ताजा खबर

जामवाल ने पूछा-विधानसभा चुनाव क्यों हारे
03-Aug-2022 4:45 PM
 जामवाल ने पूछा-विधानसभा चुनाव क्यों हारे

   जवाब-कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं था   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त।
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को पूछ लिया कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना क्यों करना पड़ा? इसके जवाब मिला कि 15 साल सरकार के रहने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं था। लिहाजा, हार का सामना करना पड़ा।

जामवाल प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में सबसे परिचय लिया, और उनके कार्यों पर विस्तार से जानकारी ली। चर्चा के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में बुरी हार को लेकर जानकारी चाही। इस पर पदाधिकारियों ने उन्हें साफ शब्दों में बताया कि लगातार सरकार में रहने के कारण कार्यकर्ताओं में  उत्साह नहीं था। सरकार को लेकर नाराजगी थी। यही वजह है कि बूरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

जामवाल ने बैठक में पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब 14 महीने का वक्त रह गया है। भाजपा सरकार के 15 साल के अच्छे कार्यों, और  केंद्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियों की तुलना राज्य सरकार के कामकाज से कर सरकार की वापसी के लिए भिड़ गए। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाए।

बैठक के दूसरे दिन संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला संगठन प्रभारियों से संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उसके उपरांत बैठक के दूसरे सत्र में मीडिया व आईटीसेल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के पहले सत्र में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी व कोर ग्रुप के सदस्य, संभाग व जिला प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news