छत्तीसगढ़ » सूरजपुर
हेलमेट नहीं पहना था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 25 मई। आज दोपहर लटोरी मार्ग पर तेज रफ्तार रेत से भरी टिप्पर ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में मौके पर ही एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया है। कर्मी ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहनता तो उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर एसईसीएल कर्मी गणेश पैकरा (56) बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप अंबिकापुर रोड प्रतीक्षालय के समीप तेज रफ्तार टिप्पर क्रमांक सीजी 29 ए 1561 ने बाइक को ठोकर मारते हुए एसईसीएल कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन को अपने कब्जे पर ले लिया है और शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
घटना दोपहर 2-3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं इसी समय दतिमा-लटोरी मार्ग में लोगों की आवाजाही अधिक होती है। करीब आधे घंटे तक शव सडक़ पर खुले में पड़ा रहा। हादसे की वजह से सडक़ पर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के आने के बाद उसे पीएम के लिए भेजा गया।
हेलमेट नहीं पहना था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर (सूरजपुर), 25 मई। आज दोपहर लटोरी मार्ग पर तेज रफ्तार रेत से भरी टिप्पर ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में मौके पर ही एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया है। कर्मी ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहनता तो उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर एसईसीएल कर्मी गणेश पैकरा (56) बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप अंबिकापुर रोड प्रतीक्षालय के समीप तेज रफ्तार टिप्पर क्रमांक सीजी 29 ए 1561 ने बाइक को ठोकर मारते हुए एसईसीएल कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन को अपने कब्जे पर ले लिया है और शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
घटना दोपहर 2-3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं इसी समय दतिमा-लटोरी मार्ग में लोगों की आवाजाही अधिक होती है। करीब आधे घंटे तक शव सडक़ पर खुले में पड़ा रहा। हादसे की वजह से सडक़ पर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के आने के बाद उसे पीएम के लिए भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 25 मई। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओडग़ी में स्कूल की शुरुआत इस वर्ष से किया गया है।
विकासखंड ओडग़ी जैसे दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचल में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने हेतु बहुत कारगर साबित होगा। इसलिए छात्रों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में इस विद्यालय में प्रवेश लें। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन /ऑफलाइन की प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें आवेदन पत्र भरने की तिथि 15 मई से 10 जून निर्धारित है। 11 जून से 14 जूनतक रिक्त सीट के विरुद्ध अधिक पात्र आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन प्रक्रिया की जाएगी।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओडग़ी में कक्षा पहली से लेकर नवमीं तक प्रत्येक कक्षा के लिए 40 -40 सीट निर्धारित हैं। तथा कक्षा ग्यारहवीं गणित संकाय में 20 सीट, विज्ञान संकाय में 20 सीट, एवं वाणिज्य संकाय में 40 सीट निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रवेश प्रक्रिया में कक्षा पहली को छोडक़र कक्षा 2 री से 11वीं तक की कक्षाओं हेतु अंग्रेजी माध्यम से पढ़ कर आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु बच्चों की आयु 31 मई 2021 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होना चाहिए। प्रारंभिक कक्षाओं जैसे पहली, छठवीं एवं नवमी कक्षा में प्रवेश के लिए कुल रिक्त सीट के 50 फीसदी सीट में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जाएगी। बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर बालकों के बच्चों को रिक्त सीट के 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस हेतु शासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। संस्था के प्राचार्य राजेश प्रसाद पाल द्वारा बताया गया कि प्रवेश लेने वाले छात्र मार्गदर्शन हेतु निम्न संपर्क सूत्र से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं—-6264084197 एवं 9131549541
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 24 मई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ हुए एफ.आई.आर का विरोध करते हुये भाजपाइयों ने सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ओडग़ी स्थित पुलिस थाना में किया।
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल ओडगी के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से वहां उपस्थित तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के समक्ष गिरफ्तारी दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर किये गये एफआईआर का हम भाजपाई निंदा करते है, उन्होंने पुरजोर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि टूलकिट मामले का पर्दाफाश होने पर कांग्रेसी नेता बौखला गये है और कोरोना आपदा के समय देश को बदनाम करने पर कांग्रेस पार्टी तुली हुई है और इस हरकत को छत्तीसगढ़ की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसलिये हम सभी कांग्रेस की इस घटिया राजनीति का कड़ा विरोध करते है और हम सभी व हमारे पूरे भाजपाई कार्यकर्ता जेल जाने व सडक़ की लडा़ई करने के लिये पूरी तरह तैयार है।
