ताजा खबर
कल से प्रदेश में बढ़ेगी बारिश, गिरेगा तापमान
16-Jun-2024 5:10 PM
![कल से प्रदेश में बढ़ेगी बारिश, गिरेगा तापमान कल से प्रदेश में बढ़ेगी बारिश, गिरेगा तापमान](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1718538036MG_20240319_123535.jpg)
रायपुर, 16 जून । दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। कल से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है । और 18 जून से दक्षिण छग के कुछ और भाग में मानसून सक्रीय होने की सम्भावना है ।अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार से मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
सोमवार को कुछ स्थानों पर (25% से 50% स्थानों पर) स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। इससे कल के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है।