ताजा खबर

आलिया भट्ट हुईं गर्भवती, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
27-Jun-2022 12:08 PM
आलिया भट्ट हुईं गर्भवती, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

मुंबई, 27 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को घोषणा की कि वह गर्भवती हैं।

भट ने एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेशन की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर भी उनके पास बैठे हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारी संतान...आने वाली है।'

भट (29) और कपूर (39) की अप्रैल में शादी हुई थी। दोनों पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' में साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नौ सितंबर को पर्दे पर आएगी। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news