रायपुर

नौ माह में कोरोना से साढ़े 11 हजार की मौत
14-Dec-2021 5:56 PM
नौ माह में कोरोना से साढ़े 11 हजार की मौत

98 सौ से अधिक के आश्रितों को मुआवजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 दिसंबर। प्रदेश में एक मार्च 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक प्रदेश में कोरोना महामारी से साढ़े 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। 98 सौ से अधिक लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि दी गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना महामारी से 11 हजार 761 लोगों की मौत हुई है। और 9892 मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि दी गई है। भाजपा सदस्य पुन्नूलाल मोहिले के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 नवम्बर 2021 तक 10 लाख 6 हजार 459 लोग कोरोना से पीडि़त हुए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 9 लाख 90 हजार 274 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 15 हजार 913 कोरोना पीडि़तों की मृत्यु हो चुकी है। उनके सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों के 16 हजार 475 मुआवजा के लिए आवेदन मिले थे। इनमें से 11 हजार 579 प्रकरणों का निपटारा कर दिया गया है। 5166 आवेदन बाकी हैं। उन्होंने यह बताया कि कुल मिलाकर 40 करोड़ 78 लाख 50 हजार से अधिक मुआवजा दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news