इस दौरान कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुये धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा बलराम सोनी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह प्रदीप द्विवेदी भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह महामंत्री प्रवीण गुर्जर मिडिया प्रभारी मोहन राजवाड़े सांसद प्रतिनिधी शशांक प्रताप सिंह विजय गुर्जर ञषीराज गुर्जर उपस्थित थे। इस दौरान भाजपाइयों ने पार्टी के निर्देश पर थाना परिसर मेें बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 24 मई। छतीसगढ़ भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के खिलाफ में टूलकिट के मामले पर हुए एफआईआर एवं गिरफ्तारी वारंट के विरोध में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस थाना पहुंच अपनी गिरफ्तारी देते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बलराम सोनी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह जिला सह प्रवक्ता प्रदीप द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह महामंत्री प्रवीण गुर्जर मिडिया प्रभारी मोहन राजवाडे शशांक प्रताप सिंह विजय गुर्जर ऋषीराज गुर्जर उपस्थित थे।
बिश्रामपुर, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार टूलकिट केस और भाजपा नेताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज करने वाली कांग्रेस सरकार के खि़लाफ आज पूरे प्रदेश में एक साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सूरजपुर जिला के भाजपा मंडल शिवनन्दनपुर के थाना जयनगर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अजय गोयल मंडल प्रभारी, शशिकांत गर्ग जी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रजवाड़े, विजय राज अग्रवाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवधान राम बिनझिया के नेतृत्व में थाना जयनगर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और साथ में मुझे गिरफ्तार करो नारे के साथ गिरफ्तार करने की मांग की गई और नेताओं के ऊपर लगे एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई।
इस धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल के महामंत्री संदीप सरकार भोला सिंह मनी बग्गा देवेंद्र सोनवानी अभिनाश शाह वालों नेपाली कृष्णपाल अर्जुन कुमार रजवाड़े फुलवरिया राजवाड़े पवन बर्मन मित्तल पांडे अनुराग रंजन हरीश रजवाड़े सुभाष केवट पूरन रजवाड़े अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुर, 23 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पाँच दिवसीय जनकल्याणकारी कार्य के आज तीसरे दिन भी जिला प्रतिनिधि विधायक प्रेमनगर व वरिष्ठ उपाध्यक्षसुभाष गोयल के नेतृत्व में आज बिश्रामपुर, शिवनंदपुर, सतपता, केशवनगर में 150 ज़रूरत मंद परिवारों को सूखा राशन वितरण किया गया। साथ ही सुभाष गोयल ने आम जन को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन पालन करने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र जैन सहित पूर्व जनपद सदस्य लखन कुर्रे, वाहिद अहमेद, राजकुमार रवि सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी , 22 मई। भाजपा किसान मोर्चा जिला कोंडागांव के द्वारा कोविड-19 हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया।
जिला कोन्डागांव के अंतर्गत पांच ब्लाक कोन्डागांव , माकडी, विश्रामपुरी, केशकाल, फरसगांव और इन पांच ब्लाक के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्रो मे कोविड टीकाकरण सहायता केंद्र हेतु कोविड 19 हेल्प डेस्क उदघाटन किया गया है और विश्रामपुरी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मे टीकाकरण सहायता केंद्र हेतु कोविड 19 हेल्प डेस्क का उदघाटन किया गया और किसान मोर्चा के द्वारा मरीजों एवं उनके सहयोगियों को फल फूल बिस्किट वितरण किया गया और यह कार्यक्रम किसान मोर्चा के द्वारा निरंतर चलते रहेगा।
इस अवसर पर सेवकराम नेताम पूर्व विधायक विधानसभा केशकाल, अंजोरी राम नेताम जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला कोंडागांव किशन पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग दुखा राम मरकाम भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शिवराम सलाम मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विश्रामपुरी सुरेंद्र मरकाम जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रविंद्र पांडे भाजपा मंडल महामंत्री मनाराम मरकाम शंकर मरकाम सगराम मरकाम गौरव शार्दुल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा पवन प्रधान जिला आईटी सेल जिला संयोजक मनबोध नेताम पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष व अशोक कुमार शार्दुल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा देवी सिंह कोराम एवं एवं अन्य किसान उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 22 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन व जिला प्रतिनिधि विधायक प्रेमनगर सुभाष गोयल के नेतृत्व में विश्रामपुर नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता योद्धाओं को दवाई किट, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया गया।
