ताजा खबर

दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफ़े के बाद देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने बनाया अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष
01-May-2024 10:01 AM
दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफ़े के बाद देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने बनाया अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली में कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को पार्टी का अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

कांग्रेस ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी. कांग्रेस ने कहा कि देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज बने रहेंगे.

बीते दिनों अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया था.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. दिल्ली में कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतने में सफल रही थी. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news