रायपुर
![आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का आंदोलन जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का आंदोलन जारी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639224204SC_0273A.jpg)
प्रियंका गांधी की घोषणा का पालन हो-झा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ नियमितिकरण की मांग की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु 10 तारीख शुक्रवार से अनिश्चितकालिन आंदोलन शुरूकर बुढ़ातालाब धरना स्थल पर धरनारत है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 18-20 वर्षो से संघर्षरत छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति के आंदोलन का समर्थन किया है। संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पाटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाढ़ेरा के उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन हेतु 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण की पक्षधर है।
उन्हीं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के हित में उम्र बंधन व अन्य शर्तो को शिथिल करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को महिला बाल विकास विभाग में रिक्त व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व महिला बाल विकास अनिला भेंडिय़ा से की है। सरकार के इस संबंध में निर्णय तक सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग श्री झा ने की है।