साथ ही पंचायत के विभिन वार्डो में सैनिटाइजर, मास्क व साबुन वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव सहित प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र जैन, दीप्ति स्वाई, छन्द, गंगा रवि, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, गीता पूरी, सोनिया सोढ़ी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 22 मई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन)पवन साय व भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के की सहमति एवं सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा से जिला आई.टी.सेल संयोजक एजाज अहमद ने अपनी जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की घोषणा कर दी है। जिसमें शिवनन्दनपुर मंडल के शिव कुमार राजवाड़े को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला सह-संयोजक की दौड़़ में कई दावेदार शामिल थे, परंतु जिला संगठन ने शिव राजवाड़े के कंधे पर जवाबदारी देकर भरोसा जताया है।
शिव राजवाड़े भाजपा आई.टी.सेल के लिये लंबे समय से अपनी अहम भूमिका निभाते आये हैं। सोशल मीडिया का उपयोग कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक गांव के सभी युवा, बुजुर्ग तक तत्काल पहुंचाया जा रहा है।
सोशल मीडिया नेटवर्क प्रचार माध्यम का एक वहुत बड़ा प्लेट फार्म बन चुका है। उनके सह-संयोजक बनने से सूचना प्रसारण करने एवं भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत आयाम हासिल होगी। शिव राजवाड़े के जिला आई.टी.सेल सह-संयोजक बनने पर पूरे जिला में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। सोशल मीडिया में ललित जिंदल को भी सह-संयोजक का पद दिया गया एवं राजेश कुशवाहा, अनिल साहू,आशीष बाजपाई, नितेश गर्ग, बजरंग राजवाड़े, प्रशांत उपाध्याय, नीरज मिश्रा, रविंद्र शर्मा विशाल गुप्ता,अशरफी इराकी, आकाश गुप्ता, प्रकाश स्वाई को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 22 मई। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को एम वी एस फाऊंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया है।सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार, महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, भारत के विभिन्न शहरों में ब्लड डोनेशन,प्लाजमा डोनेशन , एंम्बुलेस का संचालन एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन और अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में भी नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला एवं राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान, साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान एवं कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को कोरौना योद्धा सम्मान पत्र मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।
भैयाथान, 21 मई। बीस दिन पहले लापता युवक की लाश जंगल में फांसी पर लटकी मिली।
पुलिस के अनुसार एक मई को ग्राम पंचायत भैयाथान के पासल निवासी नरेश पिता उदय उम्र 37 वर्ष घर से बिना बताए चल गया था, जिसकी तलाश उसके परिजन लगातार कर रहे थे। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर थाना भैयाथान में पत्नी के द्वारा गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। गुरुवार को पासल के ग्रामीण द्वारा तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल में गए थे, तभी आसपास से बहुत बदबू आ रही था कि अचानक ग्रामीण की नजर पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाने में दी गई। शाम ज्यादा होने के कारण शुक्रवार सुबह पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पेड़ से उतारा गया, वहीं पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने उसके शव को परिजनों को सौंप दिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 20 मई। सूरजपुर पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रूपये के गांजे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट को 20 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि बैजनाथपुर का सागर राजवाड़े एवं तेलगवां का मुकेश राजवाड़े काले रंग के बिना नंबर मोटर सायकल के बीच में एक प्लास्टिक की बोरी के अंदर गांजा रखकर बिक्री करने हेतु दतिमा चौक से होते हुए बैजनाथपुर जाने वाले हैं। