ताजा खबर
पश्चिमी हवाओं के प्रभाव बढ़ रही गर्मी, नांदगांव 39 डिग्री पर
24-Mar-2024 6:54 PM
रायपुर, 24 मार्च। पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है। इस वजह से प्रदेश में कल सोमवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक क्रमशः लगातार वृद्धि होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में राजनांदगांव 39डिग्री के साथ इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म शहर रहा। रायपुर भी इसके ही करीब 37.8 डिग्री पर रहा। सरगुजा से बस्तर तक शेष सभी शहरों में तापमान 35-37 डिग्री रहा।