रायपुर

हर बीपीएल परिवार को पांच सौ रूपए देने का वादा
10-Dec-2021 6:16 PM
हर बीपीएल परिवार को पांच सौ रूपए देने का वादा

बीरगांव के लिए जोगी पार्टी का घोषणा पत्र जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। जनता कांग्रेस ने बीरगांव चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें बीपीएल परिवार को पांच सौ रूपए प्रतिमाह देने का वादा किया गया है।

जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार उद्योगों से सालाना लगभग 70 करोड़ रुपये संपत्ति कर एवं अन्य कर वसूलने का आदेश होने के बावजूद कांग्रेस के सभापति और भाजपा के महापौर द्वारा वसूली नहीं किया गया। उसे हमारे द्वारा वसूला जाएगा।

उद्योगपतियों से संपत्तिकर वसूली कर हमारे नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों का संपत्तिकर राज्य सरकार से अनुमति लेकर माफ किया जायेगा। नगर निगम बिरगांव के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदीयों, सफाई दीदीयों, सफाई मित्र के मेहनत को देखते हुए 5 सौ हर महीने के हिसाब से हर साल प्रोत्साहन राशि के रूप में 6 हजार सालाना राज्य सरकार से अनुमति लेकर अपने नगर निगम के पैसे से दिया जाएगा।

नगर निगम बिरगांव क्षेत्र के वर्तमान रजिस्टर्ड महिला समूहों को हर साल 5 हजार की राशि हमारे नगर निगम बिरगांव के पैसे से राज्य सरकार की अनुमति लेकर प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। नगर निगम बिरगांव क्षेत्र के वर्तमान रजिस्टर्ड महिला समूहों को हर साल 5 हजार की राशि हमारे नगर निगम बिरगांव के पैसे से राज्य सरकार की अनुमति लेकर प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।

नगर निगम बिरगांव के हर पेंशनधारी विधवा, परित्यक्ता, वृद्धा, विकलांग को अपने नगर निगम बिरगांव के पैसे से राज्य सरकार की अनुमति लेकर 2 सौ रुपये प्रतिमाह के दर से सालाना 24 सौ रुपये दिया जाएगा।

नगर निगम बिरगांव के गरीबी रेखा कार्डधारियों को जिनकी गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम है उसे हर माह 5 सौ रुपये के हिसाब से सालाना 6 हजार अपने नगर निगम के पैसों से राज्य सरकार से अनुमति लेकर दिया जाएगा। नगर निगम बिरगांव क्षेत्र पर बढिय़ा से गार्डन, ऑक्सीजोन बनाया जाएगा।

नगर निगम बिरगांव के हर गांवों के तालाबों और श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम बिरगांव क्षेत्र के हर गांव के सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार कर सरकारी स्कूलों की पढ़ाई को बहुत ही महत्व दिया जाएगा। नगर निगम बिरगांव के अधिकारियों के द्वारा नियम विरूद्ध 2007-2008 गरीबी रेखा की सर्वे सूची के आधार पर पेंशन योजनाओं या अन्य योजनाओं को फायदा देने की अनिवार्यता कहते है जिसकी वजह से हमारे क्षेत्र के जरूरत मंद लोग पेंशन योजनाओं से बाहर हो जाता है उसे तत्काल समाप्त कर जरूरत मंद व्यक्तियों को फायदा दिया जाएगा। हमारे नगर निगम बिरगांव क्षेत्र में शुरू से ही पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। उसे फिल्टर प्लांट से फिल्टर कर पीने योग्य बनाकर नलों से घर-घर वार्ड में पहुंचाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news