ताजा खबर

बिलासपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने का प्रस्ताव
25-Jun-2024 11:48 AM
बिलासपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने का प्रस्ताव

बिलासपुर, 25 जून। दिल्ली और कोलकाता के बाद बिलासा एयरपोर्ट से आगामी दिनों में मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह संभावना मुंबई और जलगांव के बीच एलायंस एयर की विमान सेवा शुरू होने के चलते बनी है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर से देश के चारों महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग लगातार की जा रही है। इसके लिए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति कई सालों से आंदोलन कर रही है। एलाइंस एयर बिलासपुर- मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर से मुम्बई की दूरी 72 सीटर विमान के हिसाब से अधिक है। इसलिए उसमें विचार नहीं किया जा रहा था। इस बीच कंपनी ने मुंबई-जलगांव के बीच फ्लाइट शुरू की है। इसे बिलासपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। एलाइंस एयर कंपनी का प्रस्ताव मुख्यालय भेज भी दिया गया है। विंटर शेड्यूल अक्टूबर माह से लागू होने जा रहा है, जिसमें मुंबई-जलगांव- बिलासपुर फ्लाइट शुरू हो सकती है।

वर्तमान में दिल्ली, जगदलपुर, कोलकाता, प्रयागराज और जबलपुर के लिए बिलासपुर से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इन सभी में यात्रियों की संख्या पर्याप्त है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news