छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा पर लगाए कांग्रेसियों ने आरोप, कहा यात्रा पर हो रहे पथराव के पीछे भाजपा का हाथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा में कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने से नाराज स्थानीय कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप मौन रैली निकाली। गांधी के यात्रा को लेकर असम सरकार पर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। सरकार पर यात्रा में बाधा उत्पन्न करने के अलावा पत्थरबाजी, बैनर-पोस्टर फाडने और यात्रा को तय रूट पर जाने से रोकने के भी आरोप लगाए।
राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों असम राज्य से गुजर रही है। इस दौरान यात्रा पर हमला करने और रोकटोक करने के आरोप लगे हैं। असम सरकार के रवैये के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय कांग्रेसियों ने विरोध जताते मौन रैली निकाली। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस असम सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत आज कांग्रेसियों ने स्थानीय जयस्तंभ चौक से मानव मंदिर चौक तक मौन रैली निकाली। इस दौरान हेमा देशमुख, आफताब आलम , मेहूल मारू, अमित चंद्रवंशी, महेन्द्र यादव, शकील रिजवी, आफताब अहमद, भगवत साहू, सूर्यकांत जैन, अब्दुल कलाम, महेश साहू, मनीष साहू समेत अन्य लोग शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा शहीद श्री हेमू कालाणी चौक पर एकत्रित होकर शहीद हेमू कालाणी के 81वें बलिदान दिवस पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सिंधी समाज के वरिष्ठ आवतराम तेजवानी, ब्रम्हानंद बजाज, घनश्यामदास गंगवानी ने कहा कि अंग्रेजो ने दिल्ली में भारी तबाही मचाने गोले, बारूद से भरी मालगाड़ी रवाना की, इसकी सूचना मिलते ही वीर हेमू कालाणी ने अपनी हिंद सेना के साथ ट्रेन को लाहौर में रोका। हेमू कालाणी जब मात्र 7 वर्ष के थे, तब वह तिरंगा लेकर अंग्रेजों की बस्ती में अपने दोस्तों के साथ क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व करते थे। 1942 में 19 वर्षीय किशोर क्रांतिकारी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो नारे के साथ अपनी टोली के साथ सिंध प्रदेश में तहलका मचा दिया था। 1942 में क्रांतिकारी हौसले से भयभीत अंग्रेजी हुकूमत ने हेमू की उम्र कैद को फांसी की सजा में तब्दील कर दिया। फांसी पर झूलना ही बेहतर समझा और मां की चरण वंदना करते कहा मेरा सपना पूरा हुआ, अब जननी भारत को आजाद होने से कोई नहीं रोक सकता। 21 जनवरी 1943 को हेमू कालाणी को फांसी दे दी गई थी।
इस अवसर पर अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, ब्रह्मानंद बजाज, गुरमुखदास वाधवा, अमर लालवानी, पवन गनसानी, डॉ. करतार सिंह कंजवानी, चंदन रूचंदानी, गोविंद सिंह वाधवानी, मनोहर पंजवानी, विनोद लुल्ला, नंदलाल पंजवानी, नितिन बत्रा, पंकज जेठानी, अशोक तेजवानी, रमेश गिडवानी, दौलत रामचंदानी, प्रकाश वाधवानी, हरीश मोटलानी, अर्जुन गंगवानी, अशोक झमटानी, चंद्रपाल कटियारा, अशोक मोतीरामानी, डॉ. मुरलीधर, ज्ञानचंद लालवानी, मनोहर बजाज, राम मंजर, कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी। मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने बताया कि समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर वीर शहीद हेमू कलानी को याद किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। उसी तरह संस्कारधानी राजनांदगांव में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
सभी धर्म संप्रदाय के लोग एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बन रहे है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल के निर्देशानुसार जिला स्वच्छता संयोजक शिव वर्मा, मंडल संयोजक हकीम खान एवं सहयोगी रघुवीर सिंह वाधवा के नेतृत्व में रविवार को शहर के मानव मंदिर चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा, जामा मस्जिद और रेलवे स्टेशन रोड स्थित चर्च परिसर की साफ सफाई की गई।
इस दौरान शिव वर्मा ने 22 जनवरी को इतिहास का स्वर्णिम दिन बताते कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 जनवरी से लगातार शहर के सभी मंदिरों की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा। जिसमें हर वर्ग के लोगों की सहभागिता है।
पंचायतों में राम मानस मंडली का हुआ आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी राममय से लीन हुआ। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी विकासखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायतों, सभी छोटे-बड़े मंदिरों में राम नाम की गूंज देखने और सुनने को मिला। युवा, जवान, महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े हर किसी में खुशी और उत्साह देखने को मिला। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में चारों तरफ खुशियां और भक्ति का वातावरण से खुशनुमा माहौल निर्मित हुआ।
अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में रामायण मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीनों विकासखंडो में विकासखंड स्तरीय मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत मेटेपार, मोहला के ग्राम पंचायत ढूटीटोला एवं मानपुर विकासखंड में स्थानीय मानपुर में रामायण मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला एवं विकासखंड स्तरीय रामायण मानस गायन महोत्सव में 5-5 मानस मंडली ने राम भक्तिमय सुर संगीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित राम भक्तों ने भक्तिमय से लीन होकर सुना। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली कार्यक्रम में कलेक्टर एस. जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित अन्य जिला अधिकारियों ने राम भक्ति का रसपान किया।
हजारों साल की प्रतीक्षा हुई खत्म
श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम पंचायत मचांदूर के 70 वर्षीय कार्तिकराम पुरामे ने कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों साल का सपना आज साकार हुआ है। अनेक साधु-संतों, ऋषि-मुनियों, राम भक्तों का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि राम भक्ति में डूबने और हमारे आराध्य राम की पूजा करने का शुभ अवसर मिला है। मातृशक्ति सेवा समिति मोहला की अध्यक्ष सावित्री नेताम ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ी खुशहाली मनाने का मौका मिला है। राम के आने से जीवन की सारी समस्या और दुखों से मुक्ति मिलेगी। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने से राममय में लीन होकर श्रीराम के आदर्श को जीवन में उतारने का मौका मिला है।
3 लाख से अधिक दीपों से शोभायमान हुआ दिग्विजय स्टेडियम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा-रामोत्सव पर दिग्विजय स्टेडियम में श्यामल संध्या में लाखों दीप जल उठे। लगभग 3 लाख से अधिक दीप से शोभायमान हुआ दिग्विज स्टेडियम। भव्य आतिशबाजी से गगन में सितारों की छंटा बिखर गई। सांसद संतोष पाण्डेय ने सोमवार को दिग्विजय स्टेडियम में दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए है।
संस्कारधानी में नगरवासियों ने व्यापक पैमाने पर दीप जलाए हंै और शानदार आतिशबाजी की गई। सदियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। हम सौभाग्यशाली है कि 21वीं सदी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की गई है। उन्होंने इस आयोजन के लिए संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति तथा जिला प्रशासन व अन्य सामाजिक संस्थाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि वर्षों बाद यह खुशी का दिन आया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 3 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए। वहीं संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति द्वारा मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक एवं शहर में लगभग 2 लाख दीए जलाए गए।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने श्रीराम लला के आगमन पर शहरवासियों पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई है। महापौर हेमा देशमुख ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि शहर में लगभग 5 लाख दीये जलाने समिति एवं संस्कार ठाकुर के माध्यम से जिले का नाम यूएसए बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए दर्ज किया गया है। समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राम, धनुष, त्रिशुल, तीर, डमरू, ओम, स्वास्तिक, गदा, भारत का नक्शा, मोर, दीया जैसी विभिन्न आकृतियां बनाई गई। इस अवसर पर सनातन धर्म सेवा परिवार के संयोजक सुरेश एच. लाल, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक डोंगरगढ़ रामजी भारती, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, राकेश ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर इंदिरा नवनी प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
शीतला माता मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
अयोध्या में आयोजित श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के पावन अवसर पर 22 जनवरी को देशभर मेें भव्य रूप से भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सोनारपारा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर में आयोजित कर अयोध्या में आयोजित श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मानस मंडलियों द्वारा श्रीरामचन्द्र जी के जीवन पर आधारित मानस गान व भजन गाया गया एवं रामलीला के माध्यम से रामचरित मानस का मंचन किया गया। कार्यक्रम में दीप दान कर हजारों की संख्या में दीप जलाए गये।
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव कार्यक्रम के प्रारंभ में सुनील बंसोड एवं उनकी टीम द्वारा श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात अयोध्या में आयोजित श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया गया। प्रसारण पश्चात सलोनी की रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया गया एवं नगर के मानस मंडलियों द्वारा रामचरित मानस पर मानस गान की प्रस्तुति दी गई। संध्या में धर्मप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने बूढ़ा सागर में दीप दान किया तथा शीतला माता मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रसादी का वितरण किया।
