रायपुर

विष्णु देव साय ने कांग्रेस से पूछे सात सवाल
19-Dec-2021 5:13 PM
विष्णु देव साय ने कांग्रेस से पूछे सात सवाल

भूपेश सरकार पर प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने का आरोप भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर सात सवाल दागे हैं। उन्होंने भूपेश सरकार पर प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने का आरोप लगाया है।

श्री साय ने पूछा है कि 51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया? प्रदेश के 10 लाख युवाओं का 9 हजार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया?

उन्होंने सवाल किया कि स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओं से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यूं छोड़ दिया? 8 सौ करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?

साय ने पूछा कि मंडी शुल्क हटाने की बात कहके दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोजमर्रा की वस्तुओ पर मंडी शुल्क क्यों लगाया? लोगों से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20रु का भी मुफ्त इलाज क्यों नहीं दिया? यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नहीं किया?

उन्होंने यह भी पूछा कि छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के बोल बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगों से उनका नौकरी, रोजगार ,पेंशन ,भत्ता छिनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया? भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की भी अपील की है और प्रदेश के लोगों का हक छिनकर उन पर कर्ज चढ़ाने वाली सरकार को सबक सिखाने की बात कही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news