रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर। प्रदेश में पिछले तीन साल 39 हजार से अधिक सडक़ दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में कितनी सडक़ दुर्घटनाएं हुई है? इन दुर्घटनाओं में कितने लोगों की मौत हुई है? इसके जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन साल में 39419 सडक़ दुर्घटनाएं हुई है। इन दुर्घटनाओं में 14201 लोगों की मृत्यु हुई है।
श्री साहू ने एक पूरक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि दुर्ग जिले के सुपेला से कुम्हारी के बीच 489 सडक़ दुर्घटनाएं हुई है, और सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस सदस्य अमितेश शुक्ल के सवाल के लिखित जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि गरियाबंद जिले में चोरी के 32, सेंधमारी के 36, और डकैती के प्रकरण निरंक है।