रायपुर

श्रमिक कल्याण निधि में पांच सौ करोड़ जमा पर कोविड काल में पांच करोड़ ही खर्च
16-Dec-2021 6:05 PM
श्रमिक कल्याण निधि में पांच सौ करोड़ जमा पर कोविड काल में पांच करोड़ ही खर्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 दिसंबर। श्रमिक कल्याण निधि में करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रूपए जमा हैं। मगर कोविड काल में श्रमिकों के कल्याण के लिए करीब 5 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के  विधानसभा में श्रम कल्याण निधि से प्राप्त राशि व उनके उपयोग का मामला उठाते हुए श्रम मंत्री से प्रश्न किया कि भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के पास श्रमिक कल्याण निधि में वर्ष 2019-20, 20-21 व 21-22 में कुल कितनी राशि जमा है?

कोविड काल के दौरान प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों को क्या इस निधि से कोई सहायता दी गई है। यदि हां तो कितनी कितनी राशि कितने श्रमिकों को किन-किन कार्यों के लिए दी गई है जिलावार जानकारी दें। नहीं तो क्यों?

श्रम कल्याण मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पास श्रमिक कल्याण निधि में वर्ष 2019-20, 20-21 एवं 21-22 सितंबर तक 499.36 करोड़ की राशि जमा है। श्रमिक कल्याण निधि में वर्तमान में कुल 534.67 करोड़ रुपए इस मद में शेष है। कोरोनाकाल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए सहायता के लिए कलेक्टरों को चार करोड़ 11 लाख रुपए की राशि, और अन्य राज्य में फंसे श्रमिकों को लाने के लिए 4 करोड़ 91 लाख 91 हजार की राशि  व्यय किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news