवाड़ा, 29 दिसंबर । कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भू-अर्जन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं केऔर साथ ही विभिन्न विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में उन्होंने ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों के प्रतिशत को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने विवादित-अविवादित नामांतरण, बंटवारा के कार्यों की जानकारी ली और साथ ही इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य जिलों के नामांतरण बंटवारा की स्थितियों से तुलनात्मक जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए वसूली के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू अर्जन के मुआवजा वितरण, पंजीकृत खसरों की जानकारी ली। उन्होंने निजी खातेदार सह- खातेदार एवं आधार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर के कार्यों पर नवीनीकरण के कार्य करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने नगरी क्षेत्रों में अतिक्रमण व्यवस्थापन पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की जानकारी ली साथ ही आय, जाति, निवास, लोक सेवा गारंटी इत्यादि के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही राजस्व संबंधी समस्त रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम श्री अबिनाश मिश्रा सहित राजस्व विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा, 29 दिसम्बर। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागों को उनके लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, धान खरीदी आदि के जिले में क्रियान्वयन की सम्बन्धित विभागों से जानकारी ली। इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के निर्माण की जानकारी लेकर उसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इंदिरा आवास तोडऩे वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोरोना के समय से को धर्मशालाएं बन्द हैं उन्हें खुलवाने के निर्देश दिए साथ ही नियमित साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ की नई पहल बापी न उवाट की जानकारी ली जल्द ट्रेनिंग देकर लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिले के सुगम स्वास्थ्य दंतेवाड़ा, एफआरए कलस्टर, वनधन केंद्र, जल जीवन मिशन, मनरेगा, स्वसहायता समूहों, लोक सेवा केन्द्र, आवर्ती चराई, आदि की जानकारी ली। जिले में संचालित कोचिंग नन्हें परिंदे एवं छू लो आसमान को शुरू कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, वनमण्डलाधिकारी संदीप बलगा, एडीएम अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम अविनाश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर,तहसीलदार और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 दिसम्बर। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को सोमवार शाम बड़ी कामयाबी मिली। जिला आरक्षी बल के जवानों द्वारा मुठभेड़ में दो ईनामी महिला नक्सली लीडरों को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक विस्फोटक हथियार बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा थाना अंतर्गत ककाड़ी और कलेपाल के जंगलों में जिला आरक्षी बल और नक्सलियों के मध्य गोलीबारी हुई। इसमें दो महिला नक्सली लीडर मारे गए। इनमें से एक की शिनाख्त आयते मंडावी के रूप हुई है। उक्त महिला मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य थी। यह नक्सली अरनपुर थाना अंतर्गत जबेली गांव की निवासी है। इस पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार रखा गया था। वहीं एक अन्य नक्सली की विज्जे मरकाम के तौर पर पहचान की गई है। उक्त नक्सली पामेडं निवासी है। इस नक्सली पर 2 लाख रूपये का पुरस्कार रखा गया था।
सुबह की सैर पर जाने से भी कतरा रहे लोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 28 दिसंबर। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जहां-तहां कुत्ते झुंड में नजर आ जाते है। इन आवारा कुत्तों के काटने का भय हमेशा बना रहता है। सोमवार सुबह वार्ड क्रं. 4 की एक बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा अपोलो अस्पताल बचेली में इलाज करवाया गया।
