कारोबार

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का जीवन सादगी भरा और प्रेरणादायी था-गौतम चौरडिय़ा
12-Dec-2023 2:10 PM
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का जीवन सादगी  भरा और प्रेरणादायी था-गौतम चौरडिय़ा

रायपुर, 12 दिसम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की प्रथम पुण्यतिथि पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में स्मरणांजलि का आयोजन किया गया। जहाँ पर उन्हें श्रद्घापूर्वक याद करते हुए अतिरिक्त मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी, छ.ग. राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा, गृह सचिव अरूण देव गौतम, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.एस. बजाज, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, डॉ. देवेन्द्र नायक, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणगयी नायक, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव और छगन मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए।

राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा ने कहा कि कमला दीदी का जीवन अत्यन्त सादगीपूर्ण और सरल था। परमात्मा ऐसे ही सरल लोगों के दिलों में वास करते हैं। वह ईश्वर के समीप रहने वाली आत्मा थीं। उन्होंने हजारों-लाखों आत्माओं के जीवन को संवारा है। उनका व्यक्तित्व बहुत ही विशाल था उसका शब्दों में वर्णन करना सम्भव नहीं है। ऐसी दिव्य विभूति का साथ हमें बार-बार मिले यही ईश्वर से कामना है।

ब्रह्माकुमारीज की एडीशनल चीफ ब्रह्माकुमारी सन्तोष दीदी ने कहा कि कमला बहन विशेष आत्मा थीं। उन्होने छत्तीसगढ़ में लोगों की बहुत सेवा की है। उनका मिलनसार और मधुर व्यवहार सबको आकर्षित करता था। उनके सम्पर्क में आने वालों को कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलता था। कमला बहन ने अपने श्रेष्ठ कर्मों से यह सन्देश दिया कि नारी स्वर्ग का द्वार होती है। उनका जीवन कमल पुष्प की तरह न्यारा और प्यारा था।

गृह सचिव (आईपीएस) अरूण देव गौतम ने कहा कि कमला दीदी दूसरों के दु:ख से द्रवित होने वाली महिला थीं। उन्होंने कभी अपने पद का अभिमान नहीं किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news