रायपुर

रविवि कर्मचारियों की हड़ताल जारी
17-Nov-2021 5:48 PM
 रविवि कर्मचारियों की हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवम्बर। रवि शंकर विश्वद्यालय के हड़ताली कर्मचारियों ने दिवंगत कर्नल विप्लव त्रिपाठी, और उनकी पत्नी व पुत्र को श्रद्धांजलि दी।

 रविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिन प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं विवि के समस्त  कर्मचारियों और संघ के समस्त पदाधिकारियों ने 41 वर्षीय कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा शुक्ला, और 5 वर्षीय मास्टर अबीर त्रिपाठी की  तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करता है।

ईश्वर कर्नल विप्लव के पिता सुभाष त्रिपाठी एवं उनके परिवारजन को इस वृहद दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे। प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने अपने एक घण्टे की ओजस्वी भाषण में कर्मचारिओ का जोश भर दिए उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ अपनी सातवे वेतनमान के तीनों किश्तों को लेकर ही अपनी लड़ाई लड रहा है।

आज की सभा को कर्मचारी नेता रामजी मंडावी , रामेश्वेर राठौर, डॉ. विमलेश दीक्षित, डॉ. कमलेश शुक्ला, दीपक नेताम, पुरुषोत्तम कहार, गिरिश सेन, ललित देवांगन, डॉ. गुणिश शाकार आदि नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news