आवारा कुत्तों से राहगीर परेशान हैं। नगर के हर जगह पर अक्सर इन कुत्तों के झुंड को बैठे या घूमते देखा जा सकता है। आलम यह है कि इन कुत्तों के डर से लोग सुबह सैर करने घर से निकलने में कतरा रहे है। कई बार ये कुत्ते आपस में लड़ते झगड़ते दिखते हैं, जिसके कारण दोपहिया चालकों को इनमें उलझकर गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार ये बाईक या कार के पीछे भागते हंै। इन सभी के बावजूद पालिका आवारा कुत्तों की समस्या से निजाद दिलाने कोई विशेष कदम नहीं उठा रही है।
किसी हालत में स्थानांतरित नहीं होगा मेन मार्केट-मंडल उपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
किरंदुल, 28 दिसंबर। लगभग 7 माह पूर्व से किरंदुल मेन मार्केट को लगभग 3 किमी दूर हाट बाजार में स्थानांतरित करने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। कारोबारियों में इस मामले को लेकर रोष है। किरंदुल मंडल उपाध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि किसी हालत में मेन मार्केट स्थानांतरित नहीं होगा।
बताया जा रहा है कि प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद किरंदुल के अधिकारी व्यापारियों एवं व्यापारी संघ पर यह दबाव बना रहे हैं कि विगत 70 वर्षों से चल रहे मुख्य बाजार को हाट बाजार में स्थानांतरित किया जाए। वहीं व्यापारी पूरी तरह से लामबंद हो चुके हैं कि अब बाजार किसी भी स्थिति में स्थानांतरित नहीं होगा। इस वजह से रविवार को तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
सुबह 5 बजे से नगरपालिका व प्रशासन कारोबारियों का सामान जब्त करने पहुंच गए एवं भारी पुलिस बल को लगा दिया गया। वहीं स्थिति तब गंभीर हो गई, जब व्यापारी संघ के सचिव रणवीर सिंह चौहान, अध्यक्ष मनोज छालीवाल भाजपा के पार्षद रामप्रसाद निधि जायसवाल भाजपा मंङल किरंदुल के पदाधिकारी भाजपा मंडल बचेली के पदाधिकारों एवं दंतेवाड़ा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण भदौरिया आदि दल-बल के साथ व्यापारियों के समर्थन में आ खड़े हुए।
व्यापारी संघ सचिव ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है किंतु प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बैलाडीला व्यापारी संघ के सचिव रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बाजार को शिफ्ट करने की मनमानी नगर पालिका में अब नहीं चलेगी।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का करना होगा पालन
बचेली, 28 दिसंबर। नगर के अयप्पा मंदिर में अगले वर्ष 2021 में 3 जनवरी से मंदिर के पट खुलेंगे तथा मंडल व्रत पूजा का आयोजन शुरू होगा।
अयप्पा मंदिर समिति ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 3 से 14 जनवरी 2021 तक पूजा संपन्न होगी। निर्माल्य दर्शन सुबह 5.45 बजे, गणपति पूजा सुबह 6.30 से 7.30 होगी वहीं शाम को 7 बजे दीपराधना व अताजा पूजा 8 बजे होगी। गौरतलब है कि कोविड 19 के वजह से इस वर्ष मंडल व्रत पूजा का आयोजन नहीं हो पाया था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 28 दिसंबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बचेली के द्वारा इंटक भवन में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। इंटक भवन में उपस्थित सदस्यो द्वारा इसका स्थापना दिवस गरीमापूर्ण तरीके से सादगी के साथ मनाया गया।
पालिका अध्यक्ष पूजा साव द्वारा कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं पार्टी के संस्थापको के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। कहा कि प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। गर्व है कि इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य हंै। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली, कंाग्रेस ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने शहीद नेताओं को भी याद किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रगति में कांग्रेस का बड़ा योगदान है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सलीम उस्मानी, पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, पूर्व उपाध्यक्षर कुमार स्वामी झाड़ी, पार्षद फिरोज नवाब, पार्षद, एल्डरमैन, इंटक के सदस्य व कांग्रेसी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 दिसंबर। दंतेवाड़ा के हल्बारास गांव में शनिवार को शक्ति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज की प्रगति और खुशहाली के विषय पर गहन चिंतन किया गया।