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी को घेराबंदी लगाकर पकडऩे के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम तेलगवां के पास घेराबंदी की, जहां बिना नंबर का मोटर सायकल आते दिखा, जिसे रूकने का इशारा करने पर तेज गति से भागने लगे जिसे पीछा कर रोकवाया गया। आरोपी सागर राजवाड़े उम्र 21 वर्ष निवासी बैजनाथपुर, थाना भटगांव एवं मुकेश राजवाड़े उम्र 19 वर्ष ग्राम तेलगवां, थाना भटगांव द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना पाए जाने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 6 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर मोटर सायकल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये का जब्त कर दोनों के विरूद्ध धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 20 मई। भाजपा मंडल भैयाथान की वर्चुअल बैठक गुरुवार को जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,मंडल प्रभारी महेश्वर पैकरा सह प्रभारी बलराम सोनी की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में कोरोना काल में सेवा ही संगठन कार्यक्रम की समीक्षा तथा सभी कार्यकर्ताओं वैक्सिन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजा पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी काल में सभी कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें तो आपदा को अवसर में बदला जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो भ्रम की राजनीति फैलाई जा रही है उसे बूथ तक पहुंचाना है जिससे उन्हें भी सच्चाई की जानकारी हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी काल मे खुद को सुरक्षित रखते हुए लोगो की सेवा करनी है संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी लड़ाई बूथ पर है इसलिए स्थानीय बूथ समिति के 25 सदस्यीय टीम टीकाकरण खुद कराएं और बूथ के सभी लोगो को टीकाकरण कराने हेतू प्रेरित करें।
भैयाथान मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने मंडल में चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि बूथ के भाजपा कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद हेतु तत्पर हैं और टीकाकरण कराने हेतू लोगों को लगातार प्रेरित कर रहें हैं।
वर्चुअल बैठक में अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 19 मई। खाद के मूल्य वृद्धि के विरोध में किसान कांग्रेस के सूरजपुर जिला महामंत्री वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में गत दिनों वर्चुअल धरना अपने निवास के सामने दी गई।
जिला महामंत्री श्री मिश्र ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की आमजन का रोजगार कृषि पर आधारित है। वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी में देश की आम जनता का अर्थव्यवास्था तहस-नहस हो गया है। ऐसी स्थिति में खरीफ फसल सीजन 2021 में रासायनिक उर्वरक के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि किसानों के हित में कुठारघात है।
उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद्य में विशेष कर डीएपी के दामों में प्रति बोरी 700 रुपए वृद्धि कर दिया जबकि रबि फसल सीजन 2020-21 में किसानों को प्रति बोरी 1200 की दर पर उपलब्ध कराई गई थी। खरीफ फसल सीजन में डीएपी में 58 प्रतिशत वृद्धि किसानो के साथ धोखा है। इस प्रकार रासायनिक खाद के दामों में भी 565 रूपये वृद्धि कर दी गई है। ऐसी स्थिति में किसानो के सामने खेती को लेकर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। केन्द्र सरकार से आग्रह है कि कोरोना संकट काल में किसानों को राहत देने रासायनिक उर्वरको के दामो के बेतहाशा मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 19 मई। मंगलवार को पुलिस टीम ने अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया के मुकेश देवांगन से 2 लीटर, ग्राम गोपालपुर निवासी हीरा सिंह से 2 लीटर, ग्राम तेलसरा निवासी अनुक सिंह से 3 लीटर, मानपुर के बैंगापारा निवासी शिवलोचन चेरवा से 4 लीटर, तुरियापारा निवासी जगत नारायण से 4 लीटर, ग्राम सोनपुर के विनोद सोनवानी से 3 लीटर एवं भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरीयापारा निवासी रामअवतार से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। पुलिस के द्वारा इन सभी से 22 लीटर महुआ शराब कीमत 2200 रूपये का जब्त कर इन सभी लोगों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अवैध शराब के विरूद्व सूरजपुर पुलिस का यह अभियान निरतंर जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, गजपति मिर्रे, कृष्ण कुमार यादव, ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक रावेन्द्र पाल, दीपक खलखो, अजित प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, रामकुमार नायक, महिला आरक्षक बालकुमारी मिंज व प्रमिला सिंह सक्रिय रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 19 मई। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से आम जनमानस को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए धनुष फाउंडेशन के सहयोग से सूरजपुर जिले में श्री राम आरोग्य मित्र अभियान का प्रारंभ गूगल मीट के माध्यम से किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य है कि एप के माध्यम से लोगों को निशुल्क घर बैठे हैं अपने फोन के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह एवं परामर्श मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत वीमेड नामक एक ऐप लॉन्च किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश से स्पेशलिस्ट डॉक्टर एक निर्धारित समय पर सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें मरीज ऐप के माध्यम से डॉक्टर से ऑनलाइन जुडक़र अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