कार्यक्रम में संतोष पाण्डे, हेमा सुदेश देशमुख, अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, खूबचन्द पारख, हरिनारायण पप्पू धकेता, किशुन यदु, कोमल सिंह राजपूत, नीलू शर्मा, राजेन्द्र गोलछा, शिव वर्मा, जया दुर्गेश यादव, राजेश जैन रानू, मनीष साहू, महेश साहू, गगन आईच, माया शर्मा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान श्रीराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया।
राजनांदगांव, 23 जनवरी। कामठी लाइन निवासी व बाबा फर्नीचर के संचालक प्रदीप गुप्ता अग्रहरि की पत्नी शचि अग्रहरि का सोमवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
चिचोला के झूरानदी पुल में नांदगांव के युवक की मौत, छुरिया के मोहगांव में साइकिल सवार ने तोड़ा दम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। जिले में सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सोमवार 22 जनवरी की शाम को जहां छुरिया के मोहगांव इलाके में एक साइकिल सवार की मोटर साइकिल से भिडं़त हो गई। वहीं चिचोला के झूरानदी पुल के रेलिंग में टकराने से राजनांदगांव के एक युवक की जान चली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया के मोहगांव में रामचंद्र मंडावी साइकिल से सडक़ से गुजर रहा था। उस दौरान सामने से आ रही एक मोटर साइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार में मोटर साइकिल चला रहे युवक ने मंडावी को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं मोटर साइकिल सवार भी घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इसी दिन एक दूसरी घटना चिचोला के झूरानदी पुल में हुई। राजनांदगांव के स्टेशनपारा शिक्षक नगर के रहने वाले महेश सुर्गे पुल में लगे लोहे के रेलिंग से टकरा गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। छुरिया और चिचोला पुलिस सडक़ हादसे की जांच कर रही है।
गाली-गलौज का भी मामला दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जनवरी। सोमनी थाना क्षेत्र की गांव की रहने वाली युवती संग गाली-गलौज करने और उसका मोबाइल तोडऩे के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक खपरीकला के रहने वाले 24 साल के हेमंत कुमार साहू के खिलाफ युवती ने पुलिस में शिकायत करते आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर आरोपी युवक परेशान कर रहा था।
युवती का आरोप है कि 12 जनवरी को जब वह एक स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही थी, उस दौरान आरोपी युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। वहीं जान से मारने की भी धमकी दी।
बताया जा रहा है कि युवती का आरोपी के साथ सगाई तय हो गई थी औरउसके बाद शादी की तैयारी थी। इस बीच आरोपी युवक के परिवार वालों ने जनवरी 2023 को अचानक रिश्ता तोड़ दिया। करीब सालभर पहले रिश्ता टूटने के बाद से युवक युवती को फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाता था। कई बार वह उसके घर के इर्द-गिर्द भी मंडराता था।
ग्यारह जनवरी को भी वह घर के पास भटकते नजर आया और अगले दिन 12 जनवरी को उसने स्कूल में पहुंचकर युवती के साथ गाली-गुप्तार करते पर्स से मोबाइल निकालकर तोड़ दिया। इस घटना को स्कूल में कार्यरत अन्य लोगों ने भी देखा है। सोमनी पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है।
राजनांदगांव, 22 जनवरी। जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिला जिम संचालक संघ, जिला सतनामी सेवा समित के तत्वावधान में 27 जनवरी को शहर के विभिन्न जिमों में अभ्यासरत बॉडी बिल्डरों के बीच आकर्षक प्रतियोगिता होगा। जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिम संचालक संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव रितेश घरडे ने बताया कि स्व. पुरूषोत्तम आजमानी के स्मृति में यह आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाएगा। विजेताओं को ग्यारह हजार नगद राशि व आकर्षक ट्राफी व गिफ्ट दिए जाएंगे। प्रति खिलाड़ी के पंजीयन शुल्क 200 रुपए होगी। यह स्पर्धा ऊंचाई वर्ग समूह में होगी। इस स्पर्धा में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन व बेस्ट पोजर का खिताब दिया जाएगा।
इस स्पर्धा में जिला शरीर सौष्ठव संघ के पदाधिकारी शेख वसीम, अजय श्रीवास्तव, बसंत मैगी, नीरज शुक्ला, विवेक रंजन सोनी, नाहिद अख्तर, अशोक श्रीवास, दीपक सोनी, दीपक ठाकुर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला जिम संचालक संघ के उपाध्यक्ष तामेश्वर बंजारे ने दी।
