बलरामपुर

हलषष्ठी व्रती महिलाओं को पसहर चावल वितरण
24-Aug-2021 8:07 PM
हलषष्ठी व्रती महिलाओं को पसहर चावल वितरण

कुलदीप स्मृति जनसेवा संस्था की पहल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 24 अगस्त।
विधानसभा कसडोल के नगर पलारी में नेता सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  दाऊ स्व. कुलदीपक वर्मा स्मृति जन सेवा संस्था के संयोजक उनके पुत्र यशवर्धन वर्मा (मोनू) अध्यक्ष नगर पंचायत नें हलषष्ठी व्रत रहने वाली सभी महिलाओं को पसहर चावल वितरण करने का फैसला किया है। जिसके तहत 23 अगस्त को उन्होंने अपनें वार्ड क्रमांक 5 से व्रती महिलाओं को घर-घर जाकर पशहर चावल का वितरण प्रारंभ कर आशीर्वाद लिया।                                             

नगर पंचायत पलारी में स्व. दाऊ कुलदीपक वर्मा स्मृति जन सेवा संस्था के संयोजक एवं नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन (मोनू)ने आने वाले हल षष्ठी(कमरछठ)पूजा जिसे माताएं अपने संतान के सुरक्षा, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए, उपवास रहती हैं, उस दिन माताओं को पूजा अर्चना पश्चात फलाहार हेतु पशहर चावल का उपभोग प्रसाद के रूप में किया जाता है। जिसे अध्यक्ष द्वारा वार्ड क्र 1 से 15 तक वितरण किया जाने का फैसला लिया है। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष ने अपने वार्ड 5 से किया। तथा साथ ही साथ वार्ड 1, 2, 6 में भी पसहर चावल वितरण कर माताओं का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किए। 

इस अवसर पर अमित वर्मा जिला महामंत्री किसान मोर्चा, वार्ड पार्षद एवं सभापति, ताजेन्द्र कनौजे, सभापति, टूकेश्वरी वर्मा, पार्षद 6, सुभाष वर्मा, सांसद प्रतिनिधि नूतन सेन, संतोष वर्मा, ढालेंद्र वर्मा, सत्यनारायण, टिकेश्वर, खेमराज, भरत, चंदिका अशोक सहित वार्ड एवं नगर वासी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news