श्रीराम आरोग्य मित्र अभियान के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश से समर्पित स्वयंसेवकों को जोडक़र उन्हें आरोग्य मित्र बनाया जा रहा है, इन सभी आरोग्य मित्रों की भूमिका, रोगी एवं डॉक्टर के बीच मध्यस्थता कि रहेगी। इसके साथ ही रोगी कि स्वास्थ्य कि निगरानी का कार्य भी आरोग्य मित्र द्वारा किया जाएगा। इस अभियान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से अब तक कई डॉक्टर जुड़ चुके हैं तथा लगभग 2500 से अधिक आरोग्य मित्र भी जुड़ चुके हैं। इस सेवा का विस्तार मुख्य रूप से ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में अनुपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर प्राथमिक उपचार के परामर्श हेतु प्रारंभ किया गया है। वी मेड ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके चिकित्सक मरीज को होम आइसोलेशन तथा क्वारेनटाइन रहते हुए किस प्रकार स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं इसकी सुविधा पूर्णता निशुल्क प्रदान की जाएगी।
वर्तमान में सभी चिकित्सकों और आरोग्य मित्रों का व्यापक प्रशिक्षण प्रारंभ है ताकि सभी यह जान सके कि ऐप के माध्यम से किस प्रकार सेवा दी जा सकती हैं और इसकी जानकारी समस्त कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों को बारीकी से हो सके।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जितेंद्र वर्मा प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, घनश्याम चौधरी प्रांत सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, धवल शाह कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा चरण सिंह जी संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सूरजपुर, उत्पल चटर्जी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला संयोजक दिनेश साहू ने किया और आभार प्रदर्शन अंशुमान तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय भारत, अभिषेक जयसवाल, विनोद वैष्णव, हर्षिद गुर्जर, महेश गुप्ता, दीपेंद्र चौहान, फलेश्वर यादव, संतोष गुप्ता, सुजीत सिंह, शांतनु सिंह, देव शरण, कृष्ण चंद्र तिवारी, ललितेश कुमार, मयंक गोयल, विष्णु बंसल, आशीष शर्मा, दुलेश्वर सेन, रूपचंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ऑनलाइन उपस्थित हुए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 19 मई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बुधवार को प्रतापपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौटा में लगाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। यहां तैनात पुलिस बल को दीगर जिले से आने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने कहा। पुलिस अधीक्षक ने प्रतापपुर अनुभाग के एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को थाना में लंबित अपराधिक प्रकरण के निराकरण के लिए तथा कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी प्रशांत खाण्डे व थाना प्रभारी विकेश तिवारी को कहा कि गांव में होने वाले विवाह के दौरान प्रशासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल के अनुरूप सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं भीड़भाड़ नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। इसके अलावा उन्होंने जवानों से चर्चा कर उनकी समस्या को जानी और उसका निराकरण किया।
उन्होंने एसडीओपी से ऑपरेशन रक्षक अभियान के कार्यो को जाना और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रतापपुर, भटगांव, चौकी खडग़वां व लटोरी तथा इन इलाकों में बनाए गए चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। थाना-चौकी में लंबित अपराधों की जांच को लेकर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस जवानों को कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के अपने परिजनों को कोरोना वैक्सीन पात्रता अनुसार जल्द लगवाए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,16 मई। आंगनबाड़ी सहायिका आज सुबह सरसों तेल निकलवाने मितगई गई थी, जहां मिल के पट्टे में साड़ी फंसने से मौके पर ही आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी रामानुजगंज थाने में देने के पश्चात मौके पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्राम पंचायत देवीगंज की आंगनबाड़ी सहायिका कविता पाल पति कमलेश पाल आज सुबह 9 बजे के करीब ग्राम पंचायत मितगई के अफरोज के मिल में सरसों का तेल निकलवाने के लिए गई थी, जहां पर वह मिल चलने के दौरान पट्टे की चपेट में साड़ी फंसने से आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रामानुजगंज थाने में देने के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा एवं पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सकरा जगह में लंबे समय से हो रहा था मिल का संचालन
मिल मालिक के द्वारा काफी सकरे जगह में मिल का संचालन किया जा रहा था, वहीं स्विच भी इसका काफी दूर था। कई बार ग्रामवासियों ने आपत्ति की थी कि इतने सकरा जगह में मिल का संचालन न करें, परंतु मिल का संचालन होता रहा और आज इस बड़ी घटना का कारण बना।
उत्कृष्ट कार्यों से थी आंगनबाड़ी सहायिका की पहचान
एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी से कई शिकायतें आती रहती हैं, वहीं जहां कविता पाल पदस्थ थीं, वहां वह हमेशा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहचानी जाती थीं। उसकी प्रशंसा ग्रामवासी एवं कई बार अधिकारी भी कर चुके थे। कविता के चार मासूम बच्चे हैं जिसमें 3 लडक़ी एवं 1 लडक़ा है। बड़ी बेटी 15 साल की है तो वहीं सबसे छोटा बेटा 4 वर्ष का है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद बच्चे एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भाजपा-परिजनों ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 15 मई। कोरोना संक्रमित भाजपा नेता की कल एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। भाजपाईयों और परिजनों ने एंबुलेंस में ड्यूटी कर रहे नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आज भाजपा मंडल भटगांव के पदाधिकारियों व परिजनों ने भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नर्स के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही एवं नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत बुंदिया निवासी भाजपा नेता व बूथ अध्यक्ष तिवारी पैकरा की शुक्रवार को कोरोना अस्पताल ले जाते मौत हो गई थी। उनकी मौत का जिम्मेदार परिजन एम्बुलेंस में ड्यूटीरत नर्स को मान रहे हैं।
परिजनों ने आरोप लगाया कि तिवारी पैकरा कोविड पॉजिटिव मरीज थे और वे अपने घर पर होम आईसोलेशन पर थे, शुक्रवार की शाम उनको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल 108 बुलाया और परिजनों ने 108 के माध्यम से जब उनको कोविड अस्पताल ले जा रहे थे, तो परिजनों ने घर से निकलते वक्त ही ऑक्सीजन लगाने को कहा, लेकिन एंबुलेंस में मौजूद नर्स 108 में ऑक्सीजन की सुविधा होने के बाद भी लगाने से इंकार कर दिया और आगे देखेंगे कहकर वे पीछे की दरवाजा बंद कर आगे की सीट पर बैठ गई। कुछ ही दूर जाने के बाद परिजनों को एहसास हुआ कि मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ती जा रही है। परिजनों ने चिल्लाया, लेकिन नर्स ने उनकी एक न सुनी और कोरोना अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त आशय पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव के पदाधिकारियों व परिजनों ने भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, उनके ज्ञापन में 108 एंबुलेंस में पदस्थ नर्स के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही एवं नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष वरुण कुमार मरावी, सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, भाजयुमो नेता ओम प्रकाश यादव उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 14 मई। आनलाईन ठगी का शिकार होकर रकम गंवाने वाले 2 व्यक्तियों के 26478 रूपए पुलिस की साइबर सेल की मदद से वापस मिल सके है। किसी भी तरह से आमजन धोखाधड़ी का शिकार न हो इसके लिए पुलिस ने सतर्क रहने की हिदायत सभी को दी है।
7 मई 2021 को सतपता विश्रामपुर निवासी नितिन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर को लिखित आवेदन पत्र भेजा कि बीते दिन एक व्यक्ति के द्वारा अपने आप को कृषि विभाग का बताते हुए कहा गया कि बोनस का 12500/-रूपये आया है जिसका भुगतान फोन पे के माध्यम से करना है आपको एक लिंक दिया जा रहा है जिसमें क्लीक करने पर पैसा आपके खाते में आ जायेगा ऐसा कहते हुए अपने बातों में उलझाकर 5 ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 81983/-रूपये का धोखाधड़ी करते हुए आनलाईन रकम ट्रान्सफर कर लिया। इसी प्रकार जयनगर के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी विक्रम दास ने लिखित आवेदन पत्र दिया कि उसका खाता सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया में है जिसमें 21 हजार रूपये थे जो 5 मई को इसके मोबाईल फोन पर कस्टमर केयर के नाम पर फोन आया कि 499/- रूपये का कैसबैक आया जिसे खाते में लेने के लिए फोन पे का यूपीआई पिन दबाए जिसके झांसे में आकर इसने अपना यूपीआई पिन नंबर दबा दिया जिसके बाद इसके बैंक खाते से 20797/- रूपये कट गए।
दोनों मामले की सूचना पर पीडि़तों को पैसा जल्द वापस दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने साईबर सेल को पूरी डिटेल निकालने, फोन पे कंपनी से सम्पर्क कर रकम होल्ड कराने एवं संबंधित के खाते में पैसा वापस करवाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
साईबर सेल की टीम ने दोनों मामले की पूरी जानकारी सहित बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया और फोन पे कंपनी को हुए धोखाधड़ी के बारे में ईमेल के जरिए अवगत कराते कि किस तरह धोखाधड़ी करते हुए रकम को अलग-अगल बैंकों में ट्रान्सफर की गई है। सूरजपुर पुलिस की सक्रियता एवं लगातार प्रयासों के बाद नितिन सिंह के मामले में 23 हजार रूपये को होल्ड करा दिया गया जो प्रार्थी को जल्द मिल जायेंगे तो वहीं विक्रम दास को 3478/- रूपये उसके खाते में वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष रकम को जल्द से जल्द वापस कराने लगातार प्रयास जारी है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे, आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह व विनोद सारथी सक्रिय रहे।
यह ध्यान रखने की जरूरत