राजनांदगांव, 22 जनवरी। नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार साल्हेवारा थाना क्षेत्र में 13 जनवरी की दरम्यानी रात्रि आरोपी ताहमीद खान निवासी झांझ नगर साल्हेवारा जो गांव-गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाचा कार्यक्रम का स्टेज शो रंग झाझर नाम से संचालित करता है। डांस कराने के बहाने नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर अपने घर लाकर शारीरिक शोषण किया। जिसकी रिपोर्ट पीडि़ता द्वारा जिला कबीरधाम में पॉक्सो एक्ट, एसटी, एसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई थी। घटनास्थल थाना साल्हेवारा क्षेत्र का होने से विवेचना हेतु डायरी थाना साल्हेवारा को प्राप्त होने पर जिला केसीजी के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल विषेष टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खांडे के निर्देशन में पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो गिरफ्तारी की डर से लुक-छिप रहा था, जिसे 21 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सामाजिक दायित्वों को समझने ग्रामीण क्षेत्रों का कर रहे भ्रमण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जनवरी। भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के विद्यार्थी, प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए सामाजिक प्रभाव के लिए प्रबंधन विषय अंतर्गत अपने सामाजिक दायित्वों को समझने एवं बेहतर नागरिक बनने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं पद्मश्री फूलबासन यादव से भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के विद्यार्थियों ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में भेंट की एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुडक़र आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। बिहान अंतर्गत समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहयोग किया जा रहा है। वित्तीय साक्षरता के दृष्टिकोण से भी महिलाओं में जागरूकता आयी है।
बैंक सखी द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना में पंजीयन तथा पेंशन निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में महिला श्रमिकों की संख्या अधिक है। यहां की खासियत है कि महिलाएं घर के कामों के अलावा जिले में लगभग 73 प्रतिशत महिलाएं मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रही हंै। उन्होंने बताया कि जिले में धान की खेती बहुतायत में होती है। इसके साथ ही अन्य फसल भी ले रहे हैं तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित वस्तुओं एवं उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में हर ग्राम में नशा मुक्ति अभियान तथा स्वच्छता फौज तैयार की जाएगी तथा रोजगार के लिए विशेष तौर पर पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर महिला को रोजगार से जोडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आईआईएम रायपुर के विद्यार्थियों ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करते देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति काफी अच्छी है। विद्यार्थियों ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मेहनत से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समूह में जुडक़र महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
इस दौरान प्रोफेसर संदीप, टाटा कन्सलटेन्ट डॉ. विनायक, नोडल ऑफिसर नृपराज महानंदा सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं माँ बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक प्रभाव के लिए प्रबंधन विषय अंतर्गत अपने सामाजिक दायित्वों को समझने एवं बेहतर नागरिक बनने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रति समझ विकसित करने के लिए विद्यार्थियों ने ग्राम भ्रमण किया। 382 विद्यार्थी दो बैच में ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हंै। पहले बैच के द्वारा डोंगरगढ़ एवं छुरिया विकासखंड के 32 ग्रामों का भ्रमण विद्यार्थियों द्वारा किया गया। वहीं दूसरे बैच मोहला एवं खैरागढ़ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
राजनांदगांव, 22 जनवरी। गुहा निषाद जयंती के अवसर पर सिंगदई में महापौर हेमा सुदेश देशमुख के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों के साथ महापौर कलश यात्रा में शामिल होकर जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि निषाद जयंती के अवसर पर सिंगदई में समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया है। इससे समाज में एकता की भावना देखनें को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भक्त गुहा निषाद भगवान राम के सच्चे भक्त थे। वे अपने आपको भगवान राम की भक्ति में लीन कर लिए थे। आप सभी समाज के लोग भक्त निषाद के राम भक्ति को आत्मसात कर आपस मेें मिल जुलकर रहे और समाज हित में कार्य कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज का नाम रोशन करे।