समारोह का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष नवल सिंह राणा ने समाज के ध्वज को फहराकर किया। इसके उपरांत मां दंतेश्वरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए नवल राणा ने कहा कि समाज को एकजुट होना चाहिए। जिससे समाज मजबूत हो सके।
समाज के संरक्षक रामचरण राणा ने अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। संरक्षक नवल सिंह नाग ने अपने संबोधन में समाज की मजबूती पर बल दिया। मंच संचालन रत्तू राणा ने किया।
इस अवसर पर समाज प्रमुख मयाराम, जिला सचिव अनिल राणा सोनू राम और सोनमती प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।
किरंदुल, 27 दिसंबर। लौह नगरी किरंदुल स्थित एनएमडीसी परियोजना के द्वारा नगर के स्थानीय पत्रकारों के लिए पहली बार कंपनी के ई.डी आर गोविंद राजन की नेतृत्व में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के पत्रकारों को आमंत्रित कर सम्मान किया गया और पत्रकारों की भूमिका के संबंध में पत्रकारों के कार्यशैली की सराहना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने पत्रकारों को संबोधित किया।
इस मौके पर अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन ने पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक हर्ष का मौका है कि हम आज एक संयुक्त रूप से आपस में रूबरू हो सके। आप लोगों के द्वारा वर्तमान में नगर विकास को लेकर जनता की आवाज को अपनी कलम के माध्यम से आप लोग अपने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम बखूबी से कर रहे हैं। हम यही आशा करते हैं कि आप लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ हो आपके माध्यम से जन-जन तक गलत के विरुद्ध सच्चाई की खबर पहुँचे और हम ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कर आप लोगों से रूबरू होते रहेंगे।
इस दौरान उप महाप्रबंधक (कार्मिक) एस चटर्जी, महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार, उप महाप्रबंधक जी गणपत, संयुक्त महाप्रबंधक सिविल लखबीर सिंह, उप महाप्रबंधक सीएसआर धर्मेंद्र आचार्य, राजभाषा से संजय पाटिल अरुमोय विश्वास, अयोध्या प्रसाद और एनएमडीसी के सभी एच.ओ.डी मौजूद थे। पत्रकार बंधुओं में राजेंद्र सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, संजीव दास, शेख आजाद एस एच अज़हर, रवि दुर्गा, शेखर दत्ता, के रघु राव राम बाबू, के रवि कुमार, अब्दुल हामीद सिद्दीकी, अनिल सिंह भदौरिया, निशु त्रिवेदी आदि पत्रकार बंधु मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा विकासखंड के मैलावाड़ा गांव में शनिवार को शक्ति दिवस का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने समाज की दशा दिशा पर अपने विचार रखें। गांव के आस्था केंद्र माता गंगनादेई मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय हलबा हलबी समाज के जिलाध्यक्ष दशा रामनाग द्वारा समाज के ध्वज को फहराया गया। इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा द्वारा मां दंतेश्वरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तूलिका कर्मा ने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की। उन्होंने हलबा हलबी समाज के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी नें समाज की एकजुटता पर बल दिया।
श्री अटामी नें आयोजनकर्ताओ को बधाई दी। शिवसेना दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष महेश स्वर्ण ने कहा कि शक्ति दिवस से समाज को बल मिलता है।इससे सामाजिक एकता में सुदृढ़ता आती है।जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम ने भी शक्ति दिवस की सराहना की।समाज के जिला अध्यक्ष दशा राम नाग ने प्रेरक संबोधन में कहा कि समाज के सदस्यों को व्यसन त्यागना चाहिए। नशा मुक्ति और मुर्गा बाजार से समाज के सदस्यों को दूर रहना चाहिए। इससे समाज की उन्नति होगी। समारोह को थाना प्रभारी को कुआकोंडा प्रदीप बिसेन ने भी संबोधित किया। उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन समाज के महासचिव एडी नाग ने किया। मंच संचालन हरि डेगल और रामचंद्र नागेश में किया।
बुजुर्गों का सम्मान
