ताजा खबर

गणगौर की रंगारंग शोभायात्रा निकली
24-Mar-2023 9:51 PM
गणगौर की रंगारंग शोभायात्रा निकली

गीत संगीत और नृत्य के साथ माता को रिझाया 

रायपुर, 24 मार्च। माहेश्वरी सभा ने गणगौर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभाध्यक्ष सम्पत काबरा एवं कार्यक्रम संयोजक शिवरतन सादानी के नेतृत्व में गणगौर की गरिमामयी शोभायात्रा निकाली गई। गोपाल मंदिर में  माता गवरजा एवम ईसर जी की युगल प्रतिमा की पूजा-अर्चना के पश्चात शोभायात्रा हेतु आकर्षक रूप से सजाएं गए रथ में  स्थापना की गई।  गोवर्धन झंवर एवँ  सन्दीप मर्दा ने युगल प्रतिमा की साज सम्हाल का कार्य सम्हाला। शोभायात्रा के अवसर पर सैकड़ों भक्तजन पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति एवम पहनावे के साथ शोभायात्रा शामिल हुए। तीन घंटे की इस यात्रा के दौरान समाज के सभी वर्गो ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दी । गवरजा माता के गीतो की श्रृंखला में प्रथम श्री गणपति जी का आह्वान दीपक डागा द्वाररणकभवन थारो देश पधारो जी गणेश....  के बाद क्रमशः डॉ सतीश राठी ने हे माँ गवरल घर आवो...,  जीतेश मोहता ने डफ धमाल में  गवरल आवे ये अनमायो सुख.... और बाद नन्दलाल मोहता ने  मीठे रस से भरयोडी म्हारी गौरल लागै ..  गाकर समस्त लोगों झुमने पे मजबुर कर दिया। गीतो की श्रृखला में भाई  भूपेन्द्र करवा ने चाली लाडेसर आ तो गौरी पूजन चाली,  गोपाल बजाज ईसरजी थांरी बोली प्यारी लागे.. ,  प्रस्तुत कर समां बांधा।  इसके बाद गीतों की लगभग झड़ी ही लग गयी।  बांध केसरिया पाग, ईसर जी गवरा न लेवण आया, एक बार आवोजी गवरजा म्हरा आगंणा...,  गवरल आवे रे.. आदि गीतों की दमदार आवाजों के साथ बरसात करते रहे। युवा वर्ग ने भरपुर साथ  दिया.पुरे रास्ते नृत्य गीत में झुम झुम कर सभी ने गौरा इसर को अपने अपने अंदाज में रिझाया... । मार्ग में एवम मंदिर प्रांगण में महीलाओं ने एवं नव युवतियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमे के नृत्य का विशेष आकर्षण रहा...

मार्ग में अनेक स्थानों में माता  गवरजा एवम श्री इसरदेव का स्वागत पुष्पहार एवँ खोल भरकर किया गया।इस अवसर पर पारंपरिक वेषभूषा की स्पर्धा का भी आयोजन किया गया था ।

सभा के अध्यक्ष संपत काबरा ने बताया कि माता पार्वती जिन्हें हम गणगोर, गवरजा, गौर, गवरल, गवरादे की पूजा राजस्थान की माटी से जुड़ा हर व्यक्ति बहुत ही सम्मान,  अटूट श्रद्धा और उल्लास के साथ करता  है। 

सभा के  सचिव कमल राठी ने बताया कि गणगौर की प्रसादी गोठ  शनिवार  शाम 7. बजे से माहेश्वरी भवन दूनडा मे आयोजित है । 

शोभायात्रा में पुर्वाध्यक्ष विजय जी दम्मानी, सम्पत काबरा,  गोपाललाल राठी, कमल राठी, शिवरतन सादानी, राजकुमार राठी, सुरजरतन मोहता,  सुरेश बागड़ी, सूरज प्रकाश राठी, नारायण राठी,  सुरेश मूंधड़ा,  रमेश नत्थानी,  राजकिशोर नत्थानी, देवरतन बागड़ी, ओमप्रकाश  नागोरी,  बद्रीदास झंवर,  शरद मोहता,  जगदीश चाण्डक, मनोज तापड़िया,  राजेश बागड़ी, श्रीगोपाल  सारड़ा, शंकर मोहता, आलोक बागड़ी, विष्णुकांत सारड़ा, अजय सारड़ा, सूर्यप्रकाश राठी, प्रसन्ना  गट्टानी, हरीश बजाज,हर्ष राठी, सुशील बागड़ी, नीलेश मूंधड़ा, विजय लखोटिया, सुनील बजाज, संजय रामरतन मोहता, ऋषभ लोया,राजेश तपड़िया,आलोक बागड़ी,,मनोज़ राठी, सूरज राठी,विकास मलानी,कृष्णकुमार डागा, सूरजभान मोहता, नवरत्न माहेश्वरी ,गोपीदास बागड़ी, अनिल बजाज, डॉ शरद  चाँडक. ज्योति राठी , श्रीमती मधुरिका नत्थानी, श्रीमती प्रगति कोठारी, श्रीमती प्रतिभा नत्थानी, श्रीमती शशि काबरा, श्रीमती शशि बागड़ी, श्रीमती प्रज्ञा राठी,  डॉ छाया राठी, श्रीमती नीना राठी, श्रीमती श्रीमती अर्चना डागा ,श्रीमती भारती तपड़िया,ममता तपड़िया,श्रीमती सीमा नाथनी,के साथ ही माहेश्वरी सभा के सभी सदस्य,  सम्मिलित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news