कार्यक्रम में निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव, 22 जनवरी। शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एसपी अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में खैरागढ़ पुलिस ने 21 जनवरी को टाउन एवं देहात भ्रमण के लिए रवाना होने के दौरान मुखबीर से सूचना के आधार पर श्मशान घाट राज फैमिली मोड़ के पास खैरागढ़ आरोपी एक व्यक्ति को शराब बिक्री हेतु ले जाते हुए पकड़ा गया। जिससे पूछताछ कर मौके पर ही शराब बिक्री हेतु परिवहन करने के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने अपेक्षा किया गया। उसने अपना नाम बेदलाल ढीमर (60)साकिन सिंगारपुर थाना ठेलकडीह का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब 32 पौवा सील बंद भरा हुआ मिला। कीमती 2560 रुपए को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना खैरागढ़ में आबकारी एक्ट कायम किया गया है। आरोपी को रिमांड हेतु न्यायालय खैरागढ़ पेश किया गया ।
दीयों से बनाया भारत का नक्शा और तीर-कमान, पटाखों की दिनभर रही गूंज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जनवरी। अयोध्यापति श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन दिवाली पर्व जैसा नजारा शहर में रहा। स्थानीय मंदिरों और चौक-चौराहों में भक्तों ने बालरूपी भगवान राम और उनकी पौराणिक गाथाओं से जुड़ी तस्वीरों को सजाया। समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार को भारत का मानचित्र और भगवान राम का शस्त्र माने जाने वाले तीर-कमान को दीयों से उकेरा गया। इस तरह रविवार को पूरे दिन कई विविध आयोजन हुए। गंज चौक में छोटे बच्चों ने अपने चित्रकला के माध्यम से भगवान की तस्वीर और अन्य धार्मिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। भारतमाता चौक में कल शाम को अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से हजारों की तादाद में दीये सडक़ में सजाए गए। रात को दीयों को जगमगाते देखकर लोगों की धार्मिक भावनाएं चरम पर थी।
इधर, सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के प्रारंभ होते ही शहर में भी कई तरह के आयोजनों का दौर शुरू हुआ। शहर के कमला कॉलेज, दिग्विजय कॉलेज, गांधी चौक, बसंतपुर, शीतला मंदिर, ईमाम चौक समेत अन्य चौराहों में स्थित मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला चला। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को व्यापक स्तर पर मनाते हुए हिन्दुवादी संगठनों की अहम भूमिका रही। हर वर्ग ने इस खास मौके पर अपनी भागीदारी दिखाई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रोज की तरह आज भी प्रभातफेरी गली-मोहल्लों से गुजरी।
प्रभु श्रीराम की महिमा से जुड़ी धार्मिक गाथाओं को भक्तिगीतों में पिरोया गया। महिलाएं और पुरूष प्रभातफेरी में सामुहिक रूप से शामिल रहे। शहर के राम मंदिरों के अलावा अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना के लिए लोग पहुंचे। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार समेत लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान किया। मंदिरों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना करते लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इधर दिवाली जैसा नजारा देखकर लोग गदगद हो गए।
धार्मिक माहौल से अभिभूत लोगों ने स्वस्फूर्त आयोजनों की झड़ी लगा दी। इससे मंदिरों में भंडारा का सिलसिला भी दोपहर के बाद शुरू हो गया। भगवान की आराधना करते हुए भक्तों ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए राम मंदिर निर्माण की कल्पना को सच होते देखा। इस तरह आज पूरे दिन धर्म-कर्म में लोग व्यस्त रहे। उधर बाजार में समारोह के चलते उछाल नजर आया। मिठाई, फूल, कपड़े, फल, प्रसाद समेत अन्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों को फायदा मिला।
अद्भूत रहेगा रात का नजारा
संस्कारधानी में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए पिछले पखवाड़ेभर से विविध कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। सोमवार को रात को अद्भुत नजारा देखने के लिए भक्त दिग्विजय स्टेडियम में पहुंचेंगे। वजह यह है कि 3 लाख दीये स्टेडियम मैदान में प्रज्जवलित किए जाएंगे। शनिधाम समिति के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसके लिए काफी तैयारी की है। सनातन धर्म सेवा समिति के संयोजक सुरेश एच. लाल और सह-संयोजक रामजी भारती की अगुवाई में दीयों से दिग्विजय स्टेडियम को रौशन किया जाएगा। शहर के कुछ मार्गों को जिसमें मानव मंदिर चौक से जयस्तंभ चौक और भारतमाता चौक से गंज लाइन में दो दिन पूर्व रात को प्रज्जवलित हो चुका है। इस दृश्य को देखकर हर किसी का मन प्रफुल्लित हो गया। भगवान राम की अगवानी करने की भावना लोगों के मन में स्वस्फूर्त पैदा हुई। दिग्विजय स्टेडियम में दीये जलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आज शाम को लाखों की तादाद में एक साथ दीये जलते ही स्टेडियम पूरी तरह से रौशन हो जाएगा।
झांकियों से राम की महिमा का बखान
भगवान राम का बखान करने के लिए अलग-अलग स्तर पर समितियों द्वारा तैयारी कीग ई है। स्थानीय सिंधी समाज द्वारा लालबाग में आकर्षक झांकियों से भगवान राम की अलौकिक शक्तियों का बखान दर्शाया गया है। आते-जाते लोग भगवान राम की तस्वीरों पर नजर डाल रहे हैं। इस तरह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भगवान राम से जुड़े गाथाओं को पोस्टरों से प्रदर्शित किया गया है। धार्मिक संस्थाओं ने आज के दिन को एक तरह से भगवान राम के प्रति समर्पित कर दिया गया है। मंदिरों में महिलाएं रंगोली बनाकर रामलला का स्वागत करने आतुर दिख रही है। आज पूरे दिन राम की शक्ति और उनके जीवन से जुड़ी कथाओं को गीत-संगीत के जरिये मंदिरों और अन्य चौक-चौराहों में प्रस्तुत किया जा रहा है।
महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ
भगवान राम के प्रति गहरी आस्था रखने वाली महिलाओं ने स्थानीय बालाजी मंदिर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान चालीसा के अंशों का पठन करते हुए महिलाओं ने भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर लंका विजय के सफर नामे को पढ़ा। भगवान राम शिव के अनन्य भक्त थे। भगवान राम को शिव का विशेष आशीर्वाद था। महिलाओं ने आज सुबह सुंदरकांड का पाठ करते हुए रामलला की महिमा से जुड़ी अलौकिक गाथाओं को साझा किया। ऐसी मान्यता है कि सुंदरकांड में भगवान राम और हनुमान की अद्भुत लीलाओं का जिक्र है।
शीतलहर से बढ़ी ठंड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। लिहाजा अलसुबह बारिश होने से कंपकपी बढ़ गई। हालांकि दोपहर होते-होते हल्की धूप भी निकल आई, लेकिन ठंड का असर बना रहा। शीतलहर चलने से ठंड एक बार फिर लौट आई है।
बताया जा रहा है कि देश के उत्तरी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके असर से जिले में मौसम ने पलटी मारी। बेमौसम बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई। राजनांदगांव शहर के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। दिनभर धुंध छाए रहने से दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई। जिसके चलते आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर रहेगा। मौसम साफ होते ही कड़ाके की सर्दी बढऩे की संभावना बढ़ गई है। सर्द मौसम को देखकर लोग घरों से निकलने से बचते रहे। गर्म कपड़ों के लबादे में हर कोई नजर आया। पिछले दो-तीन दिनों से सुबह का मौसम काफी परिवर्तित रहा है। आसमान में काले बादल भी मंडरा रहे थे। आज सुबह बेमौसम बारिश होने के बाद मौसम खुलने की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच लगातार बदल रहे मौसम के रूख से मौसमी बीमारियां भी पैर पसार रही है। सर्दी-खांसी के साथ लोग बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। जनवरी का पहला सप्ताह हल्की ठंड के साथ गुजर गया। दूसरे सप्ताह में मौसम में उलटफेर हो रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड के तेवर काफी सख्त होंगे। दिसंबर का महीना ठंड के लिहाज से काफी कमजोर रहा, लेकिन जनवरी में ठंड का मिजाज सख्त हो सकता है।
राजनांदगांव, 21 जनवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार कल 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के श्रीराम लला के उपलक्ष्य में नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जब्त करने, 5000 रुपए अर्थदंड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी। अयोध्या में कल 22 जनवरी को आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर राज्यभर मेे भव्य रूप से भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाने शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा 22 जनवरी को प्रात: 11 बजे से शहर के प्राचीनतम सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के तहत 22 जनवरी को सोनारपारा स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाने के तहत अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा दीप प्रज्जवलन व दीपदान किया जाएगा। इसके अलावा मानस मंडलियों द्वारा रामचरित मानस पर मानस गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के अवसर पर शीतला माता मंदिर में आयोजित भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्धारित समय में महापौर हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी, पत्रकार बंधुओं तथा अधिकारी कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।
राजनांदगांव, 21 जनवरी। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियन के तहत निगम सीमाक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम अंतर्गत जनसहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के देखरेख में स्वास्थ्यकर्मी शहर के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर में सफाई अभियान चलाकर प्रतिदिन साफ -सफाई किया जा रहा है।
आयुक्त श्री गुप्ता के निर्देश पर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा व स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव शहर में साफ-सफाई के अलावा निगम सीमाक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर की 14 जनवरी से सफाई अभियान चलाकर विशेष साफ -सफाई किया जा रहा है। उक्त अभियान 22 जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान में जन भागीदारी से मंदिरों के आसपास श्रम दान कर साफ -सफाई किया जा रहा है।
धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान की कडी में सोनारपारा शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, संतोषी मंदिर, बालाजी मंदिर, रामदरबार मंदिर, बागेश्वर मंदिर, महावीर चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,गणेश मंदिर, बीएनसी मिल राम मंदिर, ठा.प्यारेलाल चौक हनुमान मंदिर, शनिमंदिर, मानव मंदिर व गांधी चौक हनुमान मंदिर, मॉ पाताल भैरवी मंदिर, शारदा मंदिर, फिरंतीन मंदिर, बसंतपुर हनुमान मंदिर के अलावा शहर में स्थित अन्य मंदिरों में 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर, कटिली झाडियां काटकर, दवा का छिडक़ाव कर चूना लाईन डाला जा रहा है।
धार्मिक स्थलों मंदिरों में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
राजनांदगांव, 21 जनवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने शनिवार को धान खरीदी संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने धान की खरीदी सुचारु रूप से करने के साथ ही खरीदे गए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिन समितियों में धान खरीदी शेष हैं। वहां 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने किसानों की रकबे की जांच कर धान खरीदी की जांच पटवारी से करने के निर्देश दिए। रकबा समर्पण के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले के धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी व पटवारी को निगरानी रखने कहा।
बैठक में अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी व नोडल अधिकारी, खाद विभाग के अधिकारी, खाद निरीक्षक, नोडल कोऑपरेटिव बैंक उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी। जिला मुख्यालय मोहला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सडक़ सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार को मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं एसपी रत्ना सिंह ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी थानों, साप्ताहिक बाजारों में पहुंचकर लोगों को सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक करेगा।
कलेक्टर व एसपी ने बच्चों के संग सडक़ जागरूकता को प्रदर्शित करते रंगोली बनाया। इस दौरान एसडीएम डॉ. हेमेंद्र भुआर्य, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
नांदगांव में भजन-कीर्तन, प्रसादी और शोभायात्रा से हर वर्ग रामधुनी में मस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा ने महोत्सव का रूप ले लिया है। शहर जहां भगवा रंग के आगोश में समा गया है। वहीं चौक-चौराहे पूरी तरह से ध्वज पताका से पटे हुए हैं। पिछले पखवाड़ेभर से शहर में विविध आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों की साफ-सफाई को लेकर एक अभियान चल रहा है, तो राम मंदिर के अलावा शिवालय, हनुमान मंदिर समेत अन्य देवालयों को भी सजाया-संवारा जा रहा है।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तबका उत्साह से लबरेज है। भगवान राम की स्तुतिगान करते हुए मंदिरों से भव्य शोभायात्रा निकल रही है। अलसुबह गली-मोहल्लों में प्रभु राम की भक्तिमय गीत के साथ प्रभातफेरी भी निकल रही है। शहर के महावीर चौक में विविध आयोजन के साथ प्रसादी वितरण किया जा रहा है। महिलाएं भी इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए रैली में शामिल हो रही है।
शनिवार को महिलाओं की एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें महिलाएं भगवा पोशाक और सिर में पगड़ी पहने हुए जय श्रीराम का जयघोष कर रही थी। इससे पहले भी शहर को दीयों से रौशन करने की एक वृहद तैयारी भी की गई है।
स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम के अलावा मुख्य चौक मानव मंदिर चौक और भारतमाता चौक में हजारों की संख्या में दीया प्रज्जवलित करने लोग शामिल हो रहे हैं। कल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर स्थानीय मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान और गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। शहर के बीएनसी मिल स्थित राममंदिर के अलावा अलग-अलग बस्तियों के हनुमान मंदिर और अन्य देवालयों को भी सजाया गया है।
इधर हर दिन अलग-अलग वर्गों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है। मोटर साइकिल रैली से शहर के अलग-अलग मार्गों में भक्तिमय माहौल बन गया है। स्थानीय हिन्दूवादी संगठनों की ओर से समूचे शहर को खास रूप देने के लिए ध्वज और पताकों से पाट दिया गया है। शनिवार को कुछ निजी स्कूलों द्वारा भी प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में रैली भी निकाली। इस बीच धार्मिक स्थलों को गंदगी से मुक्त करने के लिए अभियान भी निरंतर जारी है। बताया जा रहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से न सिर्फ मंदिरों में बल्कि घरों में भी कल विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है।
नक्सल क्षेत्र गातापार में जवानों ने की मंदिर की सफाई
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से न सिर्फ आम वर्ग, बल्कि सुरक्षा बलों में भी उत्साह का माहौल है। घोर नक्सल प्रभावित गातापार के कुकरापाठ मंदिर और थाना परिसर में स्थित मंदिर की जवानों ने सफाई की। एसपी खैरागढ़ के निर्देश पर पुलिस जवानों की टीम के सार्थक प्रभावी प्रयास से भयमुक्त वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से पुलिस भी आम लोगों से कार्यक्रम के जरिये जुड़ रही है। इसी के चलते सामाजिक सहभागिता निभाने के लिए मंदिरों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस तरह अपनी धार्मिक भावनाओं का परिचय दिया।