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने सतर्कता रखने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। जिसमें कहा गया कि अपने खातों की नियमित जांच करते रहें। मोबाइल टॉवर लगाने के नाम से आने वाले फोन कॉल, विज्ञापनों से सावधान रहें। फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य मैसेंजर पर किसी परिचित या मित्र द्वारा हो रही रुपयों की मांग बिना जांचे या कॉल करके पुष्टि कर लें और रुपए भेजने से बचें। कस्टमर केयर का संपर्क नंबर गूगल से मिलने पर भरोसा ना करें। सिर्फ असली वेबसाइट से ही नंबर लेंकस्टमर केयर नंबर 1800 से ही शुरू होता है ना कि किसी मोबाइल नंबर के डिजिट से। अज्ञात नंबर या कंपनी के नाम से आए मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक न करें। प्रोमोकार्ड, रिवार्ड प्वाइंट कैशबैक के लालच में न आएं। लॉटरी लगने के नाम से आए हुए व्हाट्सएप कॉल से सावधान रहें। ओएलएक्स एप में खरीदी बिक्री से पहले सावधान रहें ताकि ठगी का शिकार होने से बच सकें। ऑन लाइन मनी ट्रांसफर साइट जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम में अज्ञात लिंक को क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप में कम कीमत बिक्री के पोस्ट पर भरोसा नहीं करें। मोबाइल एप्लीकेशन जैसे एनी डेस्क, टीम व्यूअर का यूजर आइडी एवं पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं दें। साथ ही किसी के कहने पर डाउनलोड भी नहीं करें। किसी अपरचित को फोन पर या लिंक के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी जैसे पिन, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई कार्ड डिटेल साझा ना करें। धोखाधड़ी करने वाले रजिस्ट्रेशन के नाम पर छोटी राशि जमा कराते हुए बैंक खातों का डिटेल लेकर ठगी कर जाते हैं। अपने कैडिट व डेविट कार्ड को अपनी नजरों के सामने ही स्वाइप कराएं। एटीएम से किसी अनजान व्यक्ति से रकम आहरण में मदद न लें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुर, 14 मई। कोरोना महामारी के दौर में ईद पर घरों में ही नमाज अदा की गई। सूरजपुर पुलिस हाई अलर्ट रही।
कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने घर पर ही नमाज अदा करने को कहा था। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने पूरे जिले में पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं शासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी व एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे अपने-अपने अनुभाग तथा सभी थाना-चौकी प्रभारी में लगातार भ्रमण करते रहे। शुक्रवार को गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने धूमधाम से ईद पर्व को घरों पर मनाया। वहीं मोबाइल से एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शहरों में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही इसके अलावे शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग पेट्रोलिंग एवं क्यूआरटी टीमें लगाकर गश्त लगाते रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 13 मई। कोरोना महामारी के संकट के दौर में टीकाकरण को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है।जिस तरह गांव गांव में कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ उसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।जिला भाजपा सूरजपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार के दोहरा मापदंड अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।
श्री सोनी ने कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना संक्रमण के चपेट में है लेकिन सरकार शराब बेचने में जुटी हुई है लोग अस्पतालों में बेड व दवाइयों के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोगो को दवा तो दूर सही परामर्श देने के लिए चिकित्सक तक नही मिल रहे हैं।जब केन्द्र सरकार कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराकर टीकाकरण के अभियान को तेज कर महामारी के प्रसार को कम करना चाह रही थी तब कांग्रेस के नेता और मंत्री स्वदेशी कोविड वैक्सीन का उपहास उड़ा रहे थे आज वही मंत्री के वैक्सीन के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
भूपेश सरकार प्रदेश की जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है, सरकार के पास अभी भी वैक्सीनेसन के लिए कोई स्पष्ट नीति नही है।हाइकोर्ट के दखल के बाद प्रदेश की जनता का टीकाकरण प्रारंभ हो सका है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अलसुबह से लंबी लंबी कतारोँ में खड़े हो रहे हैं इसके बावजूद टीका नहीं लग पा रहा है।श्री सोनी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक व जनप्रतिनिधियों को मिलने का समय न देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं जबकि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई पूरी दुनिया एकजुट होकर लड रही है।वहीं दूसरी ओर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल ने भी भाजपा विधायक दल को मिलने का समय दिया तथा कोरोना के खिलाफ लड़ाई व टीकाकरण में विपक्षी दल के अहम सुझावो को भी सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले मे स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चरमरा गई है लोगों को कोरोना के ईलाज की सुविधा तो दूर जांच तक की सुविधा नही मिल पा रही है।