कारोबार

महिला सहकारी संस्था द्वारा सामाजिक विषयों पर चिंतन
19-Feb-2022 12:00 PM
महिला सहकारी संस्था द्वारा सामाजिक विषयों पर चिंतन
रायपुर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रान्त की इस बैठक में अखिल भारतीय महिला समन्वय प्रमुख मीनाक्षी ताई पेशवे ने महिला समन्वय की संकल्पना और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आपके मार्गदर्शन से प्रांतीय टोली की बहनों को महिला समन्वय के कार्यों के संबंध में अधिक स्पष्टता हुई। स्त्री विमर्श पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय स्त्री दर्शन पर चिंतन की आवश्यकता पर बल दिया।
 
मीनाक्षी ताई ने कहा कि दृष्टि अध्ययन केंद्र द्वारा  महिलाओं की सद्य स्थिति पर अध्ययन किया गया है उसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सभी संगठनों के सार्थक प्रयास की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने भी इस अध्ययन को सभी मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल को सौंपने और इसके अनुपालन की बात कही है। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार इन तीन मुख्य विषयों पर केंद्रित अध्ययन की सम्पूर्ण जानकारी मीनाक्षी ताई ने दी।
 
इस अवसर पर सहकार भारती की महिला सहकारी संस्था राष्ट्रीय प्रमुख शताब्दी पांडे, प्रान्त समन्वय सह प्रमुख एवं राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त कार्यवाहिका प्राजक्ता देशमुख, सेवा भारती की क्षेत्रीय सह महिला प्रमुख संगीता चौबे, शक्ति विज्ञान भारती की प्रान्त अध्यक्ष डॉ स्वर्णलता सराफ, सक्षम की प्रान्त महिला प्रमुख इंदिरा जैन, सक्षम की सदस्य श्यामा द्विवेदी, महिला समन्वय विभाग प्रमुख एडवोकेट अन्नपूर्णा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुमन सिंह, महिला मोर्चा से हेमलता महाजन, पुष्पा साहू ,भाजपा से विश्वदिनी पांडे, कल्याण आश्रम से अन्नपूर्णा,एवं अन्य उपस्थित रहे। पार्षद रजियन ध्रुव, सत्या सिंह सिंगार, पुष्पा साहू, चंद्रावती यादव, पूर्णिमा यादव उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news