रायपुर

स्व सहायता समूह की महिलाओं का धरना
15-Dec-2021 4:58 PM
 स्व सहायता समूह की  महिलाओं का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने बुधवार को भी धरना दिया। धरने में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्ष 2009 से रेडी टू ईट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अखबारों  के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है कि अब इन कार्यों को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित इकाईयों के माध्यम से दिया जाएगा।

महिला स्व सहायता के लोगों ने कहा कि कोरोनाकाल में भी हमारे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा इतना भयावह स्थिति में भी रेडी टू ईट का निर्माण कर वितरण किया गया। अगर यह कार्य दूसरे ईकाईयों द्वारा किया जाएगा तो दूरे छत्तीसगढ़ राज्य के रेडी टू ईट से जुड़ी महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगे, उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में एवं उनके उत्थान के लिए यह निर्णय लिया गया कि उक्त कार्य में महिला स्व सहायता समूह की भागीदारी हो ताकि महिलाओं का जीवन स्तर सुखद हो हमें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस सरकार और अधिक महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए संवेदनशील है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news