ताजा खबर

एक हफ्ते में दूसरी बार मना प्रवेश उत्सव, 421 प्रमुख जनों ने ली भाजपा की सदस्यता
05-Jun-2023 6:37 PM
एक हफ्ते में दूसरी बार मना प्रवेश उत्सव, 421 प्रमुख जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर, 5 जून। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी शामिल हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर  क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी,  गोंडवाना समाज  धनेलीकन्हार  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

बीते गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने करीब साढ़े चार सौ साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया था। 

ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश  प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

भाजपा प्रवेश के अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री रहे विकेश हिचामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदवासियों को केवल ठगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। भाजपा ही सबका विकास करती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news