ताजा खबर

पति-पत्नी के शव एक ही कमरे में फांसी पर लटके मिले
30-Nov-2020 8:21 AM
पति-पत्नी के शव एक ही कमरे में फांसी पर लटके मिले

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 30नवंबर। सीपत क्षेत्र के हरदाडीह ग्राम में एक आदिवासी मजदूर दम्पती के शव घर पर फांसी पर लटके मिले। आज इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मातम का माहौल है।

सीपत पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहित सिंह सिदार (30 वर्ष) और उसकी पत्नी गायत्री सिदार (28 वर्ष) एक ही कमरे में फांसी पर लटके हुए मिले। मूल रूप से सुखरी पाली का निवासी मृतक मोहित सिदार अपने मामा चंदन के पास पत्नी के साथ रहता था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। घटना का शनिवार की रात की हो सकती है। उनके घर पर शाम का खाना बना हुआ था लेकिन उसे किसी ने खाया नहीं था।

सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि बच्चों को इस घटना के बारे में पता नहीं चला। वे अलग कमरे में थे। उन्होंने पड़ोसियों को कमरा बंद होने की सूचना दी। उसके बाद मृतक के पिता चंदन सिदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  कमरा भीतर से बंद था लेकिन झांकने पर ही पता चल गया कि दो शव फांसी पर लटके हुए हैं। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों शवों में संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला है जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने स्वयं फांसी लगाई है। विस्तार से विवेचना जारी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news