रायपुर

किसान मोर्चा ने शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को याद किया
12-Dec-2021 5:59 PM
किसान मोर्चा ने शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को याद किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 तारीख को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर सभा का आयोजन किया गया।  इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, और वीर नारायण सिंह को याद किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य स्थापना के लिए अंतिम क्षण तक अनवरत संघर्ष किया। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के इतिहास पुरुषों को उचित सम्मान दिलाने ,छत्तीसगढ़ी मातृभाषा बनाने तथा कृषि भूमियों पर उद्योग स्थापना पर रोक लगाने के लिए संघर्ष जारी है।

प्रथम शहादत जलसा के अवसर पर जय स्तम्भ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह का आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए अनिल दुबे जी द्वारा शहादत स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन की समाचार कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री को मिलते ही सोनाखान की सभा में उन्होंने प्रतिमा लगाने की घोषणा किया।

 राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, दाऊ जीपी चंद्राकर, ठाकुर रामगुलाम सिंह, जागेश्वर प्रसाद, दीनदयाल वर्मा,चेतन देवांगन, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, वेगेंद्र सोनवेर, गोवर्धन वर्मा, श्रीधर चंद्राकर,गिरधारी ठाकुर, जगतरन सिंह,बृजबिहारी साहू,पारसराम ध्रुव, रघुनन्दन साहू,केशरी जैन, घनाराम साहू, दीक्षित वैष्णव, मनुबाई पटेल, रितु महंत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान जवान एवं महिलाएं शामिल हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news