जिले में मरीजों को एंबुलेंस मिलना तो दूर की कौड़ी साबित हो रही है लेकिन मुक्तांजलि वाहन की कमी के कारण शवों को छ: से सात घंटे देरी से अस्पताल से उनके गाँव तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने मेडिकल , किराना ,फल, सब्जी व दूध व्यवसायी को फ्रंट लाइन वर्कर्स में शामिल कर टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की और कहा कि बड़ी संख्या इन कारोबार से जुड़े लोगों की कोरोना से मौत हो रही है पत्रकार वार्ता में जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, आईटीसेल जिला संयोजक एजाज अहमद, शहर अध्यक्ष अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 12 मई। बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण व प्रभाव से नागरिकों को सुरक्षित रखने, लाकडाउन के दौरान पुलिस बंदोबस्त का जायजा लेने एवं पुलिस जवानों को उपलब्ध सुविधा एवं उनका मनोबल बढ़ाने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर.पी.साय व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने सूरजपुर जिले के अजबनगर, विश्रामपुर, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर के विभिन्न चेकपोस्ट सहित इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर तारा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।
उन्होंने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र विश्रामपुर एवं एसडीओपी कार्यालय प्रेमनगर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। आईजी सरगुजा ने सभी चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को सजगता से ड्यूटी करते देख उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर.पी.साय व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने अजबनगर, विश्रामपुर, सुभाष चौक सूरजपुर, रामानुजनगर चौक, बिरंचीबाबा चेकपोस्ट का जायजा लेते हुए इंटर डिस्ट्रिक्ट बार्डर तारा चेकपोस्ट पहुंचे और जवानों, स्वास्थ्य एवं राजस्व अमले से चर्चा कर उनके कार्यो के बारे में पूछा और सभी को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
आईजी ने तारा चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि अपने दायित्वों का सजगता पूर्वक निर्वहन करते हुए कड़ी चौकसी बरते। उन्होंने एहतियात बरतनेे व स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरें जिलों-राज्यों से आने वाले सभी वाहन की जाँच के सम्बन्ध में बारीकी से जानकारी दी।
उन्होंने चेकपोस्ट पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का किए जा रहे कोरोना जांच की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान इन सभी चेकपोस्ट पर लाकडाउन के पालन एवं आने-जाने वाले पर कड़ी निगाह रखने को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है और इन चेकपोस्टों में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों व स्वास्थ्य अमले को कहा कि कोरोना संकट में आप सभी तपती धूप व बारीश में मजबूती से जनता की सुरक्षा को लेकर डटे हुए है। उन्होंने अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग के चेकपोस्ट तारा जहां वाहनों का भारी दवाब रहता है, ड्यूटी में तैनात जवानों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने चौकी प्रभारी तारा को निर्देशित किया कि रात्रि के वक्त ड्यूटी करने वाले जवानों को रेडियम युक्त जैकेट, रेडियम युक्त केन लाईट अनिवार्य रूप से धारण करवाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि जरूरी काम से निकले लोगों को छोड़ लापरवाहों व नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही की जाए।
इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल धुर्वे, थाना प्रभारी प्रेमनगर ओ.पी.कुजूर, चौकी प्रभारी तारा लवकुमार पाण्डेय सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 12 मई। विश्रामपुर एसईसीएल की बंद खदान की पोखरी में मंगलवार की दोपहर दोस्तों के साथ 12 वर्षीय एक बालक नहाने गया था। इसी दौरान वह गहराई की ओर चला गया और डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर में दी।
पुलिस की सूचना पर बाढ़ बचाओ की टीम पोखरी में रेस्क्यू करने उतरी और काफी मशक्कत के बाद 20 घंटे बाद शव को निकाला। बालक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमपुर निवासी गोवर्धन चेरवा का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य चेरवा अपने 3-4 दोस्तों के साथ बिश्रामपुर के पोखरी नंबर-5 में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे नहाने गया था। सभी पोखरी में नहा ही रहे थे कि अचानक आदित्य गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया।
दोस्तों ने यह देखा तो शोर मचाया लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उनकी सहायता न कर सका। फिर सभी बच्चे भागते हुए आदित्य के घर पहुंचे और इसकी जानकारी परिजन को दी।
परिजन पहले पोखरी के पास पहुंचे और बिश्रामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर बिश्रामपुर पुलिस ने जिला सेनानी नगर सेना संजय गुप्ता को दी। देर शाम हो जाने के कारण शव को उसी दिन नहीं निकाला जा सका।
20 घंटे बाद मिला शव
नगर सेना की बाढ़ बचाओ टीम मेजर बिरबल गुप्ता के निर्देशन में पोखरी में आज सुबह 6 बजे पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव बरामद किया गया।
रेस्क्यू टीम में मोहरलाल राजवाड़े, संजय साहू, धनसाय नेताम व तुलेश्वर सिंह शामिल थे। टीम ने शव को बिश्रामपुर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है। बालक की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं।