कारोबार

हरियाणा राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ को मिला रजत पदक
31-Jul-2023 3:06 PM
हरियाणा राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ को मिला रजत पदक

रायपुर, 31 जुलाई। राष्ट्रीय शिविर में रायगढ़ जिले के 2 स्वयंसेवक सुशांत पटनायक और सुचि पटनायक द्वारा अपने कलाओं से छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ रायगढ़ जिले को गौरांवित किया है।

हरियाणा में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में पूरे छत्तीसगढ़ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया मगर रायगढ़ जिले की बात की जाए तो दोनो ही स्वयंसेवक अपने शीर्ष विधाओं में ख्याति प्राप्त की।

स्वयंसेवक सुशांत पटनायक द्वारा राष्ट्रीय स्तर के चित्रकला प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिसमे पूरे 17 राज्यो के लगभग 86 कलाकार अपने राज्यो के प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस विधा में सभी को पराजित कर सुशांत द्वारा छत्तीसगढ़ को रजत पदक दिलाकर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और जिले के साथ साथ अपने कलाकृति के छाप बिखेरा।

स्वयंसेवक सुचि पटनायक द्वारा अपने नृत्य कला का अनोखा प्रदर्शन कर निर्णायकों को मोहित कर लिया गया जिसमे पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए की नगद राशि प्राप्त की गई। सुचि के इस नृत्य कला को देखते हुए प्रतिदिन मुख्य अतिथि के आगमन के समय छत्तीसगढ़ को स्वागत नृत्य प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। 
सुशांत और सुचि के द्वारा अपने राज्य को पूरे राष्ट्रीय शिविर में शीर्ष में रखा गया।

प्रतिदिन छत्तीसगढ़ पारंपरिक वेशभूषा धारण कर स्वयंसेवकों ने अपने अपने राज्य का मान बढ़ाया।

पूरे रायगढ़ जिला आज दोनो ही स्वयंसेवकों कर गर्व महसूस कर रहा है। 
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडक़र दोनो ही स्वयंसेवकों ने अपने राज्य का मान बढ़ाया है। रायगढ़ स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय को दोनो ही स्वयंसेवकों पर नाज़ है।
 
विगत 18 से 24 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे पूरे भारत के 17 राज्यो से कुल 200 स्वयंसेवक सम्मलित हुए थे।इस शिविर से हमारे छत्तीसगढ़ राज्य से 8 स्वयंसेवक और 1 कार्यक्रम अधिकारी को भी सम्मलित होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news