इस अवसर पर अतिथियों ने समाज के संयोजकों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इनमें दशा राम नाग, एडी नाग समाज के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह नाग, सरपंच मैलावाड़ा सावन नाग और रामलाल राम लाल डेगल को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 27 दिसंबर। सुभाषनगर स्थित हल्बा समाज भवन में शनिवार को आदिवासी हल्बा समाज का शक्ति पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि एनएमडीसीी बचेली के अधिशासी निदेशक अशोक कुमार प्रजापति के द्वारा हल्बा समाज का झंडा फहराकर किया गया। तत्पश्चात समाज की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।
मंच पर मुख्य अतिथि श्री प्रजापति एवं सहायक महाप्रबंधक नरेन्द्र अंबादे का पुष्पगुच्छ तथा पंरपरा अनुसार पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। उसके बाद सभी समाजिक पदाधिकारियों द्वारा शक्ति दिवस पर्व समाज का एकता का संदेश दिया गया।
अधिशासी निदेशक द्वारा अपने उद्बोधन में हल्बा समाज को शक्ति पर्व पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक बीएस कोसमा, अध्यक्ष सुरेश सहारे, सचिव वेदप्रकाश कोठारी, युवा प्रभाग अध्यक्ष नोमेश पिद्दा, सर्व आदिवासी समाज दंतेवाड़ा के महासचिव धीरज राना, पी आर कोलियारा,लक्ष्मीकांत भोयर,महेंद्र कोकिला,परदेशी कोसमा, नूतन ठाकुर, चन्दर राम ठाकुर,राजेश भुआर्य, विकास ठाकुर,पीताम्बर देहरी, मुरली रावटे,खोमन तारम, किशोर चनाप, थलेश ठाकुर, दीलिप चिराम, वरिष्ट समाजिक कार्यकर्ता दयालु राम केराम, अनूप घरत,मोहन ठाकुर,चैतराम ठाकुर, विजय भंडारी, कुलेश्वर पीयूष,नरेंद्र पुजारी, हूसन रावटे,महेश ठाकुर, समारू,सन्तोष ठाकुर,महिला प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला ठाकुर,सचिव श्रीमती ममता राना,कोषाध्यक्ष माधुरी ठाकुर, कुलेश्वरी तारम ,तरुणा भोयर, सीमा कोठारी,खोमेश्वर सहारे,साथ ही हल्बा आदिवासी समाज के सभी सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 27 दिसंबर। ग्राम पीना बचेली में बुधवार को सडक़ के मोड़ पर तेज गति मोटर साईकिल पेड़ से टकराने से एक की मौत व दूसरा घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दुपहिया वाहन क्रं. सीजी 18 जेडई 0717 में सवार होकर बचेली से पीना बचेली की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में होने के कारण मोटर साईकिल पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति 19 वर्षीय श्याम कुमार नागकी मौत हों गई, वहीं 24 वर्षीय राकेश मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही बचेली नगर पालिका के वार्ड क्रं .1 के निवासी है।
दोनों ही उस स्थान पर गिरकर पड़े हुए थे, राहगीरों द्वारा अपोलो अस्पताल में सूचना देने पर एम्बलुेंस वहां पहुंची और अस्पताल ले जाया गया। वाहन चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था, सिर में गंभीार रूप से चोटे आई। राकेश मंडावी गंभीर रूप घायल है अपोलो में इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि राकेश के ठीक होने के बाद ही इस घटना की पूरी जानकारी के बारे में पता चल पायेगा। पुलिस थाना बचेली ने केस दर्ज कर लिया है।
बचेली, 27 दिसंबर। बचेली नगर से करीब 7 किमी दूर ग्राम दुगेली के गायता पारा में शनिवार की दोपहर 7 वर्षीय बच्चे की नाला में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र कुमार कर्मा दोपहर में नाले में नहाने में गया था, पानी की गहराई के कारण डूब रहा था। उसी गांव की दूसरी छोटी बच्ची ने जितेन्द्र को डूबते हुए देखते ही गांव वालों को बताया। तत्काल वहां पहुंचकर निकाला गया। उसे एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बचेली पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। एएसआई के. सीमांचलम इसकी जांच कर रहे है।
बचेली, 27 दिसंबर। क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना हुई। ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा केक काटकर क्रिसमस मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी है। हालांकि इस बार पर्व पर कोरोना का साया रहा। चर्च को आकर्षक झालर लाईटों से सजाया गया था, रोशनी से जगमगा रहा था। रात होते ही कैरल गूंजते रहे। बाईबिल से प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। घरों में भी लोगों ने सजावट कर रखी थी क्रिसमस ट्री, स्टार के साथ सजाया गया था, छोटे बच्चों में इस पर्व को लेकर उत्साह देखा गया।