सूरजपुर

केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा
23-Nov-2021 8:56 PM
केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 23 नवंबर। विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवप्रसादनगर में केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान के तहत पदयात्रा बंजा बाजार पहुंचा। इस आमसभा कार्यक्रम के मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े की उपस्थिति में समापन किया गया। कांग्रेस की इस जनजागरण पदयात्रा में बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता बीच पहुँच कांग्रेसियों ने बारी-बारी से बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम सीमा में पहुँच गई है, इसलिए कांग्रेस जनजागरण हेतु पदयात्रा निकाली है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हुए हैं। देश में बेरोजगारी, गरीबों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आज हमारे पड़ोसी देशों में भी हमसे गरीबों की संख्या कम है। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत कम है, लेकिन टैक्स ज्यादा लगाकर पेट्रोल-डीजल में महंगाई काफी बढ़ी हुई है। जबकि बैंकों को राष्ट्रीयकृत करने का काम कांग्रेस  सरकार ने किया था।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा का निर्धारण कांग्रेस की सरकार ने किया था, आज मोदी की सरकार महंगाई को आसमान में पहुँचा दिया है। हाल ही में हुए उपचुनाव में करारी हार के बाद पेट्रोल-डीजल का भाव कम किया है और हमारी राज्य की सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुरूप सभी वायदे पूर्ण कर रही है।

इस कार्यक्रम को संतोष सारथी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप जनता के द्वारा किया गया।

इस दौरान सुलोचनी पैकरा, नूर आलम, राजू गुप्ता, कृष्ण मुरारी साहू, मदनेश्वर साहू, जमशेद, दुर्गा सारथी, गायत्री पैकरा, भोले सिंह, राहुल सिंह, आशीष प्रताप सिंह, दिलीप जायसवाल, अभितेश तिवारी, कलाम अंसारी, सराजुल हक सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news