कारोबार

छग क्रेडाई के संयुक्त सचिव की कमान युवा डिवेलपर ऋभुराज को
09-Apr-2023 2:57 PM
छग क्रेडाई के संयुक्त सचिव की कमान युवा डिवेलपर ऋभुराज को

रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ क्रेडाई की वर्ष 2023 अप्रैल से 2025 मार्च तक की कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से कर दी गई है। जिसमें संजय रहेजा को प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा उद्यमी ऋभुराज अग्रवाल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। ऋभुराज प्रदेश के रियल इस्टेट प्रतिष्ठान आरती ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी ख्याति पूरे प्रदेश में है।

उन्होंने बताया कि क्रेडाई के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ मिल कर सामुहिक प्रयास के द्वारा संगठन को आगे बढऩा उनका मुख्य उद्देश्य है। आरती ग्रुप द्वारा विगत 32 वर्षों से रियल इस्टेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें कई आवासीय एवं व्यपारिक प्रतिष्ठान अशोका रतन, अशोका रॉयल, अशोका कोहिनूर, अशोका इम्प्रेशन और अशोका पाम मिडोशका निर्माण कराया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news