कारोबार

भारत में 2021 में एलेक्सा के उपयोग में 68 फीसदी का इजाफा
15-Feb-2022 3:46 PM
भारत में 2021 में एलेक्सा के उपयोग में 68 फीसदी का इजाफा

 बेंगलुरु, 15 फरवरी | गैर-मेट्रो शहरों के लगभग 50 फीसदी ग्राहकों के साथ, 2021 में एलेक्सा के लिए अनुरोध (रिक्वेस्ट) की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 68 फीसदी की वृद्धि हुई है। अमेजन इंडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत में एलेक्सा की चौथी वर्षगांठ की घोषणा के दौरान, कंपनी ने कहा कि एलेक्सा ने हर दिन 21.6 लाख से अधिक गाने बजाकर ग्राहकों का मनोरंजन किया है और इसके शीर्ष 20 गानों में बच्चों की पसंद से लेकर, भक्ति और क्षेत्रीय भाषा से जुड़े गीत प्रमुख हैं।

 


एलेक्सा, अमेजन इंडिया के कंट्री लीडर पुनीश कुमार ने एक बयान में कहा, "हम भारत में ग्राहकों के लिए एलेक्सा को अधिक उपयोगी और आनंदमय बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जैसे कि इंटेलिजेंट मोशन के साथ हमारा सबसे उन्नत (एडवांस्ड) इको शो 10, अमिताभ बच्चन के साथ भारत की पहली सेलिब्रिटी आवाज और एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार।"

कुमार ने कहा, "कई ग्राहकों ने फीडबैक साझा किया है कि एलेक्सा के आसपास रहने से जीवन अधिक मजेदार, सुविधाजनक और प्रोडक्टिव हो जाता है। यह प्रोत्साहन हमें नवाचार (इनोवेटिंग) जारी रखने और काम करने में मदद करता है जैसे कि यह अभी भी पहला दिन हो।"

श्याओमी, वनप्लस, हिंदवेयर और एटमबर्ग जैसे ब्रांडों के नए उत्पादों के साथ एलेक्सा स्मार्ट होम चयन में साल-दर-साल 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और एलेक्सा ने हर दिन स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए 2.6 लाख से अधिक अनुरोधों या रिक्वेस्ट्स का जवाब दिया है।

स्पोर्ट्स, मूवी डायलॉग्स और वर्ड डेफिनिशन से लेकर कठिन गणित की समस्याओं, मौसम और नवीनतम स्टॉक मार्केट अपडेट तक, ग्राहकों ने एलेक्सा से हर दिन लगभग 1.7 लाख प्रश्नों के साथ जानकारी प्राप्त की।

मार्च-अप्रैल-2021 के दौरान, ग्राहकों ने कोविड-19, स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित विषयों के बारे में प्रतिदिन 11,500 प्रश्न पूछे। ग्राहकों को एलेक्सा के साथ अपने दिनों की शुरुआत और समापन भी पसंद आया और उन्होंने हर दिन 11,520 बार 'एलेक्सा, गुड मॉनिर्ंग' और 'एलेक्सा, गुड नाइट' कहा है।

कंपनी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में, लाखों भारतीय ग्राहकों ने अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश (हिदी और अंग्रेजी का मिश्रण) में एलेक्सा वॉयस सेवा का उपयोग इको रेंज के उपकरणों, फायर टीवी, एंड्रॉएड के लिए अमेजन शॉपिंग ऐप और अन्य ब्रांडों द्वारा एलेक्सा में निर्मित उपकरणों पर किया है।

बता दें कि एलेक्सा अमेजन का एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। अमेजन एलेक्सा दुनिया में सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉयस असिस्टेंट में से एक है। ग्राहक इसे अपने स्मार्टफोन और अमेजन के इको प्रोडक्ट में इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह एक प्रकार का हाई-टेक प्रोडक्ट है, जो आपके स्मार्ट होम गैजेट्स को नियंत्रित भी कर सकता है।

(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news