रायपुर

विचक्षण जैन विद्यापीठ में खेल महोत्सव, बच्चों का शानदार प्रदर्शन
06-Jan-2022 6:02 PM
विचक्षण जैन विद्यापीठ में खेल महोत्सव, बच्चों का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 6 जनवरी। विचक्षण जैन विद्यापीठ में चतुर्थ खेल महोत्सव में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में सफलता प्राप्त कर विचक्षण जैन विद्यापीठ समिति के पदाधिकारियों सहित प्रिंसिपल डायरेक्टर के हाथों पुरस्कृत हुए।

विद्यापीठ के चारों सदनों के मध्य आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश व उत्साह से सहभागिता सुनिश्चित की। आर्य, धैर्य, शौर्य,और वीर्य सदनों ने वर्गीकृत विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन के लिए जी जान से खेला। क्रिकेट, वालीबॉल, चार सौ मीटर दौड़ व रस्साकसी में बड़ी कक्षाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया।

कक्षा दो से छ: के बच्चों ने जुम्बा, ऐरोबिक्स व अन्य शारीरिक गतिविधियों का रंगारंग और संगीतमय प्रस्तुति दी। आर्य सदन विजेता घोषित हुआ। खेल विभाग प्रमुख सुनील डड़सेना ने बच्चों को विभिन्न खेलों के लिए प्रक्षिशित किया।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कांकरिया, महामंत्री प्रकाश चंद मालू, कोषाध्यक्ष राजेश सावनसुखा, ट्रस्टी शिशिर सेठिया, प्रिंसिपल डायरेक्टर कल्पना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news