दन्तेवाड़ा

दो ईनामी महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद
29-Dec-2020 5:34 PM
दो ईनामी महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 दिसम्बर।
दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को सोमवार शाम बड़ी कामयाबी मिली। जिला आरक्षी बल के जवानों द्वारा मुठभेड़ में दो ईनामी महिला नक्सली लीडरों को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक विस्फोटक हथियार बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा थाना अंतर्गत ककाड़ी और कलेपाल के जंगलों में जिला आरक्षी बल और नक्सलियों के मध्य गोलीबारी हुई। इसमें दो महिला नक्सली लीडर मारे गए। इनमें से एक की शिनाख्त आयते मंडावी के रूप हुई है। उक्त महिला मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य थी। यह नक्सली अरनपुर थाना अंतर्गत जबेली गांव की निवासी है। इस पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार रखा गया था। वहीं एक अन्य नक्सली की विज्जे मरकाम के तौर पर पहचान की गई है। उक्त नक्सली पामेडं निवासी है। इस नक्सली पर 2 लाख रूपये का पुरस्कार रखा गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news