रायपुर

मृत्युंजय शुक्ला ननि शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने
11-Dec-2021 5:37 PM
मृत्युंजय शुक्ला ननि शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 दिसंबर। मृत्युंजय शुक्ला नगर निगम शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। माधव राव सप्रे स्कूल में शुक्रवार को हुए चुनाव में मृत्युंजय शुक्ला ने धर्मेंद्र जैन को पांच वोट से पराजित कर नए अध्यक्ष बने।

चुनाव अधिकारी अनंत सिंह नेताम और सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप चंद्र भोई ने बताया कि नगर पालिका निगम शिक्षक संघ के नौ पदाधिकारियों का चुनाव होना था। दो उपाध्यक्ष समेत आठ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के  लिए मृत्युंजय शुक्ला और धर्मेंद्र जैन ने नामांकन दाखिल किया। 72 मतदाताओं में 47 शिक्षकों ने मतदान किया। मतों की गिनती होने पर मृत्युंजय शुक्ला को 26 और धर्मेंद्र जैन को 21वोट मिले। वहीं मनोज दुबे व मोहिंदर भुइ उपाध्यक्ष, डीके वर्मा सचिव, रितेश ठक्कर कोषाध्यक्ष,  यामनीश शुक्ला व जगन्नाथ यादव सहसचिव,  सरीता शुक्ला संगठन मंत्री और वाई डी वर्मा प्रचार मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news