ताजा खबर

जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, भ्रष्टाचार और जनता का शोषण हुआ-राजनाथ
09-Mar-2024 5:15 PM
जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, भ्रष्टाचार और जनता का शोषण हुआ-राजनाथ

   किसान सम्मेलन में जमकर बरसे  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। किसान सम्मेलन में शनिवार को केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार, और जनता का शोषण हुआ। 

सांईस कॅालेज मैदान में किसानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार वाद तुष्टिकरण की राजनीति करती है। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई है भ्रष्टाचार और देश की जनता का शोषण हुआ है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। देश की महिलाओं को सम्मान देने घर-घर शौचालय बनवाए, आत्मनिर्भर बनाने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया। माताओं को आर्थिक लाभ देने साल में 12 हजार सीधे खाता में देने का वादा किया जो कल पूरा होने वाला है। देश में किसानों की सहायता के लिए किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि गांव और गरीब परिवार को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने मेडिकल कालेजों को दोगुना किया गया। आदिवासी युवाओं कें लिए एकलव्य योजना शुरू की गई।  आदिवासियों के सम्मान में लिए 15 जनवरी को शहीद बिरसामुंडा जयंती शुरू की गई। देश के लोगों को मुफ्त बिजली देने सोलर ऊर्जा से 30 युनिट बिजली बनाई जाएगी। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए देश में आटोमोबाईल सेक्टर का विकास किया जाएगा। विदेशों में बनने वाले मोबाइल के पार्टस अब देश में बनाएं जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा मोदी की गांरटी से पूरा होने वाली है। 

10 को मिलेगा महतारियों को पैसा-साय
किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, वास्तव में भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। आजादी के इन 75 सालों में कांग्रेस की सरकार ज्यादा समय सत्ता में रही है। लेकिन उन्होंने कभी किसानों के बारे नहीं सोचा। हमने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से वादा किया था कि, जो लोग पीएम आवास से वंचित हो गए हैं उन्हें भी पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा। यहां तक कि, हमने अपने कैबिनेट में इस पर निर्णय किया और  हमने किसानों की धान 31 सौ रुपये क्विंटल में खरीदी। बाकी बची हुई अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल की राशि 12 मार्च को एकमुश्त किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। कल दस तारीख को महतारी वंदन योजना की राशि प्रदेश की माता बहनों के खाते में पहुंच जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हम अयोध्या दर्शन करा रहे हैं. आने वाले समय में हम अपने सारे वादे भी पूरे करेंगे।

मंच पर उद्बोधन में कृषि मंत्री रामनिवार नेताम ने कहा कि, पीएम मोदी की गारंटी के तहत तय किया गया था कि, बोनस का पैसा देंगे। दो साल के बकाया बोनस का पैसा लगभग 4 हजार करोड़ रुपए को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। 13 हजार करोड़ से अधिक रुपए अब एक बार फिर किसानों के खाते में जाने वाला है। यह विष्णुदेव साय की सरकार है और हम मोदी की गारंटी के तहत हर एक संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसकी घोषणा करने आए है।

किसान महा कुंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार पालन हारी सरकार है और सरल सरकार है। हम पीएम मोदी की गारंटी को गिन-गिन कर पूरा कर रहे है। भाजपा की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। किसान क्रेडिट, फसल बीमा जैसी योजना का लाभ भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दिया था। हमारी सरकार ने हमने किसानों के हित में बड़ा प्रावधान किया। साथ ही हम एक मुश्त भुगतान किसानों को कर रहे हैं।

किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने झूठ परोसकर किसानों को परेशान करने का काम किया है। लेकिन हमारी सरकार ने किसानों को वादा किया था कि, धान खरीदी करेंगे जो हम कर रहे है। भाजपा जो कहती है वो करती है और हम आज 31 सौ रुपये में 21 च्ंिटल धान खरीद रहे हैं।

किसान महा कुंभ को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि, पूरे देश और दुनिया में श्री राम का जयकारा लग रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने का सौभाग्य मिला। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के भले का काम कर रही है। यहां आज किसानों के महाकुंभ में इसका असर दिख रहा है। पीएम मोदी ने किसानों के हक और लड़ाई लडऩे का संकल्प कर रखा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाई। लेकिन किसानों के सपनों को साकार करने का काम पीएम मोदी ने किया है। किसानों को सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। मोदी ने देश को और किसानों को आगे की बढ़ाने की गारंटी दी है। हम सब मिलकर एक बार फिर संकल्प लेते हैं कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। 

उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news