दन्तेवाड़ा

नहीं थम रहा किरंदुल का हाट बाजार स्थानांतरित करने का मामला, कारोबारियों में रोष
28-Dec-2020 9:45 PM
 नहीं थम रहा किरंदुल का हाट बाजार स्थानांतरित करने का मामला, कारोबारियों में रोष

  किसी हालत में स्थानांतरित नहीं होगा मेन मार्केट-मंडल उपाध्यक्ष  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

किरंदुल, 28 दिसंबर। लगभग 7 माह पूर्व से किरंदुल मेन मार्केट को लगभग 3 किमी दूर हाट बाजार में स्थानांतरित करने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। कारोबारियों में इस मामले को लेकर रोष है। किरंदुल मंडल उपाध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि किसी हालत में मेन मार्केट स्थानांतरित नहीं होगा।

    बताया जा रहा है कि प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद किरंदुल के अधिकारी व्यापारियों एवं व्यापारी संघ पर यह दबाव बना रहे हैं कि विगत 70 वर्षों से चल रहे मुख्य बाजार को हाट बाजार में स्थानांतरित किया जाए। वहीं व्यापारी पूरी तरह से लामबंद हो चुके हैं कि अब बाजार किसी भी स्थिति में स्थानांतरित नहीं होगा। इस वजह से रविवार को तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। 

सुबह 5 बजे से नगरपालिका व प्रशासन  कारोबारियों का सामान जब्त करने पहुंच गए एवं भारी पुलिस बल को लगा दिया गया। वहीं स्थिति तब गंभीर हो गई, जब व्यापारी संघ के सचिव रणवीर सिंह चौहान, अध्यक्ष मनोज छालीवाल भाजपा के पार्षद रामप्रसाद निधि जायसवाल भाजपा मंङल किरंदुल के पदाधिकारी भाजपा मंडल बचेली के पदाधिकारों एवं दंतेवाड़ा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण भदौरिया आदि दल-बल के साथ व्यापारियों के समर्थन में आ खड़े हुए।

 व्यापारी संघ सचिव ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है किंतु प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बैलाडीला व्यापारी संघ के सचिव रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बाजार को शिफ्ट करने की मनमानी नगर पालिका में अब नहीं चलेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news