ताजा खबर

नयनाभिराम झांकियों की बिखरेगी छटा
09-Sep-2022 2:39 PM
 नयनाभिराम झांकियों की बिखरेगी छटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 सितंबर।
नयनाभिराम झांकियों के लिए मशहूर राजनंादगांव शहर में आज देर शाम अद्भुत झांकियों की छंटा नजर आएगी। कोरोना की पाबंदी हटने से तीन साल बाद शहर की सडक़ों में दर्जनों झांकियां भक्तों को आकर्षित करेगी। अलौकिक गाथाओं और ज्वलंत मुद्दों पर आधारित झांकियों के लिए समितियों ने काफी खर्च किए हैं। एक जानकारी के मुताबिक 2 से ढ़ाई करोड़ रुपए झांकियों में समितियों द्वारा खर्च किया गया है। 

डीजे की धुन और भक्ति आधारित गीतों में युवाओं की टोलियां थिरकती नजर आएगी। शहर में पुलिस ने झांकियों की बेहतर आवाजाही के लिए काफी तैयारी की है। आला अफसरों ने बकायदा निर्धारित रूटों का मुआयना किया। इसी के चलते आज शाम 4 बजे से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग जाएगा। प्रशासन ने शहर के अलग-अलग स्थानों में पार्किंग तय गया किया है। इधर तीन साल बाद सडक़ों में जनसैलाब नजर आएगा। झांकियों को देखने के लिए  सालों से हजारों लोग रतजगा करते हैं। वहीं युवा गीत-संगीत के जरिये रातभर नृत्य और अन्य आयोजन कर लोगों का मनोरंजन करते हैं। 
 प्रशासन के मंच से अफसरों की रहेगी निगाह शुक्रवार देर शाम को नयनाभिराम झांकियां शहर के मुख्य मार्गों में निकलेगी। वहीं प्रशासन भी लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को सम्हालने के लिए अलग-अलग रूटों में मंच का निर्माण करा रही है। प्रशासन के अफसर अपने-अपने मंच से हुडदंगियों और बदमाशों पर निगरानी करते कार्रवाई करेंगे। विसर्जन झांकी के दौरान एक हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से विसर्जन झांकियों पर नजर रखी जाएगी।

 

पार्किंग के लिए जगह निर्धारित

आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते गणेशोत्सव एवं झांकी प्रदर्शनी-भ्रमण के दौरान गुरूद्वारा चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, महापौर निवास के पास रामाधीन मार्ग, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, कुआं चौक, हीरामोती लाईन, दुर्गा चौक के पास वाहनों को शाम 4 बजे से प्रतिबंधित किया गया है। वहीं चार पहिया और दोपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल  फ्लाईओवर के नीचे, म्युनिसिपल स्कूल, स्टेट स्कूल,  बख्शी स्कूल, गुजराती स्कूल, साइंस कालेज में पार्क करें। जिससे आम जनता को असुविधा न हों। 
 

दर्जनों निकलेगी झांकियां
आज देर शाम शहर की दो दर्जन से अधिक गणेश समितियां नयनाभिराम झांकियां निकालेगी। इन झांकियों को देखने के लिए राजनांदगांव जिले के अलावा अन्य जिलों के लोग भी झांकियों को देखने पहुंचते हैं। शहर के युवा मित्र मंडल मोतीपुर, महाकाल मित्र मंडल तुलसीपुर, केदारनाथ मंडल प्यारेलाल चौक, बजरंग चौक मंडल शंकरपुर, छत्तीसगढ़ युवा मंडल शंकरपुर, भीम मंडल गणेश उत्सव समिति जयस्तंभ चौक, नवीन आदर्श गणेश उत्सव समिति दीवानपारा, निशंक कृष्ण  मंडल ब्राम्हणपारा, दुर्गा मंडल दुर्गा चौक, मित्र मंडल सदर बाजार, महावीर मंडल सदर बाजार, गंज गणेश उत्सव समिति तिरंगा चौक, अष्ट विनायक गणेश उत्सव समिति, नवरत्न मंडल, तिरंगा मंडल गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड, बाल समाज गणेश उत्सव समिति, बाल मित्र मंडल लखोली, बोल बम मंडल लखोली चौक, राम मंडल पावर हाउस रोड, आजाद चौक गणेश उत्सव समिति सहित अन्य समितियों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news