ताजा खबर

खून खराबे से लोग उबे, बस्तर शांति की ओर लौट रहा-भूपेश
24-May-2022 11:53 AM
खून खराबे से लोग उबे, बस्तर शांति की ओर लौट रहा-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा/रायपुर,  24 मई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां कहा कि बस्तर के लोग अब खून खराबे से उब गए हैं, और शांति की ओर लौट रहे हैं।

 मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूं। महेंद्र कर्मा से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं। मुझे खुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब डेनेक्स और दूसरी चीजों के लिए जाना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-खराबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।

श्री बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।

गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो पर संतुष्टि के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां  स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी, रोजगार का अभाव था। हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया। लोगों की आय में बढ़ोतरी करना, कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था की। रोजगार से जोडऩे 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनकी प्रोसेसिंग कर रहे है।  अमचूर , महुआ में वेल्यु एडिशन किया गया। रेट बढ़ा तो लोगों को फायदा हुआ।

उन्होंने कहा कि जैविक खेती जिला दंतेवाड़ा बनाने जा रहा है। पांचवां कल एमओयू हुआ है। अब ब्रिटेन अमेरिका भी कपड़े भेजेंगे। लोगों की आय में बृद्धि, आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news