ताजा खबर
साय और मंत्री 28 को अयोध्या जा रहे
25-Jun-2024 10:06 PM
![साय और मंत्री 28 को अयोध्या जा रहे साय और मंत्री 28 को अयोध्या जा रहे](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1719333373hatsApp_Image_2024-06-25_at_9.37.22_PM.jpeg)
रायपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पूरे कैबिनेट संग अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय अपने पूरे मंत्रियों के साथ 28 जून को अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन करेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रियों के साथ परिवार सदस्य जाएंगे या नहीं। इसी तरह से विधायकों को लेकर भी स्पष्ट नहीं है ।