कहा फैसले को कोर्ट में देंगे चुनौती
राजनांदगांव, 21 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू को सहायक रजिस्ट्रॉर फर्म एवं संस्थाएं दुर्ग द्वारा साहू समाज के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश दिया गया है।
साल 2022 में दो चरणों में हुए चुनाव में एक वोट से भागवत साहू समाज के अध्यक्ष बने थे। इस निर्वाचन को मनमोहन साहू ने सहायक रजिस्ट्रॉर के समक्ष चुनौती दी थी। जिसमें सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रॉर ने निर्वाचन को अवैध घोषित कर दिया है। इसी के साथ अध्यक्ष का पद शून्य घोषित हो गया है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पत्र के दबाव में स्थानीय जिला साहू संघ द्वारा डेलीगेट पद्धति से निर्वाचन संपन्न कराया गया था। इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर रजिस्ट्रॉर से शिकायत की गई थी। 2022 में 6 और 9 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। जिसमें भागवत साहू एक वोट से अध्यक्ष चुने गए थे।
इस संबंध में ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते भागवत साहू ने कहा कि फैसले को लेकर पंजीयक कार्यालय में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने की सूरत में हाईकोर्ट भी जाएंगे।
गौरतलब है कि साहू समाज का निर्वाचन तीन साल के लिए होता है। भागवत साहू कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके खिलाफ फैसले को सियासी दांव-पेंच का हिस्सा माना जा रहा है। साहू का दावा है कि शिकायत करने वाले मनमोहन साहू और उनके परिवार के सदस्यों ने भी डेलीगेट पद्धति के तहत हुए चुनाव में हिस्सा लिया था। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कमलकिशोर साहू और उनके परिवार को हार का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस फैसले को लेकर साहू द्वारा चुनौती देने की तैयारी है।
उनका यहां तक कहना है कि प्रदेश साहू संघ के नियमानुसार जिला स्तर पर चुनाव होते हैं। इस बीच भागवत साहू के अध्यक्ष पद से हटने के बाद समाज द्वारा नए सिरे से चुनाव की तैयारी की जा रही है।
राजनांदगांव, 21 जनवरी। भारत सरकार आवासन शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2024 हेतु विशेष अतिथियों के रूप में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव से स्वच्छता दीदीयो में रेवाडीह एसएलआरएम सेन्टर से अनिता फ्रांसिस ध.प. आबेल फ्रांसिस एवं 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर से वीणा टंडन ध.प. दिनेश कुमार टंडन को चयनित किया गया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोनों स्वच्छता दीदी अनिता फ्रांसिस व वीणा टण्डन क्रमश: रेवाडीह व 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर के प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का कुशलता एवं निष्ठापूर्वक निर्वाहन कर रहे है, जिसके आधार पर शासन द्वारा इनका चयन किया गया है।
श्रीमती फ्रांसिस एवं श्रीमती टंडन 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
राजनांदगांव, 20 जनवरी। जनपद पंचायत राजनांदगांव बीस सूत्रीय समिति की बैठक 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जनवरी। 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के तत्वावधान में पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केन्द्र सुरगी के एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स उत्तरप्रदेश के झांसी में 5 से 16 जनवरी तक आर्मी अटैचमेंट कैम्प में शामिल हुए। यह शिविर 12 दिवस तक सैनिक छावनी क्षेत्र में आयोजित हुआ।
शिविर के पहले दिन शुरूवात में ड्रिल परेड के साथ हुई एवं कैडेट छावनी में सेना द्वारा 12 दिवस तक कड़ी ट्रेनिंग लिए झांसी के विभिन्न ऐतिहासिक जगहों जैसे झांसी का किला, झांसी का संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया गया तथा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान हुए। ईएमई बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल चेतन द्वारा कैडेटों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया एवं वर्तमान संचालित अग्निवीर योजना तहत सेना में होने वाली भर्ती की प्रक्रिया, योग्यता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सैनिक छावनी में बनने वाले एवं सीमा में युद्ध के दौरान प्रयोग होने वाले अत्याधुनिक टैंक, तोपों एवं हथियारों से कैडेट्स को अवगत कराया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जया लक्ष्मी गांगुली एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण साथ ही 38 छत्तीसगढ़ कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल विवेक कुमार एवं समस्त स्टाफ ने कैंप से सफलतापूर्वक वापसी पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट डिकेश्वर निषाद एवं कैडेट्स को बधाई दी।