कारोबार

मैक के रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार में सफल
17-Mar-2022 1:56 PM
मैक के रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार में सफल
रायपुर, 17 मार्च। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं ने राज्य पुरस्कार जांच शिविर में भाग लिया। यह शिविर आयोजित की गई थी। सभी रोवर रेंजर ने शिविर में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोवर-रेंजर ने टेन्ट मेकिंग, नॉटीग, लैसिंग,दिशा ज्ञान, कैम्प क्राफ्ट तथा प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी हासिल की। शिविर द्वारा आयोजित परीक्षा में सभी रोवर रेंजर ने बड़ी सफलता प्राप्त की। परीक्षा में रोवर अब्बास कपासी, आकाश पाण्डेय, अनिमेष मिश्रा, प्रियांशु तिवारी, युवराज वाजपेयी, एन यशराज तथा रेंजर उन्नति तिवारी, हंसा दुबे, पूर्वी टॉक, आइशा शीनम व गुंजन शामिल हुए। रोवर-रेंजर छात्र-छात्राएं 5 दिनों स्वयं निर्मित टेंट में रहकर बेडेन पॉवेल द्वारा दिए गए व्यायाम किए।
 
लगातार विभिन्न तरह की आयोजित परीक्षाओं में सभी रोवर-रेंजर सफल हुए। शिविर के अंतिम दिन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ शिविर का समापन किया गया। शिविर में विभिन्न जिला से स्कूल व कॉलेज के स्काउट गाइड सम्मिलित हुए। रोवर रेंजर को महाविद्यालय के चेयरमेन राजेश अग्रवाल व प्राचार्या डॉ. ज्योति जनस्वामी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news