ताजा खबर

संजू त्रिपाठी गोलीकांड के चार आरोपी जेल भेजे गए, तीन पुलिस रिमांड पर
20-Dec-2022 11:25 AM
संजू त्रिपाठी गोलीकांड के चार आरोपी जेल भेजे गए, तीन पुलिस रिमांड पर

शूटरों की तलाश में यूपी के कई ठिकानों पर दबिश

बिलासपुर, 20 दिसंबर। कांग्रेस नेता और जमीन दलाल संजू त्रिपाठी की हत्या के चार आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिए गए हैं, जबकि तीन को पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार 13 लोगों में से शेष आरोपी आज बिलासपुर पहुंच जाएंगे।

पुलिस ने संजू त्रिपाठी के भाई कपिल व पिता जयनारायण त्रिपाठी सहित 7 आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जयनारायण त्रिपाठी, कपिल की पत्नी सुतित्रा और जयनारायण की दत्तक पुत्री को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी और उसके साथी बजरंग श्रीवास तथा सुमित निर्मलकर के लिए पुलिस रिमांड मांगी गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

शेष आरोपी बिलासपुर नहीं पहुंचे हैं। उन्हें दिल्ली से लाया जा रहा है।

इधर घटना को अंजाम देने वाले किसी भी शूटर को पुलिस अब तक नहीं खोज पाई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news