रायपुर

फिर 2 लोगों से ठगी, पहले ओटीपी जनरेट कराया फिर खाते से रकम निकाली
14-Jan-2022 5:37 PM
 फिर 2 लोगों से ठगी, पहले ओटीपी जनरेट कराया फिर खाते से रकम निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जनवरी। राजधानी में एक बार फिर से हाईटेक ठगी हुई है। ठगों ने  दो लोगों से फोन में संपर्क साथ कर उनके खातों से डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा पार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 ई के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों ही मामले पुरानी बस्ती थाना और सिविल लाइन इलाके में हुए हैं।

पुरानी बस्ती थाना पहुंचे प्रार्थी का नाम मनीष श्रीवास्तव है वह वॉलफोर्ट सिटी में रहते हैं। अज्ञात ने उनसे 9 जनवरी को संपर्क किया था। खुद को एसबीआई बैंक अफसर बताकर उसने कहा एसबी एसबीआई कार्ड में 10 प्रतिशत का छूट चल रहा है अगर आपको चाहिए तो ओटीपी जनरेट कराना होगा। इतने में प्रार्थी ने अपना ओटीपी जनरेट करा कर पासवर्ड अज्ञात फोन धारकों को बताया। उसके तुरंत  बाद उनके खाते से 24000 रुपए  निकल गए। दूसरा मामला सिविल लाइन थाने का है, जहां ईश्वर प्रसाद शर्मा ने  अपने एफ आई आर में बताया कि उनके  खाते से अज्ञात ने 1 लाख 92 हजार रुपए निकाल लिए हैं। यहां क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का बहाना बनाया। दोनों मामलों की  साइबर सेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news